संदेश

जून 5, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉ जया सुभाष बागुल को हिंदी रत्न सम्मान मिला

चित्र
 डॉ जया सुभाष बागुल को हिंदी रत्न सम्मान मिला         जबलपुर -    हिंदी के प्रचार-प्रसार व हिंदी साहित्य की सेवा में लगे कवि कवयित्रियों को निरंतर सम्मानित किया जा रहा है और इसी क्रम में गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी संस्थापक सशक्त हस्ताक्षर संस्था व कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने डॉ जया सुभाष बागुल जालना को हिंदी रत्न सम्मान प्रदान किया है।           डॉ जया सुभाष बागुल जालना महाराष्ट्र डॉ बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के छत्रपति संभाजी नगर संचालित माडेल कालेज घनसावंगी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। डॉ जया सुभाष बागुल हिंदी लेखिका हैं व हिंदी प्रचार प्रसार हेतु कार्य कर रही है।          कवि संगम त्रिपाठी ने दिनांक 06.06.2025 को जारी विज्ञप्ति में देश के हिंदी प्रेमियों से आव्हान किया है कि 13.09.2025 व 14.09.2025 को दिल्ली में आयोजित हिंदी अधिवेशन व हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अभियान में साहित्यकार पत्रकार व समाज सेवी सहयोग प्रदान करें।'

नीमकाथाना के शहीद जीपी यादव उच्च माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया****

चित्र
 *नीमकाथाना के शहीद जीपी यादव उच्च माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया**** नीमकाथाना के शहीद जेपी यादव उच्च माध्यमिक विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस बहुत ही अद्भुत मनाया गया।  विद्यालय प्रांगण में समस्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा एवं  अतिथि महोदय भी आप पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपस्थित रहे।  आज पर्यावरण हम सभी के लिए जीवन का अहम हिस्सा है इसके बिना जीवन सुननी है अतः हम सभी को एक अपहरण लेकर की *एक पेड़ एक व्यक्ति* अवश्य लगाएं !!!और उसकी संपूर्ण संरक्षण की भी जिम्मेदारी उठाएं ??? यही अति आवश्यक है।  वर्तमान में ओजोन परत में छेद हो रहा है हर वर्ष बढ़ता ही जा रहा है। इसके लिए हमें धरती को बचानी है तो धरती को हरी भरी रखनी होगी। अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब हमारी पृथ्वी का तापमान 60 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला जाएगा ,तो स्थिति बहुत ही भयानक होगी। ओजोन परत में छेद का मुख्य कारण है। ए, सी के कार्य करने के दौरान हानिकारक गैस का छोड़ना, फोटो स्टेट की मशीन इत्यादि।  आज के भौतिक अच्छा के चकाचौंध के युग में पूर्व में तो ऐ सी घर मे...

नीम का थाना के अमृत तुल्य स्टेशन योजना अंतर्गत संपूर्ण रेलवे स्टेशन के जीरणोद्धार उपरांत , मुख्य गेट से निकलते ही जानलेवा गढढां**

 *नीम का थाना के अमृत तुल्य स्टेशन योजना अंतर्गत संपूर्ण रेलवे स्टेशन के जीरणोद्धार उपरांत , मुख्य गेट से निकलते ही जानलेवा गढढां** नीमकाथाना के रेलवे स्टेशन जिसका भारत अमृत अतुल्य योजना अंतर्गत जिन स्टेशन में हमारा नीम का थाना भी एक है, हमारे नीम का थाना के भारत अमृत अतुल्य रेलवे स्टेशन के रूप में परिवर्तित करने हेतु एक निजी कंपनी ,संवेदक कार्य संपन्न कर रही है। लेकिन कार्यरत कंपनी का कार्य जी अनुसूची के अनुसार नहीं कर रही है ❓ ❓ जहां बनास की बजरी लगती थी। जो की जी शेड्यूल में थी ।उसकी जगह ठेकेदार ने पत्थरों का चुरा लगाया है, और दीवारों की अच्छी नई लिपाई आदि संपूर्ण कार्य बजरी की जगह डस्ट के द्वारा किया गया है ।और सीमेंट की आप क्वालिटी, एवं ईटों की क्वालिटी ,बजरी की क्वालिटी ,स्टोन की क्वालिटी ,आदि रेलवे विभाग एईएन और जेईएन आदि वरिष्ठ अभियंता लगभग 16 करोड़ की लागत से होने जाने होने जा रहे कार्य को इंजीनियरों की देखरेख के अभाव में ठेकेदार ने लीपा पोती कर दी ।और अब तो रंग पेंट हो चुका, जबकि अब तक के हुए संपूर्ण कार्य की गुण नियंत्रण प्रयोगशाला केंद्रीय विभाग में भिन्न-भिन्न जगह ...

बीकानेर की वंदे मातरम टीम का अनुपम अद्वितीय कार्य****

चित्र
 *बीकानेर की वंदे मातरम टीम का अनुपम अद्वितीय कार्य**** बीकानेर शहर तथा बीकानेर के आसपास के सभी गांव की गौशालाओं में गायों हेतु एवं बैल और वन्य जीव जितने भी हैं ।उनको पानी के टैंकर और सूखा चारा और हरा चारा अनेकों गौशालाओं में जाकर प्रतिदिन गायों के समक्ष उतारे जाते हैं। बीकानेर वंदे मातरम टीम के एक सदस्य श्री देवेंद्र जी बोथरा भीनासर ,बीकानेर निवासी है, इस टीम में डॉक्टर श्रीमती वीणा तंवर ने भी गौ माता हेतु योगदान दिया है, ओर भगवान श्री गोपाल की अति प्रिय गौ माता की वर्तमान में दुर्दशा हो रही है। वही ,बीकानेर वंदे मातरम टीम के युवक को युवतियां एवं संपूर्ण भामाशाहों का सहरदृय हार्दिक का अभिनंदन शुभ मंगल कामनाएं एवं साभार।।।। बोथरा परिवार द्वारा तालाब में प्रतिदिन ही टैंकर डाल रहे हैं, जिससे कोई भी रेगिस्तान में इस भीषण गर्मी में तपते रहती रेतीले धोरों में वन्य जीव एवं गौ सेवार्थ  का कार्य भीना सर , बीकानेर वालों के द्वारा संपन्न किया जा रहा है ।इसके लिए सहं धन्यवाद 🙏🏼 🙏🏼 🌸 जय गौ माता *वंदे मातरम टीम की विशेषता यह है।* कि, इसमें कोई भी जुड़ सकता है और अपनी इच्छा अनुसार गौ स...

खाटू श्याम जी एकादशी मेले पर यात्रियो की सुविधा हेतु रेवाड़ी- रींगस - रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

चित्र
 खाटू श्याम जी एकादशी मेले पर यात्रियो की सुविधा हेतु रेवाड़ी- रींगस - रेवाड़ी स्पेशल  रेलसेवाओं का संचालन  रेलवे द्वारा खाटू श्याम जी एकादशी मेले पर यात्रियो की सुविधा हेतु रेवाड़ी- रींगस - रेवाड़ी स्पेशल  रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09633, रेवाड़ी- रींगस मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.06.25 से 07.06.25 तक (03 ट्रिप) रेवाड़ी से  गुरूवार को 22.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 01.35 बजे रींगस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09634, रींगस - रेवाड़ी मेला  स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.06.25 से 08.06.25 तक (03 ट्रिप) रींगस से  शुक्रवार को 02.20 बजे रवाना होकर 05.20 बजे रेवाड़ी पहुॅचेगी।  यह रेलसेवा मार्ग में अटेली, नारनौल, डाबला, निम-का-थाना, कांवट एवं श्री माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

निर्जला एकादशी व्रत हम सब स्मार्तियों (सामान्य भाषा में गृहस्थियों) के लिए शुक्रवार छह जून का है।

चित्र
 निर्जला एकादशी व्रत हम सब स्मार्तियों (सामान्य भाषा में गृहस्थियों) के लिए शुक्रवार छह जून का है। और वैष्णव दीक्षा प्राप्त सन्त महन्त वैष्णव जनों के लिए सात जून का। हम स्मार्त जन द्वादशी में पारण करते हैं। अतः एकादशी व्रत कल शुक्रवार को करना ही श्रेयस्कर है। और  तिलक छाप कण्ठी और वैष्णव दीक्षा प्राप्त वैष्णव जन त्रयोदशी में पारण करते हैं। अतः वैष्णवों का एकादशी व्रत शनिवार को ही श्रेयस्कर है।  निम्बार्कियों की एकादशी भी शनिवार को ही श्रेयस्कर है। शुक्रवार को अरुणोदय से पूर्व ही एकादशी आ जाएगी।  सामान्य रूप से अरुणोदय पूर्व एकादशी आ जाने पर स्मार्त और वैष्णव एकादशी व्रत शुक्रवार को ही होना चाहिए था।  *परन्तु द्वादशी तिथि की वृद्धि होने के कारण वैष्णवों को द्वादशी युक्त शनिवार को ही व्रत करना शुभ है। जिससे वे रविवार द्वादशी के पश्चात् त्रयोदशी में व्रत का पारण कर सकें।* *एकादशी को छोड़कर सभी तिथियां वृद्धि होने पर मल संज्ञक हो जाती है। उनमें कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।* हां यदि एकादशी वृद्धि हो जाए अर्थात्  दो दिन एकादशी हो तो स्मार्त वैष्णव निम्बार्कियों...

वंदे गंगा: उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने राजसमंद में किया भव्य आगाज

चित्र
 वंदे गंगा: उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने राजसमंद में किया भव्य आगाज राजस्थान की पारंपरिक जल संरक्षण प्रणालियाँ हमें देती है प्रेरणा :उप मुख्यमंत्री जल संरक्षण के संकल्प को व्यवहार में उतारें :उपमुख्यमंत्री राजस्थान के लोगों ने जल संरक्षण के क्षेत्र में सामुदायिक भागीदारी से टिकाऊ समाधान खोजे :उप मुख्यमंत्री त्याग, बलिदान, शक्ति और भक्ति की धरती राजसमंद पर आकर मैं सदैव महसूस करता हूँ गौरवान्वित :उप मुख्यमंत्री विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ, राजसमंद झील पर की पूजा अर्चना राजसमंद / पुष्पा सोनी   उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने गुरुवार को राजसमंद में ‘वंदे गंगा’ (जल संरक्षण-जन अभियान) की भव्य शुरुआत की। उन्होंने यहां राजसमंद झील स्थित इरिगेशन पाल विधिवत पूजा अर्चना की और फिर जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की। इससे पहले प्रभात फेरी और भव्य कलश यात्रा का भी आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर इरिगेशन पाल पहुंची। इस दौरान विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, प्रधान अरविन्द सिंह राठौड़, पर्यावरणविद एवं पद्मश्री से विभू...

भीम क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर विधिक सेवा शिविरों के माध्यम से 400 से अधिक आमजन जागरूक

चित्र
 भीम क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर विधिक सेवा शिविरों के माध्यम से 400 से अधिक आमजन जागरूक भीम, राजसमंद / पुष्पा सोनी विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 05 जून 2025 को तालुका विधिक सेवा समिति, भीम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद के संयुक्त तत्वावधान में भीम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों — टोगी गांव, ग्राम पंचायत कार्यालय टोगी, जलपा, ट्रक चौराहा, उदयपुर रोड, ब्यावर रोड, मनरेगा कार्य क्षेत्र एवं आस-पास के ग्रामीण इलाकों में विधिक सेवा जागरूकता शिविरों का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इन शिविरों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को सजग करते हुए विधिक अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। प्रत्येक शिविर में स्थानीय नागरिकों को न केवल विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व के बारे में बताया गया, बल्कि पौधारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन जैसे मुद्दों पर व्यवहारिक सुझाव भी दिए गए। टोगी गांव और ग्राम पंचायत कार्यालय टोगी में आयोजित प्रथम शिविर में 150 से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की, जहां उन्हें लोक अदालत, निःशुल्क विधिक सहायता एवं जनकल्याणकारी य...

श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय मे मनाया पर्यावरण दिवस।

चित्र
 श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय मे मनाया पर्यावरण दिवस। स्थानीय श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय में आज 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय दिवस है। हर साल 5 जून को मनाया जाने वाला यह संयुक्त राष्ट्र दिवस दुनिया भर के लाखों लोगों को हमारे ग्रह की सुरक्षा और पुनर्स्थापना के साझा मिशन में एक साथ लाने का कार्य करता है, जून 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी. यह घोषणा मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के उद्घाटन के दिन की गई थी. इसके अगले साल ही 1973 में पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था. इसके बाद से ही हर साल इस दिन को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र कांटिया ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया तथा पर्यावरण तथा ग्लोबल वार्मिंग के कारण निरंतर होने वाली हानि व उनके दुष्परिणाम के बारे  समझाया। साथ ही सभी छात्र छात्राओं को हर वर...

पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जल संरक्षण पर प्रभात फेरी निकाली गई

चित्र
 पर्यावरण दिवस पर  विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन  जल संरक्षण पर  प्रभात फेरी निकाली गई राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन कला कौशल शिविर के दौरान आज प्रातः काल पर्यावरण चैतना जल संरक्षण रैली के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रैली राधा कृष्ण मारू स्कूल से रवाना होकर कल्याण सर्किल होते हुए विभिन्न शहर के मार्गों से पुन मारु स्कूल पहुंची जहां पर पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पर्यावरण संगोष्ठी के बाद भाषण प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्काउट मास्टर महेंद्र कुमार पारीक के नेतृत्व में अंकित शर्मा एवं दिनेश सैनी के द्वारा मोको  आयो रे साथी आपा पेड़ लगा र गीत प्रस्तुत किया गया। स्काउट मास्टर देवी लाल के नेतृत्व में अमृता देवी बलिदान नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजू यादव प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा ,मोहन लता व्याख्याता डाइट एवं स्काउट मास्टर मनोहर लाल के सानिध्य मे आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान रेखा शर्मा,...

लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

चित्र
 राजस्थान राज्य भारत स्काउट /गाइड स्थानीय संघ पाटन की ओर से कौशल विकास एवं हस्तकला और  लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। शिविर संचालिका श्रीमती निर्मला देवी, प्रधानाचार्य रा. उ.मा.वि. न्यौराना ने कौशल विकास शिविर में बालक- बालिकाओं को पर्यावरण का अर्थ बताते हुए वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का मानव  जीवन के लिए महत्व बताया । कार्यक्रम में श्री शिव कुमार शा. शि. ने पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाई । कार्यक्रम का संचालन श्री नरेश कुमार व्याख्याता शिविर सहायक संचालक ने किया। कार्यक्रम में दीपिका ,अनुष्का, मनीष योगी कंप्यूटर शिक्षक उपस्थित रहे।

कौशल विकास शिविर संभागीय ने मनाया पर्यावरण दिवस

चित्र
 कौशल विकास शिविर संभागीय ने मनाया पर्यावरण दिवस  राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना का इकाई स्तरीय कौशल विकास शिविर श्रीमती चन्दा देवी मोदी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुहाला मे 17 मई 2025 से 25 जून 25 तक आयोजित किया जा रहा। शिविर मे कंप्यूटर, सिलाई, इंग्लिश स्पोकन, डांस, ब्यूटीशियन  मेहन्दी व पेन्टिंग का प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षित ट्रेनर टीम द्वारा दिया जा रहा है।            विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्काउट्स व सहभागियों ने पौधारोपण, पक्षियों के लिए परिंडा कार्यक्रम, पक्षियों के लिए चुग्गा की व्यवस्था,पॉलिथिन से दूर कर कपडे के थैला उपयोग करने की शपथ ली।स्काउट के द्वारा कागज के लिफाफा का निर्माण कर संदेश दिया की प्लास्टिक का उपयोग ना कर पर्यावरण को बचाए  रखने का पूरा प्रयास किया जाएगा।              शिविर संचालक बसंती लाल सैनी इस अवसर पर पर्यावरण का संरक्षण करने के क्रम मे शपथ दिलाई।             कार्यक्रम मे सहभागी कि...

एसडीएम ने मृतक के आश्रितों को सौंपा एक-एक लाख रूपये का चैक

चित्र
 एसडीएम ने मृतक के आश्रितों को सौंपा एक-एक लाख रूपये का चैक कोटपूतली।मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रार्थी कानाराम पति बिमला के पुत्र स्व. हरीश गुर्जर को मृतक की श्रेणी में एक लाख रूपये की राशि एवं पूजा देवी के पति स्व. सुनील कुमार की सडक़ दुर्घटना में मृत्यु होने पर एक लाख रूपये की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की गई है। गुरूवार को उपखण्ड अधिकारी बृजेश कुमार चौधरी द्वारा मृतक के आश्रितों को उक्त राशि का चैक सुपुर्द किया गया।

पाटन: निर्जला एकादशी पर महिला सैनी संस्थान ने लगाया मीठे पानी का स्टॉल

चित्र
 पाटन: निर्जला एकादशी पर महिला सैनी संस्थान ने लगाया मीठे पानी का स्टॉल कोटपूतली।पाटन माता सावित्रीबाई फुले महिला सैनी संस्थान की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा निर्जला एकादशी ग्यारस के पावन अवसर पर सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। संस्थान की ओर से राहगीरों को मीठा पानी पिलाने की व्यवस्था की गई, जिससे गर्मी में लोगों को राहत मिली। इस सेवा कार्य का नेतृत्व संस्थान की अध्यक्ष निशा सैनी ने किया। उनके साथ उपाध्यक्ष सुशीला सैनी, सचिव ललिता देवी, सुनीता, सरोज, सुशीला, संतोष, सुमन, अनीता, कमला, मनीषा, चमेली सहित कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।संस्थान की महिलाओं ने सेवा कार्य को आत्मीयता और समर्पण के साथ किया, जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश गया। स्थानीय लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया।

माँ व पिता के नाम वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

चित्र
 माँ व पिता के नाम वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस कोटपूतली।श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के अन्तर्गत कृषि महाविद्यालय कोटपूतली द्वारा गुरूवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक मुक्त करना था। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. सुशीला ऐचरा, मृदा वैज्ञानिक व वार्डन महिला छात्रावास ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला छात्रावास में 101 पौधे लगाकर हरियालो राजस्थान अभियान की शुरुआत की गई। इनमें अशोक, अमलतास, गूलमोहर, चम्पा, हरसिंगार, मौलश्री व अनार, अमरुद, नींबू, आम, अंजीर, बील, करोंदा, कटहल इत्यादि के फलदार पौधें भी लगाये गये। मुख्य अतिथि कॉलेज के डीन डॉ. सुरेन्द्र सिंह मनोहर ने बताया कि महिला छात्रावास की सभी छात्राओं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों व कॉलेज के समस्त स्टॉफ ने दो पौधे एक मॉ के नाम एवं एक पिता के नाम लगााकर इन पौधों को बचाने व बड़ा करने का संकल्प लिया। हरियालो राजस्थान अभियान के अन्तर्गत कॉलेज व आसपास के क्षेत्रों में 05 हजार पौधें लगाये जायेगें। उन्होंने कहा कि अब प्रकृति को लौटाने का समय आ गया हैं। जलवायु...

संयुक्त निदेशक,पशु पालन विभाग करौली अभी भी भृष्टों और शराबियों से मुक्त नहीं--

चित्र
 संयुक्त निदेशक,पशु पालन विभाग करौली अभी भी भृष्टों और शराबियों से मुक्त नहीं-- कैलाश चंद्र कौशिक जयपुर! राजस्थान सरकार अभी भी निष्क्रिय क्यों...?? कोई भी अधिकारी अभी तक संज्ञान नहीं लेकर पेंडिंग कर चलता बन रहा है, आखिर उत्तरदायी कौन है ? क्या शासन सचिव और विभाग के निदेशक लाचार तो नहीं हो सकते? कार्य करना ही नहीं चाहते हैं ? यह कैलाश चंद्र कौशिक एल.एस.ए. पशु उप केंद्र,खेड़ा- जमालपुर, करौली का पूर्व में रिकॉर्ड पशु धन विकास (LSD)करौली में रहा था! यह सेवा निवृत्त सहायक प्रशासनिक अधिकारी हरिचरण सैनी ने अवगत कराया!  सभी उप केंद्रों के पशु पालन का रिकॉर्ड पशु धन विकास में अशोक सैन क्लर्क के चार्ज में था!  वह चार्ज उनकी अल्मारिओं में था, जो किसी को अर्थात हरि चरण सैनी को चार्ज में नहीं दिया गया बताया ??  अशोक सैन अत्यधिक शाराब पीने से, लीवर खराब होने पर मर गया...! उसने किसी को चार्ज नहीं दिया! कभी कभी पत्राचार हेतु मुझे सैनी को सहायक निदेशक पशु धन विकास पत्राचार आदि कार्य के लिए बुला लिया करते थे, इसी लिए मुझे पता है ?  मैं प्रोमोशन पर सवाई माधोपुर चला गया था... पर...

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर भारतीय रेल ने चलाया जागरूकता अभियान* *1200 स्टेशनों और 740 से अधिक वर्कशॉप पर चला अभियान* *अभियान में लगभग 150 टन प्लास्टिक कचरे का हुआ निपटान* *रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ*

चित्र
 *विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर भारतीय रेल ने चलाया जागरूकता अभियान*   *1200 स्टेशनों और 740 से अधिक वर्कशॉप पर चला अभियान* *अभियान में लगभग 150 टन प्लास्टिक कचरे का हुआ निपटान* *रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ* नई दिल्लीः भारतीय रेल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन करते हुए 22 मई से 5 जून तक पंद्रह दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें” के अंतर्गत भारतीय रेल के सभी ज़ोन, मंडल, स्टेशन और कार्यालयों में जन-जागरूकता की विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस अभियान में रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों, आम नागरिकों और अन्य साझेदारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्लास्टिक कचरे का आकलन, कचरे को अलग-अलग प्रकारों में छाँटना, प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों की स्थिति की समीक्षा, स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रयास, तथा प्लास्टिक उपयोग में कमी हेतु जागरूकता प्रसार जैसे कदम शामिल थे। 5 जून को पर्यावरण संरक्षण को लेकर संकल्प दिलाया गया, जिसमें प्लास्टिक उपयोग में बदलाव, स्वच्छता और ऊर्ज...

कोहरांव गांव में निकला विशाल अजगर*

चित्र
 *कोहरांव गांव में निकला विशाल अजगर* सुभाष तिवारी लखनऊ  पट्टी। पट्टी तहसील क्षेत्र के कोहराव गांव में विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया । वहां पर बकरी चरा रहे ग्रामीणों ने जब देखा तो शोर मचाने लगे । आसपास के लोग जुटे तो इसकी सूचना वन विभाग को दिया लेकिन काफी देर बाद वन विभाग की टीम नहीं पहुंची तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे कब्जे में लेकर वन विभाग को सौंप दिया।  पट्टी तहसील क्षेत्र के करैला चौकी के अंतर्गत कोहराव गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप सड़क के किनारे झाड़ियां में एक अजगर दिखाई दिया । बकरी चराने वाले ग्रामीण जब अजगर को देखा तो शोर मचाते हुए इसकी सूचना ग्रामीणों को दी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करैला चौकी इंचार्ज को सूचना दिए मौके पर सिपाही सर्वेश प्रदीप मौर्य और धर्मेंद्र यादव पहुंचे तो उन लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दिया लेकिन वन विभाग की टीम काफी देर तक नहीं पहुंची लेकिन तभी वहां पर पृथ्वीगंज चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत सेंगर अचानक पहुंच गए ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने रेस्क्यू खुद संभाल लिया और अजगर को पड़कर एक बोरे में भरकर वन विभाग...

नव जन जागृति मंच व अन्नपूर्णा नारी संगठन के द्वारा आज दिनांक 5 जून गुरुवार 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागृति प्रांगण, निवारू रोड पर 🌳पौधारोपण🌳 व प्लास्टिक का बहिष्कार कर मिट्टी की बोतल का वितरण का कार्य किया गया

चित्र
 विश्व पर्यावरण दिवस, एक ऐसा दिन है जिसको पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिन को प्रत्येक वर्ष विश्व के लगभग 143 देशों में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।  इस दिन को मुख्यतः समुद्री प्रदूषण, अधिक जनसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग, सतत विकास और वन्यजीव अपराध जैसे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों पर समाज में जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है नव जन जागृति मंच व अन्नपूर्णा नारी संगठन के द्वारा आज दिनांक 5 जून गुरुवार 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागृति प्रांगण, निवारू रोड पर 🌳पौधारोपण🌳 व प्लास्टिक का बहिष्कार कर मिट्टी की बोतल का वितरण का कार्य किया गया इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, रमाशंकर शर्मा, मंजू शर्मा (पूर्व उपाध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड ),नमिता अग्रवाल, डाॅ सुरभि सिंह, शीला शर्मा, मनीषा शर्मा, ममता शर्मा, प्रभा शर्मा, अर्चना शर्मा, पूर्वी साईवाल, अनिता श्रीवास,नीरज चौधरी आदि मौजूद थे।

राजस्थान आवासन मंडल के इंदिरा गाँधी नगर में पानी की सप्लाई नहीं -

चित्र
 राजस्थान आवासन मंडल के इंदिरा गाँधी नगर में पानी की सप्लाई नहीं - - कैलाश चंद्र कौशिक जयपुर! राजस्थान सरकार की आवासीय इंदिरा गाँधी नगर के सेक्टर-3 में विगत 3 दिनों से पानी की भयंकर गर्मी में पानी की त्राहि त्राहि मची हुई है! स्थानीय टैंकर माफिया ₹500/- लेकर कड़वा- मीठा मिक्स अपनी अपनी बोरिंगों का पानी सप्लाई कर रहे हैं??  विभाग में इतने कर्मिओं की फ़ौज के बाबजूद कुशलता से पानी भी नहीं मिल पा रहा है? क्या आवसन मंडल नियमित रूप से पानी की सप्लाई कर पायेगा??

श्री पापड़ वाले हनुमान जी मंदिर में श्री गंगा दशमी महोत्सव, 2025 के शुभ अवसर पर आयोजित 21 कुंडीय श्री राम महायज्ञ।

चित्र
श्री पापड़ वाले हनुमान जी मंदिर में श्री गंगा दशमी महोत्सव, 2025 के शुभ अवसर पर आयोजित 21 कुंडीय श्री राम महायज्ञ। जयपुर, श्री पापड़ वाले हनुमान जी मंदिर विद्याधर नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गंगा दशमी महोत्सव गुरुवार, 05 जून, 2025 को धूमधाम से मनाया गया ।मंदिर संत विकास समिति के मंत्री  एवं पुजारी राजा रामदास ने बताया कि महामंडलेश्वर श्री राम सेवक दास जी महाराज के आशीर्वाद एवं सानिध्य एवं आचार्य श्री सतीश जी शर्मा की उपस्थिति में 21 कुंडिय श्री राम महायज्ञ जिसमें करीब 65 जोड़ों ने करीब तीन लाख इक्यावन हजार आहुतियां विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए दी गई, तत्पश्चात ठाकुर जी की आरती, श्री रामनाम संकीर्तन (रामधुनी) तथा महंत, संतों एवं भक्तजनों को पंगत प्रसादी करवाई गई जो देर रात तक चलती रही। इस अवसर पर मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष अभियान* *प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम और कचरा प्रबंधन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक और रैली का आयोजन*

चित्र
 *उत्तर पश्चिम रेलवे पर विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष अभियान* *प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम और कचरा प्रबंधन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक और रैली का आयोजन* उत्तर पश्चिम रेलवे पर 22 में से 5 जून 2025 तक विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष अभियान चलाया गया।  05 जून 2025 को मुख्यालय में प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम और कचरा प्रबंधन पर एक संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक और स्काउट गाइड द्वारा रैली का आयोजन किया गया।  उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय, मंडलों, कारखानों, अस्पतालों, स्टेशनों आदि पर 22 मई से 05 जून 2025 तक विशेष पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में गुरुवार 05 जून को मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम और कचरा प्रबंधन विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।  इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. विजय सिंघल, पूर्व मुख्य पर्यावरण इंजीनियर, राजस्थान स्टेट पोल्यूशन कन्ट्रोल बोर्ड द्वारा  पर्यावरण संरक्षा पर   प्रस्तुति दी गई। साथ ह...

राजस्थान सरकार ने पशुपालकों की सुविधा के लिए तय किये जिला स्तर पर पशु मेलों का आयोजन

चित्र
 राजस्थान सरकार ने पशुपालकों की सुविधा के लिए तय किये जिला स्तर पर पशु मेलों का आयोजन -- कैलाश चंद्र कौशिक जयपुर! हाल ही 05 जून, 2025 पशुपालन को बढावा देने के उद्देश्य से प्रदेश के हर जिले में चरणबद्ध तरीके से पशु मेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके प्रथम चरण के लिए 11 जिलों का चयन किया गया है। यह जानकारी देते हुए पशुपालन, गोपालन तथा देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि प्रतिवर्ष प्रदेश में 10 राज्य स्तरीय पशु मेलों का आयोजन किया जाता है। कला, संस्कृति, पशुपालन और पर्यटन की दृष्टि से यह मेले अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। देश विदेश के हजारों लाखों पर्यटक इसके माध्यम से लोक कला एवं  ग्रामीण संस्कृति से रूबरू होते हैं। उन्होंने कहा कि इन मेलों में दूरस्थ स्थानों के छोटे किसानों और पशुपालकों की आवक कुछ कम रहती है जिससे उनके पास अच्छी नस्ल के पशुओं की जानकारी तथा पशुपालन से संबंधित आधुनिक जानकारी पहुंचने में वक्त लग जाता है और उन्हें इसका लाभ देर से मिलता है। राजस्थान के संवेदनशील मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व  में वर्तमान सरकार पशुओं और पशुपालकों के कल्याण के लिए क...

कबीर दास महाराज हम सभी के लिए प्रेरणादायक - वीरांगना कविता सामोता

चित्र
 कबीर दास महाराज हम सभी के लिए प्रेरणादायक - वीरांगना कविता सामोता जनतंत्र की आवाज/ वीरेंद्र शर्मा पाटन -- पाटन कोटपुतली मार्ग पर स्थित  सद्गुरु रामानंदाचार्य कबीर आश्रम पावन धाम बोपिया में आयोजित सत्पुरुष बंदी छोड़ कबीर साहेब महाराज की विशाल प्रतिमा अनावरण ,संत सम्मेलन एवं भंडारा कार्यक्रम आयोजित हुआ ।कार्यक्रम में पूरे देश - प्रदेश से साधु संत पधारे और हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, राजस्थान भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ की प्रदेश सहसंयोजक वीरांगना कविता सामोता ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में उपस्थित संतों और मुख्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किये और कबीर दास  के प्रेरणादायक दोहों को सभी के समक्ष रखा। वीरांगना कविता सामोता ने कहा कबीर दास महाराज के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन को संतुलित बनाना चाहिए ।  उनके द्वारा रचित ज्ञानवर्धक दोहे मानव जीवन में वर्तमान परिस्थितियों पर खरे उतरते  हैं।

राजकीय कन्या कॉलेज विद्याधर नगर में मनाया गया पर्यावरण दिवस*

चित्र
 *राजकीय कन्या कॉलेज विद्याधर नगर में मनाया गया पर्यावरण दिवस* राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में आज 5 जून को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के तत्वावधान में कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी के निर्देशन में पर्यावरण दिवस मनाया। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं ने 'एक यूथ एक पौधा'  थीम पर महाविद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया। प्रत्येक स्वयं सेविका ने एक पौधा लगाकर पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्री वीरेंद्र वर्मा ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ भी दिलवाई और साथ ही इसके विकल्प के रूप में कपड़े का बैग इस्तेमाल करने का संकल्प भी दिलाया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी ने पर्यावरण संरक्षण में नई पीढ़ी के योगदान विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुमन ढाका, डॉ. शारदा चौधरी, डॉ. संगीता वर्मा, डॉ. सुप्रिया शर्मा और महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

चित्र
 विश्व पर्यावरण दिवस पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित जनतंत्र की आवाज/वीरेंद्र शर्मा  पाटन - कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में दिनांक  'विश्व पर्यावरण दिवस'के अवसर पर 'सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीणा ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण दिवस के इतिहास तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी प्रोफेसर किरण यादव ने बताया कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम"Beat Plastic Pollution"रखी गई है जो की प्लास्टिक का उपयोग कम करने, उसका पुनर्चक्रण करने तथा प्लास्टिक के वैकल्पिक स्रोतों का प्रयोग पर बल देती है। साथ ही महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने मिलकर वृक्षारोपण किया एवं पहले से लगाए गए पेड़-पौधों में पानी डाला। प्रोफेसर ज्योति शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी अपनी जिम्मेदारी वृक्ष लगाने तक सीमित न रखें बल्कि इनको नियमित रूप से पानी देवें एवं इनका संरक्षण करें। कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर सरोज गुर्जर,प्रोफेसर रितु शर्मा एवं डॉ. ओमपाल कालावत उपस्थित रहे।

भव्यता और समाज एकता का प्रतीक बना श्री जाट समाज धर्मशाला 8 जून को होगा ऐतिहासिक उद्घाटन व भामाशाह सम्मान समारोह

चित्र
भव्यता और समाज एकता का प्रतीक बना श्री जाट समाज धर्मशाला 8 जून को होगा ऐतिहासिक उद्घाटन व भामाशाह सम्मान समारोह जाट समाज की देशभर से जुड़ी हस्तियाँ करेंगी शिरकत बगरू/जनतंत्र की आवाज/हंसराज लाखीवाल जयपुर। जाट समाज के गौरव और एकता का एक नया अध्याय 8 जून को लिखा जाएगा, जब जयपुर-अजमेर रोड स्थित श्री बड़े बालाजी मंदिर परिसर में निर्मित "श्री जाट समाज धर्मशाला" का भव्य उद्घाटन होगा। इस शुभ अवसर पर एक विशाल भामाशाह सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के उन महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने इस धर्मशाला के निर्माण में तन-मन-धन से योगदान दिया।यह धर्मशाला न केवल एक इमारत है, बल्कि यह समाज की एकता, सहयोग और परंपरागत मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। इस प्रोजेक्ट के निर्माण का श्रेय श्री जाट समाज विकास समिति,को जाता है,समिति अध्यक्ष  लक्ष्मण हरितवाल ने जानकारी दी कि यह धर्मशाला समाज के सभी वर्गों के लिए उपयोगी होगी और इसमें विवाह, सामाजिक आयोजन, धार्मिक सत्संग, एवं ठहरने की उत्तम व्यवस्थाएँ उपलब्ध होंगी।धर्मशाला का विधिवत उद्घाटन समाज के वरिष्ठजनों और अतिथियों द्वारा कि...

हिसार-हडपसर-हिसार साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा में बढाये 02 डिब्बे*

चित्र
 *यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बो की अस्थाई बढोतरी* *हिसार-हडपसर-हिसार साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा में बढाये 02 डिब्बे* रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु हिसार-हडपसर-हिसार साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा में 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।  गाडी संख्या 04725/04726, हिसार-हडपसर-हिसार साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा में हिसार से दिनांक 08.06.25 से 29.06.25 तक एवं हडपसर से दिनांक 09.06.25 से 30.06.25 तक 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

जल संरक्षण की दिशा में क्रांतिकारी कदम साबित होगा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान- जिला प्रभारी मंत्री* *- प्रेस वार्ता में मीडिया से रूबरू हुए जिला प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल*

चित्र
*जल संरक्षण की दिशा में क्रांतिकारी कदम साबित होगा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान- जिला प्रभारी मंत्री* *- प्रेस वार्ता में मीडिया से रूबरू हुए जिला प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल* *- श्री जोगाराम पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक*  *- बैठक में की गई वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की तैयारियों की समीक्षा* *- जिला प्रभारी मंत्री ने अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का किया आह्वान* *जयपुर, 04 जून।* राज्य सरकार भूजल स्तर बढ़ाने तथा जल संचयन पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी उद्देश्य के लिए राज्य सरकार ने विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगादशमी के अवसर पर वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान चलाने का ऐतिहासिक एवं भागीरथी फैसला लिया है। अभियान में समाज के सभी वर्गों को जोड़कर सर्वस्पर्शी बनाने का प्रयास किया जाएगा और इस प्रकार जल संरक्षण की दिशा में यह अभियान निर्णायक एवं क्रांतिकारी साबित होगा। यह कहना है जिला प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल का। श्री जोगाराम पटेल ने यह बात बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा क...

बेजुबान पक्षियों के लिए हर वर्ष की तरह बच्चों ने पार्क में लगाएं परिंडे

चित्र
 बेजुबान पक्षियों के लिए हर वर्ष की तरह बच्चों ने पार्क में लगाएं परिंडे  राजधानी जयपुर झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र वार्ड नंबर 62 के पार्क में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधे इस दौरान चांदनी ने बताया हर साल की तरह गर्मियों के मौसम में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे,पीने के पानी की हर व्यक्ति को यह व्यवस्था करनी चाहिए जिससे पक्षियों को राहत मिल सके और हर व्यक्ति को परिंडे लगाने चाहिए इस दौरान नाथूराम ,ऐश्वर्या, नितेश ,आरती, मुस्कान, दिव्यांशी सभी बच्चों ने पेड़ों पर परिंडे लगाकर उनके अंदर पानी भरा और दाना पानी की व्यवस्था करी

करणीमाता के श्रृद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा हेतु 04 जोडी रेलसेवाए देशनोक स्टेशन पर करेगी ठहराव*

चित्र
 *करणीमाता के श्रृद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा हेतु 04 जोडी रेलसेवाए देशनोक स्टेशन पर करेगी ठहराव* करणीमाता के श्रृद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे के देशनोक स्टेशन पर 04 जोडी रेलसेवाओं का प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार-  *1 गाडी संख्या 22463/22464, दिल्ली सराय रोहिल्ला - बीकानेर - दिल्ली सराय रोहिल्ला ( द्वि-साप्ताहिक) राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट रेलसेवा* गाडी संख्या 22463, दिल्ली सराय रोहिल्ला - बीकानेर सुपरफास्ट रेलसेवा जो दिनांक 13.06.25 से दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 06.56 बजे आगमन एवं 06.58 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22464, बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट रेलसेवा जो दिनांक 10.06.25 से बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 18.34 बजे आगमन एवं 18.36 बजे प्रस्थान करेगी।   *2 गाडी संख्या 22737/22738, सिकंदराबाद- हिसार- सिकंदराबाद ( द्वि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट रेलसेव...