शक्ति पम्पस् को प्रभु श्री राम का आशीर्वाद, लेज़र शो में दिखेगी पम्पस् की क्षमता

शक्ति पम्पस् को प्रभु श्री राम का आशीर्वाद, लेज़र शो में दिखेगी पम्पस् की क्षमता उदयपुर (विवेक अग्रवाल)। पंपिंग इंडस्ट्री के अग्रणी ब्रांड शक्ति पम्पस् को देश - दुनिया के पवित्र शहर अयोध्या में पम्पस् लगाने का मौका मिला है। राम की पेढ़ी के प्रतिष्ठित स्थान पर लगे हुए दस टिकाऊ और उच्च प्रदर्शन वाले पंप अयोध्या की पानी की जरूरत पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार हैं। साथ इस इस खास अवसर पर होने वाले मनमोहक लेजर शो में कंपनी के पंप्स का उपयोग किया जाएगा। अपनी मजबूती और दक्षता के लिए मशहूर, शक्ति पंप्स की ओपन-वेल यूनिट्स अलग अलग परिस्थितियों में विश्वसनीय समाधान प्रदान करने की कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। अयोध्या में इन पंपों का चुनाव महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक केंद्रों में बुनियादी ढांचे के विकास में सहायता के लिए कंपनी के समर्पण के अनुरूप है। जबकि देश 22 जनवरी, 2024 को होने वाले राम मंदिर के भूमि पूजन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, शक्ति पम्पस् इस ऐतिहासिक क्षण का एक अभिन्न हिस्सा होने पर गर्व महसूस करता है। शक्ति पम्पस् इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष दिनेश पा...