माचाड़ी कस्बे के बाराही माता के मंदिर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन।
माचाड़ी कस्बे के बाराही माता के मंदिर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन। *नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट* (माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के बाराही माता के मंदिर पर अपनी कुल देवी के मंदिर पर गुरु ग्राम हरियाणा (गुडगांव) निवासी लेबरनम ग्रुप के अनिल कौशिक द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने और अपने परिवार व देश की कुशलता और गौमाता को गौ राष्ट्र माता घोषित करवाए जाने के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विशाल भंडारे की शुभारंभ से पहले माता के दरबार में हवन यज्ञ व पूजा अर्चना कर भजन संगीत के साथ भंडारे का शुभारंभ किया। भंडारे में माचाड़ी,राजगढ़,डोरोली,भगतका बांस,बबेली,ओडपुर, दलालपुरा,ईशवाना सहित अनेक ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के महिला- पुरुष व बच्चों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और भजन कीर्तन का आनंद लिया। इस अवसर पर भारत भूषण, विपिन कौशिक,लाल बहादुर शर्मा भगत का बांस,पंडित सुरेश शर्मा, पंडित जय प्रकाश शर्मा, पंडित अनील शर्मा, बिजेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे