संदेश

मार्च 2, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नीमकाथाना में गणगौर कुएं पर गणगौर त्यौहार आने से पहले अतिक्रमण कारियों का कब्जा*

चित्र
*नीमकाथाना में गणगौर कुएं पर गणगौर त्यौहार आने से पहले अतिक्रमण कारियों का कब्जा**** नीमकाथाना के वार्ड नंबर 17 गणगौर कुएं पर गणगोर का त्यौहार आने से पहले अतिक्रमण कारियों ने कब्जा कर लिया , जबकि गणगौर कुआं 125 वर्ष पूर्व ,जैसा कि fir में लिखा है । पटवारी जी सेठ ने बनवाया था। लेकिन समय और अवधि अनुसार कुएं का पानी सूख गया है। और जैसा कि गणगौर चौक के नाम से स्थल है , वर्षों से यहां गणगौर माता की संवारी आती है नीमकाथाना नगर पालिका की भी गणगौर माता की सवारी आती है ।और नीमकाथाना के विभिन्न स्थानों से हर वर्ष बड़ी संख्या संख्या में महिलाएं आती हैं । और ईशर और गणगौर की पूजा करती है । और उसके पश्चात गणगौर का विसर्जन किया जाता है । इस वर्ष अतिक्रमण कारियों की इस पर नियत बदल गई ।अब इस पुरानी विरासत को अतिक्रमण कारी कब्जा कर की मिटाना चाहते हैं । जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए । यह न्याय असंगत है। जन तंत्र की आवाज , राजस्थान