पर्सपेक्टिव फोटो प्रदर्शनी
पर्सपेक्टिव फोटो प्रदर्शनी
उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। राजकोट गुजरात राज्य के प्रसिद्ध फोटोग्राफर जयेश नवीनचंद्र शाह की एकल फोटो प्रदर्शनी पर्सपेक्टिव शहर की बागोर की हवेली में प्रारंभ हुई इस प्रदर्शनी का उद्घाटन इंदौर के प्रसिद्ध फोटोग्राफर श्री गुरुदास दुआ जी और गुजरात के प्रतिष्ठित चित्रकार श्री देवजी भाई श्रीमाली के द्वारा किया गया, इस प्रदर्शनी के अवसर पर पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के कार्यक्रम अधिशासी हेमन्त मेहता तथा शहर के युवा चित्रकार डॉ. दीपिका माली, सुनिल निमावत, शर्मिला राठौड़, विरांगना सोनी, गौरव शर्मा व शकील मोहमद इत्यादि उपस्थित थे। यह प्रदर्शनी 18 दिसंबर 2025 तक सुबह 11:00 से शाम 7:00 तक कलाकार एवं कला प्रेमियों के अवलोकनाथ निशुल्क खुली रहेगी इस प्रदर्शनी को गुजरात राज्य ललित कला द्वारा सौजन्य किया गया है।
