संदेश

जनवरी 11, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जयपुर राष्ट्रीय करणी सेना द्वारा भगवान श्री राम के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सर्व समाज के साथभगवान रैली निकाली गई

चित्र
जयपुर राष्ट्रीय करणी सेना द्वारा भगवान श्री राम के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सर्व समाज के साथभगवान रैली निकाली गई राष्ट्रीय प्रवक्ता विष्णु प्रताप सिंह ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह जी के नेतृत्व में निकाली गई रैली में 10000 से ज्यादा उपस्थित रहे हमारा उद्देश्य सर्व समाज को साथ लेकर हिंदुत्व पर काम करना है आपस में भाईचारा स्थापित करना है संतों की सुरक्षा समाज की सुरक्षा जरूरी है हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य जी महाराज जी ने संबोधित करते हुए कहां भारतवर्ष में हिंदुत्व को सबको साथ सभी समाज को संगठन को साथ लेकर चलना जरूरी है संगठन के सभी पदाधिकारी नारी शक्ति उपस्थित रहे विष्णु प्रताप सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जन सेवक भाजपा विद्याधर नगर विधानसभा

हिंदी महाकुंभ में सुनहरे पत्ते किताब का विमोचन होगा*

चित्र
 *हिंदी महाकुंभ में सुनहरे पत्ते किताब का विमोचन होगा*          जबलपुर - हिंदी महाकुंभ में कविता पाठ, सम्मान समारोह व किताब विमोचन का कार्यक्रम 30 जनवरी 2025 को आयोजित किया गया है।           हिंदी महाकुंभ में नागपुर की कवयित्री मेघा अग्रवाल की किताब सुनहरे पत्ते का विमोचन किया जाएगा।            प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि संस्कारधानी जबलपुर में हिंदी महाकुंभ के ऐतिहासिक आयोजन में देश व प्रदेश के हिंदी प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं और विशेष रुप से सिहोरा की कवयित्री व वरिष्ठ हिंदी लेखिका आशा निर्मल जैन व कवयित्री यज्ञसेनी साहू रायपुर छत्तीसगढ़ पधार रही है।           हिंदी महाकुंभ मां नर्मदा के पावन तट पर स्थित संस्कारधानी जबलपुर में कला विथिका रानी दुर्गावती संग्रहालय भंवरलाल गार्डन में प्रातः 11.00 बजे प्रारंभ होगा।

गाड़ी संख्या 12413, अजमेर - जम्मूतवी एक्सप्रेस दिनांक 12.01.2025 को अपने निर्धारित समय 14:10 बजे के स्थान पर 06 घंटे की देरी से 20.10 बजे रवाना होगी।

चित्र
 *लिंक रैक देरी से चलने के कारण रेल यातायात प्रभावित*  उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 12413, अजमेर - जम्मूतवी एक्सप्रेस दिनांक 12.01.2025 को अपने निर्धारित समय 14:10 बजे के स्थान पर 06 घंटे की देरी से 20.10 बजे रवाना होगी।

श्रीमद भागवत कोई साधारण पोथी नहीं है, यह साक्षात प्रभु का वांग्मय यानि वाणी का स्वरुप है: दिव्येश कुमार महाराज -श्री विशानागर वणिक (पारख) समाज की ओर से श्री गिरिराज धार्याष्टकम् गुणगान महोत्सव में निकली भव्य शोभायात्रा

चित्र
 श्रीमद भागवत कोई साधारण पोथी नहीं है, यह साक्षात प्रभु का वांग्मय यानि वाणी का स्वरुप है: दिव्येश कुमार महाराज -श्री विशानागर वणिक (पारख) समाज की ओर से श्री गिरिराज धार्याष्टकम् गुणगान महोत्सव में निकली भव्य शोभायात्रा उदयपुर। वैष्णवाचार्य श्री दिव्येशकुमार महाराज ( इंदौर- नाथद्वारा) ने कहा कि जब तक हम सही स्वरुप में वल्लभ की वाणी का रसास्वादन नहीं करेंगे तब तक हम मूल धर्म विषयों से अछूत रहेंगे। केवल उपर के ज्ञान से कुछ प्राप्त नहीं होने वाला। कहते हैं जो डूबने के बाद तैर कर बाहर निकल आया वो जीत गया, लेकिन वल्लभ की कृपा प्राप्त करने के लिए तो हम कहते हैं कि जो डूबियो सो ही पायो।  श्री विशानागर वणिक (पारख) समाज की ओर से श्री गिरिराज धार्याष्टकम् गुणगान महोत्सव के पहले दिन वैष्णवाचार्य श्री दिव्येशकुमार महाराज ने वैष्णवजनों को दिए अपने प्रवचन में कहा कि हम अत्यंत सौभाग्यशाली है कि महाप्रभु का प्राक्टय हुआ। कल्पना कीजिए कि हमारा जीवन कैसा होता अगर श्री महाप्रभु प्राकट्य नहीं लेते। हम अनाथ ही तरह होते। हमें श्री कृष्ण की महान लीला कौन बताता, कैसे हम उनकी पूजा कर पाते, कैसे उनकी ल...

आई एफ डब्ल्यू जे धौलपुर जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

चित्र
 आई एफ डब्ल्यू जे धौलपुर जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार धौलपुर।  जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय पर गुरुवार को पत्रकार संगठन आईएफडब्लूजे धौलपुर इकाई की बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष अनूप शर्मा (इंडिया न्यूज़) की अध्यक्षता में किया गया।  बैठक के दौरान देश के प्रथम एवं अग्रणी तथा राजस्थान प्रदेश के सबसे विस्तृत इकाइयों वाले पत्रकार संगठन आई एफ डब्लू जे की धौलपुर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।  जिलाध्यक्ष अनूप शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में *संरक्षक* सत्यपाल परमार (फर्स्ट इंडिया न्यूज), मुकेश सूतैल (हुक्मनामा समाचार )और राम शर्मा (राष्टदूत) को बनाया गया है। *उपाध्यक्ष* हरबीर शर्मा (न्यूज 18 ),प्रदीप शर्मा (फर्स्ट इंडिया न्यूज )और योगेश शर्मा (दैनिक भास्कर डिजिटल) को बनाया गया है। *सचिव* आफाक अहमद (खबरों की दुनिया), यूसुफ खान (सच मीडिया), भानु शर्मा (जी न्यूज ), प्रदीप वर्मा अमर उजाला को बनाया गया है। *कोषाध्यक्ष* संतोष राजपूत (ए,एनआई )को बनाया गया है। *मह...

शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान, बीकानेर खारे पानी को अमृत बनाने वाले नेमचंद गहलोत का एकल काव्यपाठ और सम्मान

चित्र
                    शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान, बीकानेर    खारे पानी को अमृत बनाने वाले नेमचंद गहलोत का एकल काव्यपाठ और सम्मान बीकानेर 11 जनवरी। शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान, बीकानेर की तरफ से कवि नेमचंद गहलोत का एकल काव्यपाठ एवं सम्मान समारोह प्रेरणा भवन- सुजानदेसर में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए समालोचक डॉ.उमाकांत गुप्त ने कहा कि नेमचन्द अपने नाम के अनुरूप शीतलता फैलाते हैं। पर उपदेश कुशल बहुतेरे से अलग हटकर इनमें एक खूबी है ये किसी काम को कहकर नहीं उसे करके दिखाते हैं, ऐसा भाव होने पर ही आदमी महान बनता है। मुख्य अतिथि स्वामी विमर्शानंदगिरी ने कहा कि - एक अग्नि बीज, एक चैतन्य बीज गहलोत में भरा हुआ है नेमचंद के भीतर जो शब्द हैं उनमें राग-रस बोधि तत्व छिपे हुए हैं जिनसे इनके विचार सात्विक बनते हैं। निशब्द ने शब्द बनाया है, उस अरूप ने रूप बनाया है। हर शब्द रूप, रस, चिन्तन, कामना में एक अनंत छिपा है। उस अनंत को किसी साहित्यकार ने पहचान लिया है तो काल में रहकर कुछ भी लिखता है वह रचना कालजयी बन जाती है। व...

स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में आज राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 के अंतर्गत यंग लीडर्स डायलॉग

चित्र
 स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में आज राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 के अंतर्गत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी विद्यार्थियों को दिखाया गया। इससे पूर्व महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम से संबंधित जानकारी से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। कार्यक्रम के दौरान एन एस एस कार्यकर्म अधिकारी श्री घनश्याम वर्मा व समस्त स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

श्री भागवत सेवा समिति एवं श्री नारायण मान फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा जगन्नाथ पूरी के पंचम दिवस पर कथा व्यास पं. भागवत मर्मज्ञ पं. विनोद जी जोशी के द्वारा कथा का वाचन किया गया

चित्र
 श्री भागवत सेवा समिति एवं श्री नारायण मान फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा जगन्नाथ पूरी के पंचम दिवस पर कथा व्यास पं. भागवत मर्मज्ञ पं. विनोद जी जोशी के द्वारा कथा का वाचन किया गया । जिसमे पंडित मुकेश जोशी ने बताया मकर संक्रांति के शुभ अवसर पे इस भव्य कथा का आयोजन किया गया है यहा पर जगह जगह से लोग कथा सुनने पधारे है। जिसमे समिति अध्यक्ष गजेंद्र सिंह पचलंगी इचरच कंवर कृष्णा देवी अनीता राठौड़ चांद कंवर संगीता देवी अभिषेक आर्य विनोद सरपंच राधेश्याम जी पप्पू सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे!!

सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा पौषबड़ा महोत्सव भगवान परशुरामजी मंदिर नीमकाथाना में कल

चित्र
 सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा पौषबड़ा महोत्सव भगवान परशुरामजी मंदिर नीमकाथाना में कल सामाजिक एकता समरसता के प्रतीक हमारे आराध्य देव भगवान परशुरामजी मंदिर पर सर्व ब्राह्मण महासभा नीमकाथाना इकाई द्वारा पौषबड़ा का आयोजन कल 12 जनवरी रविवार को शाम 6,30 बजे किया जा रहा है जिला सयोंजक हेमन्त भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर पुजारी मंहत रतन लाल जोशी व नीमकाथाना अध्य्क्ष श्रीमान कमलेश जी जोशी इस आयोजन की तैयारियों में कई दिनों से जुटे हुए है सर्व ब्राह्मण समाज के सामाजिक सौहार्द का यह अनूठा आयोजन है जिसमें सभी विप्र बंधु इसमें पधारकर सर्वप्रथम अपने आराध्य देव भगवान परशुरामजी का पंचामृत अभिषेक व महाआरती के पश्चात भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जायेगा।

करिश्मा हाड़ा ने अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत की महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष सुनीता मेहता का शाल पहनाकर जोरदार स्वागत किया* - करोड़ों श्रद्धालुओं को प्लास्टिक के बहिष्कार व साफ सफाई के लिए जागरूक किया जाएगा

चित्र
 *रिपोर्ट :- रजत शर्मा* *करिश्मा हाड़ा ने अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत की महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष सुनीता मेहता का शाल पहनाकर जोरदार स्वागत किया* - करोड़ों श्रद्धालुओं को प्लास्टिक के बहिष्कार व साफ सफाई के लिए जागरूक किया जाएगा जोधपुर। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक जोधपुर में संपन्न हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश के आगरा से राजस्थान के जोधपुर में पधारी अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत की महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष सुनीता मेहता का शाल पहनाकर जोरदार स्वागत किया। करणी कृपा फाऊंडेशन की संस्थापक करिश्मा हाड़ा ने अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत की महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष सुनीता मेहता ने कहा कि करणी कृपा फाऊंडेशन की संस्थापक करिश्मा हाड़ा ने प्रयागराज संगम तट पर हो ने जा रहा है 2025 का महाकुम्भ में इतनी आत्मीयता से लगा सकती है ऐसी हिन्दू शेरनी को हम चाहेंगे वह और भी आगे बढ़े पूरे भारत देश में अपना नाम रोशन करे । 2025 का महाकुम्भ में प्लास्टिक मुक्त कुम्भ हरित कुम्भ पर्यावरण अनुकूल बने अभियान में करणी कृपा फाऊंडेशन की...