संदेश

मई 20, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बेजुबान के लिए जल सेवा अभियान*

चित्र
 *बेजुबान के लिए जल सेवा अभियान* श्री कृष्ण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा साप्ताहिक अभियान के तहत आज शेखावाटी अस्पताल विद्याधर नगर मे परिंदे लगाये गये जिसमे डॉक्टर सर्वेश जोशी ,डॉक्टर एस पी यादव, संस्था अध्यक्ष विष्णु यादव,दीपांशी गुप्ता,आलोक यादव,हर्ष टेलर एव अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे संस्था के उपाध्याक्ष कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि हमारी संस्था बेजुबान पशु पक्षियों के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 551 परिंदे और गायों के लिए 21पानी के पात्रो को लगाया और उनमें पानी भरने का संकल्प लिया.

सीकर जिले के स्काउट मास्टर आबू पर्वत पर कर रहे हैं एडवांस ट्रेनिंग

चित्र
सीकर जिले के स्काउट मास्टर आबू पर्वत पर कर रहे हैं एडवांस ट्रेनिंग राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वाधान में 18 मई से 24 मई तक ओल्ड गोल्फ कोर्स स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र आबू पर्वत पर स्काउट मास्टर एडवांस कोर्स किया जा रहा है जिसमें सीकर जिले के शंकर लाल रेगर स्काउट मास्टर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरगोठ, शंकरलाल जाट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चोमू पुरोहितान एवं रोवर डीलर बेसिक कोर्स में सुभाष देवन्दा रींगस से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं । प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने अपने विद्यालय में स्काउट व रोवर्स की योग्यता भर्ती में और अधिक सक्रियता के साथ सहयोग प्रदान करेंगे

बालिका विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ परिणाम से उत्तीर्ण बालिकाओं का हुआ सम्मान

चित्र
 बालिका विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ परिणाम से उत्तीर्ण  बालिकाओं का हुआ सम्मान पाटन।(के के धांधेला):-कस्बे में स्थित श्रीमती जमुना देवी पांडेय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को बोर्ड परीक्षा परिणाम में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित कर छात्राओं का  सम्मान किया गया। भामाशाह के प्रतिनिधि महावीर सिंह राव द्वारा भामाशाह परिवार की तरफ से सभी छात्राओं को मिठाई खिला कर उनको बधाई दी  एवं विद्यालय परिवार को भी बधाई दी। सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच मनोज चौधरी रहे, जिनके द्वारा उत्कृष्ट  अंक प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को साफा एवं माला पहना कर सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक महावीर प्रसाद मीणा ने विद्यालय का सर्वश्रेष्ठ परिक्षा परिणाम  आने पर सभी शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया । विज्ञान वर्ग एवं कृषि विज्ञान वर्ग का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।  विगत 7 वर्षों से शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाला कस्बे का एकमात्र सरकारी शिक्षण संस्थान है जहां शिक्षकों द्वारा अच्छी श...

सुभाष महरिया भाजपा में शामिल, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

चित्र
 सुभाष महरिया भाजपा में शामिल, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल पाटन।सीकर के पूर्व सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री सुभाष महरिया जो अंदरूनी कलह के चलते हुए भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे उसके बाद से ही उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई थी। हालांकि कांग्रेस की टिकट पर उन्होंने पिछला लोकसभा का चुनाव लड़ा था मगर उसमें भी उनको करारी हार का सामना करना पड़ा। मेहरिया जब तक भाजपा में रहे जब तक खुलकर रहे,  कांग्रेस में जाने के बाद तो उन पर पूरी पांबदी ही लगा दी गई थी‌ इससे भी वे बड़े कुंठित हो गए थे।  खुलकर जीने की चाहत पर ही मेहरिया ने  भाजपा से पुनः नजदीकियां  बनाई और देखते ही देखते शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता फिर से ग्रहण कर ली। मेहरिया द्वारा पुनः घर वापसी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मेहरिया के साथ पूर्व आईपीएस रामदेव खेरवा, पूर्व आईएएस पीआर मीणा, पूर्व आईपीएस जीएल मीणा, आई आर एस सी आर मीणा, डॉ नरसी किराड़, समाजसेवी नाथू लाल शर्मा नीमकाथाना, सहित दर्जनों गणमान्य लोग आज भाजपा में शामिल हुए हैं। मेहरिया समर्थक भी भाज...

स्थानीय संघ पाटन के स्काउट यात्रियों को शरबत पानी पिलाकर दे रहे हैं सेवा

चित्र
 स्थानीय संघ पाटन के स्काउट यात्रियों को शरबत पानी पिलाकर दे रहे हैं सेवा                                        पाटन ----राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ पाटन के तत्वावधान में बस स्टैंड पाटन में चल रहे ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर में सुबे सिंह सैनी ,सैनी बरतन भंडार द्वारा शरबत पानी पिलाया गया ।बस स्टैंड पर स्काउट्स द्वारा लगातार जल सेवा की जा रही है जिससे इस भीषण गर्मी में यात्री शरबत पानी पीकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। शिविर संचालक हजारीलाल देहरान ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 24 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश में स्काउट द्वारा जल सेवा की जाएगी। इस अवसर पर सुबे सिंह सैनी, हजारीलाल देहरान, महेंद्र यादव, शिशपाल सैनी व स्काउट्स उपस्थित रहे।