संदेश

सितंबर 2, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आम सूचना

चित्र
 आम सूचना आम सूचना सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि मेरी अभिभाप्या संगीता अग्रवाल पिंकी पत्नी स्वर्गीय संजय कुमार गुप्ताs/o रामावतार गुप्ता पता 41 राधा गोविंद कॉलोनी सीकर रोड देर का बालाजी जयपुर के पति संजय कुमार गुप्ता का देहांत 19/3/2023 को हो जाने के पश्चात मेरी अभिभाप्याको अंदेशा है कि उसके पति की मृत्यु के बाद मेरीअभिभाप्याके देवर आशीष गुप्ता ने स्वर्गीय संजय कुमार गुप्ता की चल अचल संपत्तियां तथा व्यवसाय को खुद वूद करने की स्थानांतरण करने तथा संपत्ति हड़पने के संबंध में दिगर व्यक्ति संस्था फॉर्म स्वयं व्यवहार मेरी अभिलाषा की सहमति के बिना होगा तो ऐसे स्वयं व्यवहार मेरी अभिलाषा की ओर से अवैधशूभ्य माना जाएगा मेरी अभिभाप्या नै देवर आशीष गुप्ता वे अन्य के विरुद्ध फौजदारी की कार्रवाई अमल में ला दी गई है अतः कोई भी दिगर व्यक्ति फर्म संस्था मेरी अभिभाप्या के प्रतिस्वर्गीय संजय कुमार गुप्ता की संपत्ति में से किसी भी संपत्ति का बेचान आशीष गुप्ता या अन्य कोई भी करता है तो मेरी सहमति लेना जरूरी है तथा मुझे संगीता अग्रवाल को सूचना देना जरूरी है उक्त संपत्ति का सौदा निरस्त समझा जाए...

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नीमकाथाना आने का दौरा हुआ रद, विधायक ने किया विकासिय कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण

चित्र
 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का  नीमकाथाना आने का दौरा हुआ रद, विधायक ने किया विकासिय कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण पाटन।(कृष्ण कुमार सैनी धांधेला):-नीमकाथाना के नेहरू पार्क में आयोजित  सभा में प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत का लोग प्रातः 9 बजे से सांय 4 बजे तक इंतजार करते रहे परंतु उनके नहीं आने से कांग्रेस कार्यकर्ता मायूस होकर अपने घरों को लौट गए। गहलोत नीमकाथाना में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों में भाग लेने, विकासिय  कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करने आ रहे थे, इस दौरान  हजारों कार्यकर्ता  नीमकाथाना को जिला बनाने पर अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री  का हार्दिक अभिनंदन करने का कार्यक्रम आयोजित किया था, परंतु गहलोत के नहीं आने से कार्यकर्ताओं के सपने धरे के धरे रह गए और मायूस होकर उन्हें अपने घर लौटना पड़ा। नेहरू पार्क में उपस्थित लोगों को उद्योग एवं देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने कहा कि नवसृजित नीमकाथाना जिले से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। आमजन को अब राजस्व और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, साथ ही, शिक्षा, चिकित्स...

जयपुर महाकुंभ में शामिल होने के लिए दायमा के नेतृत्व में हजारों समाज बंधु‌‌ जयपुर के लिए ‌रवाना।

चित्र
जयपुर महाकुंभ में शामिल होने के लिए दायमा के नेतृत्व में हजारों  समाज बंधु‌‌  जयपुर के लिए ‌रवाना।    जयपुर ‌में‌  तीन सितंबर को आयोजित होने वाले विश्व कर्मा महाकुंभ के लिए देशभर के लोगों में जो उत्साह और जोश तथा उमंग है ,उसको देखते हुए यह सहज रूप से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ,यह महाकुंभ सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा।    नाशिक से जयपुर रवाना होने से पहले अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा के पूर्व महामंत्री और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष तथा ‌समाज के भीष्म पितामह मोहन लाल दायमा के नेतृत्व में एक बीस सदस्यों का दल नाशिक से पांच गाड़ियों ‌के‌  काफिले के साथ , जयपुर के महाकुंभ में शामिल होने के लिए ‌रवाना हुआ। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ‌के लोगों में इस महाकुंभ के लिए विशेष उत्साह है, क्योंकि महाराष्ट्र प्रदेश को राजस्थान के अनेक  लोगों ने अपनी कर्मभूमि बनाया है और महाराष्ट्र में रहने वाले अधिकतर जांगिड और सुथार बंधु अपनी जन्म भूमि का कर्ज ‌चुकाने के लिए ही इस महाकुंभ में शामिल होने के लिए ‌रवाना हुए हैं।  दायमा ने कहा कि यह महाकुंभ...

ब्राह्मण महासंगम के पोस्टर का विमोचन किया आबूरोड तहसील से सैकड़ों ब्रह्मणबंधु पहुचेगे जयपुर

चित्र
 ब्राह्मण महासंगम के पोस्टर का विमोचन किया आबूरोड तहसील से सैकड़ों ब्रह्मणबंधु पहुचेगे जयपुर आबूरोड। आबूरोड ब्रह्मण समाज के प्रवक्ता गोपाल पुरोहीत ने बताया की कल 3 सितंबर को जयपुर में होने वाले ब्राह्मण महासंगम के पोस्टर का विमोचन विप्रजनों की उपस्थिति में आबूरोड ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अमित जोशी सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के के मिश्रा जोधपुर संभाग प्रभारी उमेश छागाणी पार्षद सुनील खोत आदि के सानिध्य में शनिवार को किया गया समाज के प्रवक्ता गोपाल पुरोहीत ने बताया की आबूरोड और देलदर तहसील के लिए अलग-अलग सेक्टर और खंड प्रभारीयो की बैठक समाज अध्यक्ष अमित जोशी की अध्यक्षता में स्थानीय कार्यालय में संपन्न हुई और जयपुर जाने की तैयारी का अंतिम रूप दिया गया इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अमित जोशी ने कहा कि पर प्राचीन काल से ही ब्राह्मणों का समाज को योगदान रहा हैं लेकिन इस भौतिक युग में ब्राह्मण अपना स्वरोजगार प्राप्त करने में पीछे रहे हैं इसलिए ब्राह्मणों को एकजुट होकर सरकार के सम्मुख अपनी मांगे पुरजोर तरीके में रखनी चाहिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल मिश्रा जोधपुर संभाग प...

गर्भवती महिला को सरेआम निर्वस्त्र करने की घटना की निंदा की

चित्र
 *ABVP के प्रांत जनजाति सहसंयोजक चितौड़ प्रांत कान्तिलाल गरासिया ने प्रतापगढ की घटना की निंदा की बताया है कि करीबी प्रतापगढ़ जिले में मानवता को तार तार करते हुए एक गर्भवती महिला को सरेआम निर्वस्त्र करने की घटना की जितनी निंदा की जाएं कम है , प्रदेश में अपराध रोकने में नाकाम कोंग्रेस सरकार की निष्क्रियता के कारण महिलाओं के प्रति दुर्व्यवहार बढ़ता ही जा रहा है , गहलोद सरकार के लाख दावों के बावजूद प्रदेश में महिलाओं व बच्चियों के खिलाफ़ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है आएं दिन होने वाली घिघौनी हरकतों में यदि वाकई में अपराधियों को कोंग्रेस का संरक्षण प्राप्त नहीं है तो फिर ऐसे समाज कंटकों पर कानून का डंडा इतना नरम क्यों सरकार प्रशासन जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें।*

जसाराम बोस बने आबूरोड नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष

चित्र
 जसाराम बोस बने आबूरोड नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष  आबूरोड। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की ओर से जसाराम बोस को नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष आबूरोड की जिम्मेदारी दी गई बोस ने एआईसीसी अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, युवा दिलों की धड़कन जन जन के नेता पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के गांधी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवादल लालजी भाई देसाई, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत, जिलाध्यक्ष सेवादल संजय रावल एवम पीसीसी सदस्य और नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी का आभार व्यक्त किया। जसाराम बोस ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के समक्ष राजस्थान की जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता तक ले जायेंगे और राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में चौथी बार सरकार बनेगी। बोस के सेवादल नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर 36 कौम ने बधाईयां दी।

इटो वाला परिवार द्वारा आयोजित श्री राम कथा का समापन कल

चित्र
 जयपुर चमत्कार महादेव मंदिर झोटवाड़ा रोड जयपुर में चल रही श्री राम कथा इटो वाला परिवार द्वारा आयोजित श्री राम कथा का समापन कल दिनांक 3 सितंबर 2023 को किया जाएगा कथा का समापन भंडारे के साथ किया जाएगा