किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तंवर का नीमकाथान मे भव्य स्वागत

किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तंवर का नीमकाथान मे भव्य स्वागत पाटन ----राजस्थान भाजपा संगठन मे किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने रघुवीर सिंह तंवर भूदोली का रविवार को उनके विधानसभा क्षेत्र नीमकाथाना स्थित कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मान समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया। कार्यकताओं ने तंवर को किसानों का प्रतिक चिन्ह हल भेंट कर किसानों की आवाज को प्रदेश स्तर पर पहुंचाने की मांग की। समारोह मे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए तंवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का जो पदभार मिला है , उसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर का दिल से आभार व्यक्त करता हुं।मैं प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हु कि मैं निष्ठा व ईमानदारी से प्रदेश के देवता तुल्य किसान भाईयों की पीड़ा को प्रदेश स्तर पर पहुंचाकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास करूंगा। समारोह मे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सभा को सम्बोधित किया।इस मौके पर हसामपुर सरपंच राकेश सिंह , सतीश बोपिया, विजय शर्मा ,पेप सिंह खादरा, सीताराम सैनी , विक्रम सिंह महावा , किशोर सैन ...