स्काउट ने आपदा प्रबंधन , प्राथमिक सहायता के कार्यों का प्रदर्शन किया
स्काउट ने आपदा प्रबंधन , प्राथमिक सहायता के कार्यों का प्रदर्शन किया
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बड़ा तालाब सीकर पर चल रहे जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट अभिशंषा शिविर में एंबुलेंस मैंन बेज आपदा प्रबंधन संबंधी विभिन्न विषयों का रस्सीयो, दरियों तीकोनी पट्टीयो, गोल पट्टी, लाठियो का उपयोग करते हुए आपदा प्रबंधन, सड़क दुर्घटना प्राथमिक सहायता जहरीले गैसों से बचाव का शानदार प्रदर्शन कर प्रयोगिक जांच दी । दक्षता बैज, स्वच्छता ,पोशाक, मैपिंग सिगनलिंग अनुमान लगाना, आंदोलन का इतिहास, समाज सेवा सहित अनेक प्रकृति अध्ययन सहित अनेक विषय की भी परीक्षा दी, शिविर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुगराजपुरा से 2,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिहोट बड़ी से 1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बलारा से 5,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ी राडान से 2,टैगोर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीकर से 9, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नालोट से 4, नारायण ओपन ग्रुप श्रीमाधोपुर से 1,स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा , अजीतगढ़, लक्ष्मणगढ़,धोद,सीकर के स्काउट व स्टाफ सदस्य के रूप में शिविर संचालक बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट, पवन कुमार शर्मा सचिव पलसाना, सुरेंद्र लांबा,लखन बावरिया सहयोग प्रदान कर रहे हैं। शिविर के दौरान किशन लाल सियाक सचिव स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा , देवीलाल जाट सचिव सीकर ने भी स्काउट को विभिन्न प्रकार की जानकारी सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर व्याख्याता मनीष कुमार पारीक, शिक्षा विद श्रवण कुमार शर्मा, ने अवलोकन किया।
