स्कोडा ऑटो इंडिया के पहले ब्रांड सुपरस्टार बने रणवीर सिंह

स्कोडा ऑटो इंडिया के पहले ब्रांड सुपरस्टार बने रणवीर सिंह उदयपुर। स्कोडा ऑटो इंडिया ने हाल ही में अपनी पहली सब-4 मीटर एसयूवी काइलैक पेश करने के बाद, अब एक और उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने पावरहाउस रणवीर सिंह को अपना पहला ब्रांड सुपरस्टार घोषित किया है। यह भागीदारी अपने साथ स्कोडा के अंदाज़ वाले और लोगों पर आधारित कैम्पेन लेकर आ रही है, जिनमें रणवीर सिंह स्कोडा ऑटो इंडिया के प्रशंसकों तथा ग्राहकों को आकर्षित करेंगे। स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर पेट्र जैनेबा ने इस भागीदारी के बारे में कहा काइलैक के समय मैंने वादा किया था कि पिक्चर अभी बाकी है। हम भारत में अपने 25 वर्षों का उत्सव मना रहे हैं और इसके एक नये युग की शुरुआत करने के लिये प्रतिबद्ध हैं। भारत में अपने इतिहास में पहली बार हमें रणवीर सिंह को स्कोडा ऑटो इंडिया का पहला ब्रांड सुपरस्टार बनाने पर बड़ा गर्व हो रहा है।