संदेश

दिसंबर 9, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आचार्य पुलकसागर महाराज के सानिध्य में भगवान पार्श्वनाथ जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न - दीक्षा दिवस समारोह एवं पिच्छिका परिवर्तन 11 दिसम्बर को

चित्र
 आचार्य पुलकसागर महाराज के सानिध्य में भगवान पार्श्वनाथ  जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न - दीक्षा दिवस समारोह एवं पिच्छिका परिवर्तन 11 दिसम्बर को उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। शहर के सर्वऋतुविलास कॉलोनी में स्थित भगवान महावीर स्वामी दिगम्बर जैन मंदिर के आचार्य शांतिसागर सभागार मे जिनशरणम तीर्थ प्रणेता आचार्य पुलक सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में तथा प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया विरल के तत्वावधान में भगवान पार्श्वनाथ जिनबिम्ब का पंच कल्याणक महोत्सव सोमवार को सम्पन्न हुआ । दो दिवसीय आयोजन के तहत रविवार को प्रात: शांतिलाल जैन द्वारा ध्वजारोहण किया गया, इसके बाद जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक व शांतिधारा की गयी इसके बाद प्रतिमा की आकार शुद्धि विभिन्न औषधियों से की गयी भगवान के जन्म कल्याणक अवसर पर सौधर्म इन्द्र सुरेश कोठारी द्वारा जन्माभिषेक किया गया वही शचि इन्द्राणी कान्ता कोठारी द्वारा श्रृंगार कर आरती की गयी । इसके बाद मध्यान्ह मे आचार्य पुलक सागर महाराज द्वारा प्रतिष्ठाचार्य पगारिया के मंत्रोच्चारण द्वारा भगवान की दीक्षा विधि क्रिया की गयी । ज...

युगधारा की सृजन-विविधा गोष्ठी में रचनाकारों ने बिखेरी साहित्यिक सुगंध”

चित्र
 “युगधारा की सृजन-विविधा गोष्ठी में रचनाकारों ने बिखेरी साहित्यिक सुगंध” उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक मंच युगधारा की सृजन-विविधा गोष्ठी का आयोजन सेंट्रल एकेडमी स्कूल, हिरणमगरी सेक्टर-5 में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष किरण वाला किरन ने की। संस्थापक डॉ. ज्योतिपुंज पंड्या ने बताया कि गोष्ठी के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एस. एस. गंभीर रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापित संस्था के उपाध्यक्ष प्रकाश तातेड ने किया।     गोष्ठी में विशिष्ट रचनाकारों— मुरलीधर गट्टानी, शंकर लाल शर्मा, परवाना अजमेरी, गुलज़ार चित्तौड़गढ़ी, डॉ. शाहिद इक़बाल शेख, श्रेणीदान चारण, अशोक जैन ‘मंथन’, ज्योतिपुंज, किरण वाला किरन, रामदयाल मेहरा, ब्रजराज सिंह जगावत, साविरा पलाना, डॉ. सिम्मी सिंह, दक्षेश पानेरी, जगदीश तिवारी, लोकेश चंद चौबीसा तथा एस. एस. गंभीर—ने अपनी-अपनी रचनाओं का प्रभावी पाठ प्रस्तुत किया और अपनी सशक्त अभिव्यक्तियों से गोष्ठी को नई ऊँचाइयाँ प्रदान ...

बीसीआई ने शुरू किया वैश्विक विस्तार का नया अध्याय

चित्र
 बीसीआई ने शुरू किया वैश्विक विस्तार का नया अध्याय ग्लोबल मैनेजिंग डायरेक्टर  अरिफ़ शेख ने प्रस्तुत किया नया बिज़नेस रोडमैप उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। बिज़नेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) ने वैश्विक नेटवर्क संगठन के रूप में अपनी यात्रा का नया अध्याय आरंभ किया। इस अवसर पर सभी चैप्टर लीडरशिप टीम की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संगठन के ग्लोबल मैनेजिंग डायरेक्टर अरिफ़ शेख ने की। बैठक में देश एवं विदेश से जुड़े सभी चैप्टर प्रतिनिधि उपस्थित रहे।   35 वर्षों के व्यापक अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ आरिफ शेख ने बीसीआई के भविष्य के लिए स्पष्ट रणनीति, संचालन मॉडल तथा आगामी वर्षों का रोडमैप साझा किया। उन्होंने बताया कि अब बीसीआई केवल एक बिज़नेस नेटवर्किंग प्लेटफ़ॉर्म नहीं, बल्कि एक ग्लोबल स्ट्रैटेजिक बिज़नेस ग्रोथ नेटवर्क के रूप में उद्यमियों को वैश्विक स्तर पर सशक्त करने की दिशा में कार्य करेगा।   नया रोडमैप और रणनीतिक दिशा   बैठक में आरिफ शेख ने बीसीआई के विस्तार को 7 प्रमुख स्तंभों पर आधारित मॉडल के रूप में प्रस्तुत किय...

21 दिसंबर से रंग बिखेरेगा विश्वप्रसिद्ध शिल्पग्राम उत्सव, तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बैठक का आयोजन

चित्र
 21 दिसंबर से रंग बिखेरेगा विश्वप्रसिद्ध शिल्पग्राम उत्सव, तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बैठक का आयोजन पर्यटकों एवं आमजन को बेहतर अनुभव प्रदान करने पर हुई चर्चा, उत्सव के पहले दिन निःशुल्क रहेगा प्रवेश उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। लेकसिटी में प्रतिवर्ष की भांति विश्वप्रसिद्ध दस दिवसीय शिल्पग्राम उत्सव का आगाज 21 दिसंबर से होने जा रहा है। उत्सव का शुभारंभ प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े के कर कमलों से होगा। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया एवं केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी। उत्सव को सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को शिल्पग्राम परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला कलेक्टर के निर्देशन में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उत्सव के दौरान पर्यटकों और आमजन की सुविधाओं को केंद्र बिंदु में रखते हुए व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा हुई। एडीएम ओझा ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, ...

सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया

चित्र
 सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया उदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिवस महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक एवं प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन, खेलगांव प्रत्यूष भवन में किया गया, जिसमें पंकज कुमार शर्मा ने महिलाओं एवं बालिकाओं को संबोधित करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने, महिलाओं की सुरक्षा, आत्मरक्षा तथा उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए जागरूक रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को कॉपी, किताबें, पेन-पेंसिल और फल वितरित किए गए, जिससे बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़े और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले। कार्यक्रम में अशोक राव, आशा जाट, नन्दिनी, तरूणा, मनिशा, किरण, नगीना, विनीता, ज्योति, दिपा, दिपिका सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने महिला सशक्तिकरण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

अन्तर महाविद्यालयी हॉकी (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता शुरू

चित्र
 अन्तर महाविद्यालयी हॉकी (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता शुरू  उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल । मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के अन्तर महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के तत्वावधान में अन्तर महाविद्यालयी हॉकी (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आज एम.बी. खेल परिसर में स्थित ग्राउण्ड पर हुआ। आयोजन सचिव डॉ. भीमराज पटेल ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री उदय लाल डांगी, विधायक, वल्लभनगर, उदयपुर, समारोह की अध्यक्षता डॉ. नवीन नंदवाना, सह अधिष्ठाता, विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय व विशिष्ट अतिथि प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत, अध्यक्ष, विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल थे। अतिथियों का स्वागत डॉ. नवीन नंदवाना सह अधिष्ठाता, विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय ने किया। विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. दीपेन्द्र सिंह चौहान व डॉ. भाविक पानेरी, विश्वविद्यालय चयन समिति सदस्य के रूप में डॉ. नाहर सिंह झाला व श्री धनश्याम खटीक थे। मुख्य अतिथि श्री उदय लाल डांगी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्वविद्याल...

कृष्ण-सुदामा की सुंदर झांकी मंचन व जयकारों के साथ हुई सात दिवसीय कथा की पूर्णाहुति - व्यासपीठ पर कथावाचक पुष्कर दास महाराज का किया सम्मान

चित्र
 कृष्ण-सुदामा की सुंदर झांकी मंचन व जयकारों के साथ हुई सात दिवसीय कथा की पूर्णाहुति - व्यासपीठ पर कथावाचक पुष्कर दास महाराज का किया सम्मान - दिवसीय कथा की पूर्णाहुति में सैकड़ों भक्तों ने लगाई आहुति   - भागवत कथा की महाआरती उमड़ा जन सैलाब -  उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। शहर के आरके पुरम में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का समापन पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ। संयोजक विठ्ठल वैष्णव ने बताया कि अंतिम दिन पूरा प्रांगण श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। सभी भक्तों ने खूब आनंद प्राप्त किया। कथा पूर्णाहुति के अवसर पर मुख्य यजमान नरेंद्र वैष्णव ने व्यासपीठ पर महाराज का सम्मान किया गया। सभी भक्तों द्वारा महाआरती की गई और पूरा प्रांगण जयकारों से गूंज उठा। कृष्ण, रुक्मणि, सुदामा की सुंदर झांकी का मंचन भी किया गया । झांकी का दर्शन करके सभी श्रोता भाव विभोर हो गए । व्यासपीठ से कथावाचक पुष्कर दास महाराज ने भागवत कथा के सातवें दिन पूर्णाहुति में कहा कि हम कोई भी सत्कर्म, पूजा,पाठ करते हैं परन्तु जब तक सत्संग में नहीं बैठेंगे तब तक सत्कर्म की विधि का ज्ञान नहीं हो...

कृषि उपज मंडी में कार्यशाला

चित्र
 कृषि उपज मंडी में कार्यशाला  उदयपुर। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत् “प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना” (पी.एम.एफ.एम.ई.) के क्रियान्वयन को लेकर कृषि उपज मण्डी समिति (अनाज) उदयपुर के सभागार में मंगलवार को प्रातः 11 बजे कार्याशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कृषि उपज मण्डी समिति (अनाज) उदयपुर के सचिव मदनलाल गुर्जर ने बताया कि उक्त योजना के अर्न्तगत सूक्ष्म उद्योग लगाने पर सरकार 35 प्रतिशत सबसिडी देती है। जिसमें क्रमशः फलों और सब्जियों के उत्पाद, अनाज और दालों के उत्पाद, दुग्ध उत्पाद, तिलहन उत्पाद, पशु आहार उत्पाद, बेकरी उत्पाद, अन्य खाद्य उत्पाद उद्योग लगाकर योजना का लाभ ले सकते है। योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र लोग जिला रिसोर्स पर्सन (डी.आर.पी.)/सी.ए. के सहयोग से आधार कार्ड, पैन कार्ड, उद्यमों के पंजीकरण, पते का प्रमाण-पत्र 06 माह के बैंक स्टेटमेन्ट सहित व्यवसाय स्वामित्व प्रमाण-पत्र के जरिये आवेदन कर सकते है। उक्त कार्यशाला में मण्डी समिति (अनाज) उदयपुर के समस्त व्यापार मण्डल/संघ के अध्यक्षों एवं व्यापारियों तथा उद्यमियों ने भाग लेकर योजना के बारे में विस्तृत...

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के अनय एवं धैर्यांश का स्टेम फेस्ट में प्रथम

चित्र
 दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के अनय एवं धैर्यांश का स्टेम फेस्ट में प्रथम उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कक्षा 9 के प्रतिभाशाली विद्यार्थी अनय वैश एवं धैर्यांश पुरोहित ने आलोक स्कूल द्वारा आयोजित स्टेम फेस्ट में वरिष्ठ वर्ग  में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। दोनों विद्यार्थियों ने अपने अभिनव प्रोजेक्ट “मार्च आर” के माध्यम से उत्कृष्ट रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता तथा टीमवर्क का अद्भुत प्रदर्शन किया। उनके इस नवोन्मेषी प्रोजेक्ट ने निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया और उदयपुर के विभिन्न विद्यालयों से प्रस्तुत 300 प्रोजेक्ट्स में शीर्ष स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की। विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि “इन छात्रों की नवाचारपूर्ण सोच, समर्पण और दृढ़ता न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अपने साथियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। इनकी यह उपलब्धि इनके परिश्रम और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रमाण है।” विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य संजय नरवरिया, उप-प्राचार्य राजेश धाभाई, तथा प्रधानाध्यापिका वरूश्री बनर...

इनरव्हील क्लब उदयपुर दीवास द्वारा स्कूल में प्रिंटर व स्वेटर वितरण

चित्र
 इनरव्हील क्लब उदयपुर दीवास द्वारा स्कूल में प्रिंटर व स्वेटर वितरण उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास द्वारा सामाजिक सेवा के तहत शहर के भोपा मागरी स्थित महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष समीक्षा खण्डेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा विद्यालय को एक प्रिंटर भेंट किया गया, जिससे स्कूल के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में सुगमता होगी। फाउंडर रेखा भाणावत ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा से जुड़ी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना और ठंड के मौसम में उनकी जरूरतों की पूर्ति करना है। क्लब की सदस्यों ने विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर, सभी विद्यार्थियों को स्टेशनरी, नोटबुक्स तथा सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए गुड़ के लड्डू वितरित किए। कार्यक्रम में सचिव शशि मेहता, उपाध्यक्ष आशा श्रीमाली, वनिता पामेचा, मीना बोकङिया, ललिता बापना, बेला व्यास, गीता मेनारिया, कविता धाकड़, नेहा रांका, सीमा जसूजा, लीना डांगी, सीमा भंडारी,सुनीता जैन, सीमा विक्टर सहित अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

वात्सल्य सेवा समिति द्वारा स्कूल में स्वेटर व कॉपियों का वितरण, हनुमान चालीसा पाठ

चित्र
 वात्सल्य सेवा समिति द्वारा स्कूल में स्वेटर व कॉपियों का वितरण, हनुमान चालीसा पाठ उदयपुर। वात्सल्य सेवा समिति प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को वात्सल्य सेवा समिति द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मटून गांव गिर्वा में कक्षा एक से छठी तक के विद्यार्थियों को स्वेटर व कॉपियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व हनुमान चालीसा का पाठ कर की गई। उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं समिति सदस्यों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सतीश व्यास ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि स्कूल में सभी संस्कारों की परीक्षा भी होती है। विद्यार्थियों को उनके जीवन में आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। वात्सल्य सेवा समिति के यहां पर आने से विद्यार्थी लाभन्वित हुए हैं। अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि समिति द्वारा स्वेटर वितरण की शुरुआत की गई है। आगामी दिनों में अन्य कई विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य सतीश व्यास, अंकुर गर्ग, हिम...

भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से स्वेटर वितरण, बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान

चित्र
 भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से स्वेटर वितरण, बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान उदयपुर। भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन की उदयपुर इकाई द्वारा राउमावि बांसलिया में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना को लेकर जिलाध्यक्ष सीए आनन्द कुमार गर्ग, जिला संरक्षक रवीन्द्र अग्रवाल एवं संभाग संरक्षक सीए निर्मल कुणावत ने कक्षा 1 से 8 के 100 छात्र- छात्राओं को स्वेटर बांटे। प्रधानाचार्य सुनील कुमार जोशी द्वारा अतिथियों को पगड़ी एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया। श्रीमती सीमा गोयल को इस कार्य के लिए प्रेरित करने पर धन्यवाद प्रकट किया। जिला संरक्षक रविन्द्र अग्रवाल द्वारा बच्चों को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया व संभाग संरक्षक सीए निर्मल कुणावत द्वारा सफाई से कैसे रहे के बारे में बताया। जिला अध्यक्ष सी ए आनद गर्ग के नेतृत्व में हो रहे इस कार्यक्रम में  विद्यालय में हो रहे वृक्षारोपण की सराहना की गई एवं सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सी ए विनय मित्तल द्वारा बताया गया कि फेडरेशन के मूल कार्य सिर्फ सामाजि...

भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मणि विवाह प्रसंग सुनाया, महिलाओं ने की फूलों की वर्षा

चित्र
 भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मणि विवाह प्रसंग सुनाया, महिलाओं ने की फूलों की वर्षा - आरके पुरम में चल रही 7 दिवसीय भागवत कथा की आज होगी पूर्णाहुति   - छठे दिन भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी के सुंदर विवाह का प्रसंग झांकी के साथ सुनाया   -  उदयपुर। शहर के आरके पुरम में सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा महोत्सव के छठे दिन भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणि के सुंदर विवाह का प्रसंग का मंचन हुआ। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा करते हुए भजनों पर झूमे एवं जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया। संयोजक विठ्ठल वैष्णव ने बताया कि भगवान द्वारकाधीश रुक्मणी जी का हरण करके ब्याह रचाते है, कथा में रुक्मणी विवाह के प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया गया और वृंदावन के कलाकारों द्वारा सुंदर अलौकिक झांकी भी प्रस्तुत की गई। भगवान कृष्ण और रुक्मणी जी की सुंदर झांकी को देख श्रोता भाव विभोर हो गए। जैसे ही झांकी में कृष्ण और रुक्मणि ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई सभी महिलाओं ने फूलों की वृष्टि की पूरा पंडाल नृत्य करने लगा और पूरा पंडाल जयघोष से गूंज उठा । व्यासपीठ से कथावाचक पुष्कर दास मह...

उदयपुर की संध्या एवं यश्वी राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता हेतु दिल्ली रवाना

चित्र
 उदयपुर की संध्या एवं यश्वी राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता हेतु दिल्लीउदयपुर की संध्या एवं यश्वी राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता हेतु दिल्ली रवाना उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। बालाजी तरणताल की प्रतिभावान तैराक संध्या एवं यश्वी पटेल आज प्रतिष्ठित एसजीएफ़आई बालिका राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु नई दिल्ली के लिए प्रस्थान हुईं। इस प्रतियोगिता का आयोजन छत्रसाल स्टेडियम, दिल्ली में किया जाएगा। बालाजी तरणताल की डायरेक्टर ऋषिका सुखवाल के अनुसार दोनों खिलाड़ी केंद्रीय विद्यालय, एकलिंगगढ़ छावनी की छात्राएँ हैं तथा उनका चयन राष्ट्रीय स्तर चयन परीक्षण शिविर, सीकर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। प्रशिक्षक अनिल कुमावत, पीयूष सुखवाल एवं संदीप सोनी ने विश्वास व्यक्त किया कि संध्या और यश्वी अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से जिले एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाएँगी। अभिभावक श्रवण राम और परेश पटेल ने भी दोनों बेटियों की इस उपलब्धि पर गर्व प्रकट किया। दोनों तैराकों के राष्ट्रीय स्तर पर चयन से स्थानीय खेल जगत में उत्साह का वातावरण है तथा अब सभी की दृष्टि दिल्ली में होने वाले उनके ...

संसद में मेवाड: राजस्थान में 639 पीएम श्री विद्यालय, गुणवत्ता बढाने के लिए सरकार लागू कर रही हैं कई योजनाएं

चित्र
 संसद में मेवाड: राजस्थान में 639 पीएम श्री विद्यालय, गुणवत्ता बढाने के लिए सरकार लागू कर रही हैं कई योजनाएं -सांसद डॉ मन्नालाल रावत के प्रश्न पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री का जवाब -राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पहल है पीएम श्री विद्यालय, उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में 58 पीएम श्री विद्यालय उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। उदयपुर। राजस्थान में संचालित 639 पीएम विद्यालयों सहित देशभर में 13 हजार से ज्यादा पीएम-श्री वि‌द्यालय चल रहे हैं, जहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए कई अभिनव योजनाएं लागू की गई है और गुणवत्ता बढाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में उदयपुर, डूंगरपुर, सलूंबर व प्रतापगढ जिलों में 58 पीएम श्री विद्यालय चल रहे हैं जहां वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही 6 करोड से ज्यादा व्यय किया गया है। सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा पीएम श्री विद्यालयों को लेकर पूछे गए प्रश्न पर संसद में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उदयपुर में 22, सलूंबर में 8, डूंगरपुर में 14 तथा प्रतापगढ में 14 पीएम श्री विद्यालयों ...

जिला सवाई माधोपुर एवं मजिस्ट्रेट को पशु पालन संयुक्त निदेशक सच्चाई की कितनी अजीब उम्मीद-

चित्र
 जिला सवाई माधोपुर एवं मजिस्ट्रेट को पशु पालन संयुक्त निदेशक सच्चाई की कितनी अजीब उम्मीद- - कैलाश चंद्र कौशिक जयपुर! सवाई माधोपुर पशु पालन विभाग का कार्यालय बेधड़क फर्जी कार्यों में लिप्त हैं। आप सभी वरिष्ठ अधिकारीयों को संज्ञान लेने का है, राज्य सरकार के दिया तले वाली कहावत हकीकत बन गयी है? वरिष्ठ पत्रकार पूर्व में, इनके दुराचरण का शिकार हुआ है? इनकी पूरी तह तक जानकारी है! पशु चिकित्सालय, बालेर (खंडार) में ड्यूटी अवधी का 01/07/1993 से, 31/07/1993 तक (31 दिवस का, मय ग्राम पंचायत बालेर 07 जुलाई, 93 पंचायत मीटिंग और पशु चिकित्सालय ड्यूटी, ग्राम पंचायत पंजिका प्रमाणित दि.10/11- जुलाई 1993 का पूर्ण वेतन) नियमानुसार बिल Voucher No.445//21/06/95 पशु चिकित्सालय, हिंडोन सिटी की कैश बुक में दर्ज कर रुपए 2223/- वेतन दि.12/06/96 को भुगतान किया गया है! फिर उप निदेशक,पशु पालन स.मा. अंतिम भुगतान प्रमाण पत्र( LPC) क्रमांक - 4422/24/11/04 ( रजिस्ट्री) को क्यों काट छांट कर बनाया है? और सेवा पुस्तिका में सेवा प्रमाणित करने में काट छांटने की क्...

शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन

चित्र
 शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजनशेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोशेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन सेठ मोतीलाल पीजी कॉलेज झुंझुनू में दिनांक 6 दिसंबर से 8 दिसंबर 2025 के मध्य किया गया। उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की कुल 85 टीमों ने भाग लिया जिसमें श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ के खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में एक स्वर्ण, पांच रजत तथा दो कांस्य पदक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया। प्राचार्य डॉ. एन. एस. नाथावत ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष के छात्र मनजीत ने शॉट पुट में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को स्वर्ण पदक दिलवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जबकि बीए तृतीय वर्ष के छात्र सोनू ने ट्रिपल जंप में रजत पदक,बी ए द्वितीय वर्ष के छात्र अनिल कुमार ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में रजत पदक, बीए प्रथम वर्ष के छात्र शिवराज सिंह ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में कांस्य पदक तथा बीए ...

राजस्थान राज्य सरकार द्वारा जिला परिषदों में जिला कलेक्टर प्रशासक नियुक्त -

चित्र
 राजस्थान राज्य सरकार द्वारा जिला परिषदों में जिला कलेक्टर प्रशासक नियुक्त - कैलाश चंद्र कौशिक                                      जयपुर! राज्य सरकार ने जिन जिला परिषदों का कार्य काल समाप्त हो रहा है! उन सभी जिला परिषदों में डा. जोगा राम शासन सचिव एवं आयुक्त ग्रामिण विकास एवं पंचायत राज विभाग ने, सभी जिला कलेक्टरों को जिला परिषदों के कार्यकाल समाप्ति पर , अपने जिला के कलेक्टर्स को जिला परिषदों में 11/12/2025 से प्रशासक नियुक्त  किया है !

संगीत वाटिका के तत्वावधान में यादगार संगीत संध्या टाइमलेस ट्यून : जहां हर सुर ने छू लिया दिल का तार

चित्र
 संगीत वाटिका के तत्वावधान में यादगार संगीत संध्या टाइमलेस ट्यून : जहां हर सुर ने छू लिया दिल का तार कोटा/ उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल । संगीत वाटिका के तत्वाधान में लैंडमार्क सिटी, कोटा में "टाइमलेस ट्यून - ए जर्नी ऑफ़ एवरग्रीन मेलडीज़" संगीत संध्या का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगीत वाटिका के विद्यार्थियों तथा अतिथि कलाकारों ने लता मंगेशकर, आशा भोसले, मोहम्मद रफ़ी, किशोर कुमार, हेमंत कुमार, येसुदास और मुकेश सहित अनेक दिग्गज गायकों के सदाबहार गीतों को सुरों में पिरोकर प्रस्तुत किया और उपस्थित श्रोताओं को एक सुरमयी यात्रा पर ले गए। संगीत वाटिका की निदेशक डॉ. शिल्पी सक्सेना ने बताया कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारत की महान संगीत परंपरा और दिग्गज कलाकारों के अमूल्य योगदान से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि पुराना मधुर संगीत मन को ऊर्जा देने के साथ मानसिक तनाव को दूर करने में भी अत्यंत प्रभावी है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. कुलदीप सिंह राणा तथा राकेश कुमार सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलन से ह...

विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर 13 को

चित्र
 विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर 13 को उदयपुर। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 13 दिसम्बर को विजन फाउण्डेशन ट्रस्ट डाॅ. कोठारी आई हाॅस्पीटल  एवं रोटरी क्लब आॅफ उदयपुर के तत्वावधान में तेरापंथ भवन, बिजोलिया हाउस, नाईयों की तलाइ में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।   डाॅ. अनिल कोठारी ने बताया कि इस शिविर में होने वाले सभी कार्य जैसे आॅपरेशन, आवास, भोजन व  दवाईयों की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी जिसमें उदयपुर तथा आस-पास के क्षेत्रों के रोगी लाभान्वित होंगे। क्लब अध्यक्ष दीपक मेहता ने बताया कि 13 दिसम्बर को जांच व भर्ती तथा 14 दिसम्बर को आॅपरेषन कर इन्ट्रा आॅक्यूलर लैन्स प्रत्यारोपित  किये जायेगे। शिविर में डाॅ. अनिल कोठारी व उनकी टीम द्वारा सेवाये दी जायेगी।

नई चेतना 4.0 अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न 200 पोषण सखियों ने रैली व संवेदीकरण गतिविधियों में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

चित्र
 नई चेतना 4.0 अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न 200 पोषण सखियों ने रैली व संवेदीकरण गतिविधियों में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। नई चेतना 4.0 “पहल बदलाव की” अभियान के तहत सोमवार को उदयपुर के ग्रामीण हाट प्रांगण, रेटी स्टैंड में जिला स्तरीय संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिले के 20 ब्लॉकों से आई लगभग 200 पोषण सखियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राजीविकास के जिला कार्यक्रम प्रबंधक ख्याली लाल खटीक के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत डीएमआईबी श्रीमती मेघा चौबीसा के प्रेरक संबोधन से हुई। उन्होंने सीएलएफ और वीओ स्तर पर पोषण सखियों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की तथा अभियान की आगामी साप्ताहिक थीम के अंतर्गत प्रस्तावित गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान जेंडर आधारित संदेशों के साथ रैली का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों को समानता, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े संकल्प दिलाए गए, जिससे समुदाय में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन को गति मिल सके। विभागीय कन्वर्जेंस के तहत महिला अधिकारिता विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट सुश्री विमला पाटीदार और गिर्...

बाल वाहिनियों की जांच

चित्र
 बाल वाहिनियों की जांच उदयपुर। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के निर्देशां के क्रम में प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने पोलो ग्राउन्ड के पास बाल वाहिनियों की जांच की। इस दौरन उपाधीक्षक यातायात पुलिस अशोक आंजना भी मौजूद रहे। एडीजे शर्मा ने बताया कि बाल वाहिनियों की जांच में पाया गया कि बाल वाहिनियों के रूप में उपयोग किए जा रहे चारपहिया वाहनों में क्षमता से अधिक स्कूल बच्चों को बैठा रखा था। इस संबंध में यातायात पुलिस ने मौके ही कार्यवाही की। पोलो ग्राउण्ड क्षेत्र में ऐसे अभिभावक जिन्होने हेलमेट नहीं पहन रखे थे उन्हें भी हेलमेट पहनने हेतु जागरूक किया गया। श्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि बाल वाहिनियां पूर्णत पीले रंग में रंगी हुई होनी चाहिए एवं पीला रंग साफ-सुथरा एवं स्पष्ट दिखना चाहिए । वाहिनियों के आगे पीछे स्पष्ट, स्थायी एवं पठनीय रूप से ऑन स्कूल ड्युटी अंकित होना चाहिए । वाहिनियों के पीछे स्कूल का नाम, पता, फोन नंबर, ड्राईवर व सहायक का नाम सुव्यवस्थित रूप से अंकित हो। वाहन पर क्षैतिज पीली स्ट्रिप दरवाजों की संरचना सुरक्षित लॉकिंग प्रणाली सुचारू हो। दरवाजों व पिछली और मजब...

यूरिया की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 9 लाइसेंस निलंबित, 732 बैग जब्त

चित्र
 यूरिया की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 9 लाइसेंस निलंबित, 732 बैग जब्त उदयपुर संभाग में कंट्रोल रूम स्थापित, किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। उदयपुर संभाग में यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। संभाग के उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूम्बर एवं प्रतापगढ़ जिलों में अब तक 9 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं, जबकि 732 बैग यूरिया जब्त किए गए हैं। तीन मामलों में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) श्री निरंजन सिंह राठौड़ ने बताया कि यूरिया की कालाबाजारी, काल्पनिक कमी व अनियमित वितरण की रोकथाम हेतु संभाग एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। सभी खाद- बीज विक्रय दुकानों पर कृषि पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। किसानों की सुविधा हेतु कंट्रोल रूम से संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। जिलेवार हुई कार्रवाई प्रतापगढ़ जिले में 4, उदयपुर में 2, बांसवाड़ा में 2 तथा डूंगरपुर में 1 उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित किया गया है। रविवार को बांसवाड़ा ...

भारत को विश्वगुरू बनाने की आधारशिला है नई शिक्षा नीति 2020 - देवनानी

चित्र
 भारत को विश्वगुरू बनाने की आधारशिला है नई शिक्षा नीति 2020 - देवनानी उदयपुर । नई शिक्षा नीति 2020 ऐसी जीवंत दृष्टि है जो राष्ट्र के विकास का प्राण है। यह सिर्फ काजगी दस्तावेज नहीं है बल्कि भारत को विश्व गुरू बनाने की आधारशिला है। इससे ऐसी नई पीढ़ी तैयार होगी जो राष्ट्र प्रथम की अवधारणा से ओतप्रोत होगी। विधासभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय शैक्षणैतर कर्मचारी संघ की ओकर से आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सेमिनार में नई शिक्षा नीति पर जन प्रतिनिधियों की सहभागिता विषय पर संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए यह विचार व्यक्त किए। देवनानी ने कहा कि कस्तूरीरंगन के साथ मिलकर नई नीति को अंतिम रूप देने में उनका भी योगदान रहा है। उन्होने इसे लागू करने में शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयास की आवश्यकता जताई। विशेषकर जनप्रतनिधियों की भूमिका के बारे में बोलते हुए देवनानी ने कहा कि जनप्रतिनिधि स्थानीय स्तर की आवश्यकता के अनुरूप सुझाव देते हैं जिससे नीति निर्धारण की प्रामाणिकता बढ़ती है। नई नीति में रटने और अंक प...

द्वितीय विशाल अठ्ठम(तेला)तप आराधना पौष दशम उत्सव 12 से

चित्र
 द्वितीय विशाल अठ्ठम(तेला)तप आराधना पौष दशम उत्सव 12 से उदयपुर। नाकोड़ा पूर्णिमा मंडल उदयपुर द्वारा द्वितीय विशाल अठ्ठम(तेला)तप आराधना पौष दशम उत्सव 12 दिसंबर से उदयपुर की तप त्याग की धन्य धरा पर न्यू नवरत्न काॅम्पलेक्स स्थित जीरावला पार्श्वनाथ मंदिर प्रांगण में होने जा रहा है। जिसमें संयोजक नितिन नागौरी और गौरव जावरिया के नेतृत्व में विभिन्न समितियों का गठन कर आयोजन को सुंदर बनाने हेतु तैयारिया प्रारम्भ कर दी गई है। नितिन नागौरी ने बताया कि प्रथम दिन पूज्य संतो का प्रवेश व तप पूर्व धारणा कार्यक्रम रहेगा। दूसरे दिन आराधकों के उपवास के साथ विभिन्न धार्मिक क्रियाएं परम पूज्य पन्यास प्रवर निराग रत्न विजय एवं साध्वी भगवंत के निश्राय में सम्पन्न होगी तथा शोभायात्रा निकाली जाएगी। सायंकाल प्रख्यात संगीत रत्न ’वैभव बाघमार’ अपने सुमधुर कंठ से प्रभु पार्श्व भैरव के भक्ति गीत से भक्ति सरिता का प्रवाह बरसाएंगे। 16 दिसंबर को सभी तपस्वियों को पारणा करवाया जाएगा।

समर्पण ध्यानयोग संस्कार एवं लाइफ मैनेजमेंट शिविर का आयोजन - 3000 विद्यार्थी, शिक्षकों, डॉक्टर एवं शिविरार्थियों ने भाग लिया

चित्र
 समर्पण ध्यानयोग संस्कार एवं लाइफ मैनेजमेंट शिविर का आयोजन - 3000 विद्यार्थी, शिक्षकों, डॉक्टर एवं शिविरार्थियों ने भाग लिया -  उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। हिमालयन समर्पण ध्यानयोग संस्कार एवं लाइफ मैनेजमेंट का ऑनलाइन कार्यक्रम राजस्थान के उदयपुर सहित विभिन्न जिलों के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक राजश्री इस 45 मिनट के कार्यक्रम में गूगल मीट और यूट्यूब के माध्यम से 25 विभिन्न स्थानों पर लगभग 3000 विद्यार्थी एवं शिक्षकों सहित कई डॉक्टर और शिविरार्थियों ने भाग लिया । कार्यक्रम में ध्यानयोग के लाभ, चक्रों की जानकारी और उन्हें प्रबल करने के उपाय, भूमि माता की प्रार्थना विधि और उसके महत्व, गुरु मां की प्रेरक कहानी, तथा स्वामी जी की ऑडियो क्लीप द्वारा ध्यान करवाया गया। सभी प्रतिभागियों ने अत्यधिक उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और रोजाना आधा घंटा ध्यान करने की प्रतिज्ञा की। हिमालयन समर्पण ध्यान योग संस्था 70 देशों में नि:शुल्क ध्यान योग 30 वर्षों से करवा रही है। विश्व ध्यान दिवस 21 दिसंबर को पूरे देश में मनाया जाएगा। कार्यक्रम सं...

कविता, सम्मान और साहित्य का उत्सव—एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल में चमका कवि सम्मेलन

चित्र
 कविता, सम्मान और साहित्य का उत्सव—एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल में चमका कवि सम्मेलन जयपुर। भोलानाथ साहित्य एवं समाज सेवी संस्था की अध्यक्ष ललिता भोला द्वारा उनके पिता स्व. भोलानाथ की स्मृति में एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल, सीकर रोड पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति सम्मान से पुरस्कृत डॉ. राधेश्याम मिश्रा, कानपुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. श्याम सिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र यादव ‘आजाद’, गीतकार गोविन्द भारद्वाज, अनुराग प्रेमी, डॉ. रानी तंवर, जे.पी. शर्मा, रामेश्वर प्रसाद, कुमार धर्मी, राधेश्याम शर्मा मेहता ग्रुप औफ चेयरपर्सन, नरेश उनियाल, संस्था की सचिव सत्यरूपा तिवारी एवं सलाहकार सरोज चंद्रा पालीवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। सरस्वती वंदना शिमला शर्मा शुभ्रा ने प्रस्तुत की तथा स्वागत गीत ममता मंजुल ने देकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर लोक माधुरी संपादक चंद्रवीर सोलंकी, संपादिका उर्मिला पाण्डेय, बेबाकियां रचनाकार अनिता सिंघल एवं कवित्त रस रचनाकार ललिता भोला पुस्तकों का लोकार्पण भ...