जयपुर पेपर लीक माफियाओं पर SOG का बड़ा प्रहार, 87 नामजद आरोपियों के नाम सार्वजनिक।
जयपुर पेपर लीक माफियाओं पर SOG का बड़ा प्रहार, 87 नामजद आरोपियों के नाम सार्वजनिक।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं से जुड़े चर्चित पेपर लीक कांड में Rajasthan Police Special Operations Group (एसओजी) ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 87 आरोपियों (अज्ञात सहित) को नामजद कर एफआईआर दर्ज की है। इस सख्त कदम से प्रदेश में पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ चल रही मुहिम को नई धार मिली है।
एसओजी द्वारा जारी सूची में अलवर और कोटपुतली-बहरोड़ क्षेत्र के कई आरोपियों के नाम शामिल हैं। प्रमुख नामों में संदीप गुर्जर (बहरोड़), देवेंद्र गुर्जर (अलवर/दौसा), नफीस खान, हेमंत यादव, विमल यादव, सर्वेश दोषी, करण सिंह गुर्जर (शीशरा), दयाराम गुर्जर, आफरीदी खान, सत्यप्रकाश कपूरवाल (बानसूर), नितिन कुमार अग्रवाल, जयप्रकाश (बानसूर), अविनाश सैनी (टहला), विकास यादव (गोवर्धनपुरा), राकेश कुमार यादव (रतनपुरा), रमेश कुमार रोलानिया (थानागाजी), कंवर सिंह (कावरपुरा), नरेश गुर्जर (कठूमर), योगेश कुमार (सिहाली खुर्द), जतिन दूदी, मनीष चांदला और राहुल यादव सहित अन्य शामिल हैं।
एसओजी अधिकारियों के अनुसार अब आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क, संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जा रही है। जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि किन-किन स्तरों पर मिलीभगत रही और किन परीक्षाओं को प्रभावित किया गया।
इस कार्यवाही के बाद प्रदेश के लाखों मेहनती अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी है कि भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता बहाल होगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। एसओजी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि पेपर लीक जैसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जांच निष्पक्ष रूप से आगे तक कि जाएगी।