संदेश

दिसंबर 16, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा उत्सव श्री माहेश्वरी समाज जनोपयोगी भवन विद्याधर नगर जयपुर 

चित्र
 श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा उत्सव श्री माहेश्वरी समाज जनोपयोगी भवन विद्याधर नगर जयपुर श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा उत्सव श्री माहेश्वरी समाज जनोपयोगी भवन विद्याधर नगर जयपुर  श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा श्री मदन मोहन जी महाराज कथावाचक के द्वारा हुआ है  मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कालीचरण सर्राफ, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, जयपुर शहर सांसद मंजू जी शर्मा , नगर निगम ग्रेटर से उप महापौर पूनित कर्णावत कई पदाधिकारी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन में आए है श्री राधा कृष्ण भागवत समिति और खंडेलवाल हार्ट इंस्टिट्यूट के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस पर कथा का बखान करते हुए व्यासपीठ श्री "मदन मोहन जी महाराज" ने कहा कि व्यक्ति को धर्म के नाम पर हो रहे पाखंड से बचना चाहिए और साधु भेष से नहीं व्रती से होना चाहिए! महत्वपूर्ण ये नहीं है कि आप कितने संपन्न है महत्वपूर्ण ये है कि आप कितने प्रसन्न हो! जीवन मृत्यु से मुक्ति का साधन भागवत कथा है !समिति के अध्यक्ष श्री गिर्राज माणक ...

वात्सल्य सेवा समिति ने एकादशी पर महाकाल मंदिर में की गौ सेवा एवं आरती

चित्र
 वात्सल्य सेवा समिति ने एकादशी पर महाकाल मंदिर में की गौ सेवा एवं आरती   उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। वात्सल्य सेवा समिति प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया कि वात्सल्य सेवा समिति द्वारा प्रत्येक एकादशी पर की जाने वाली गौ सेवा के तहत महाकाल मंदिर स्थित गौशाला में गायों को चारा एवं गुड़ खिलाया गया। प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक एकादशी पर वात्सल्य सेवा समिति के सदस्यों द्वारा महाकाल मंदिर में आरती एवं उसके बाद में गौ सेवा की जाती है। गौ सेवा करना हम सभी का उत्तरदायित्व भी है। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, दिनेश भट्ट, निर्मल पंडित, प्रदीप श्रीमाली, नरेंद्र गोयल, पूनम घारु, रमेश जीनगर, महेश भावसार, जगदीप मंगल, ओम अग्रवाल, रमेश बंसल, प्रभास सुखवाल, सुरेश अग्रवाल, भरत शर्मा, सुशील कागजी, मणि बाई पटेल, मंजू मूंदडा, शालिनी अग्रवाल, रमेश तायलिया, घनश्याम मित्तल सहित विभिन्न समिति सदस्य उपस्थित थे।

देशवासियों से की वोट की अपील, 20 दिसम्बर को होगा फाइनल मुकाबला

चित्र
 देशवासियों से की वोट की अपील, 20 दिसम्बर को होगा फाइनल मुकाबलालेकसिटी की विप्रा मेहता मिस कॉस्मो इंटरनेशनल वियतनाम में कर रही है देश का प्रतिनिधित्व - देशवासियों से की वोट की अपील, 20 दिसम्बर को होगा फाइनल मुकाबला -  उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। शहर की मॉडल और अभिनेत्री विप्रा मेहता वियतनाम में मिस कॉस्मो इंटरनेशनल 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है, जिसका फाइनल मुकाबला 20 दिसंबर को आयोजित होगा विप्रा ने वीडियो सन्देश के माध्यम से देशवासियों से अधिक से अधिक वोट करने की अपील की है और कहा कि अभी वह 36 नंबर पर चल रही है, सर्वोत्तम 10 में शामिल होने के लिए देशवासियों से अधिक से अधिक वोट कि जरूरत है वोटिंग में लिए मोबाइल के प्ले स्टोर से वनज़ोन एप स्टॉल कर रजिस्ट्रेशन करना है और मिस कॉस्मो इंटरनेशनल में विप्रा मेहता सर्च कर फ्री वोट देना है, आपको बता दे कि इस पूरी प्रतिस्पर्धा में 80 से ज्यादा देश की मॉडल्स भाग ले रही है वहीं विप्रा के पिता दत्तात्रेय मेहता ने बताया कि पूर्व में भी विप्रा ने मिस दिवा कॉस्मो 2024 का खिताब जीत कर देश एवं शहर का नाम रोशन किया ...

सिटी पैलेस में भव्यता के साथ महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का 51वाँ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

चित्र
 सिटी पैलेस में भव्यता के साथ महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का 51वाँ वार्षिकोत्सव सम्पन्न उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, सिटी पैलेस, उदयपुर का भव्य वार्षिकोत्सव 16 दिसंबर को डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी के सम्मानित संरक्षण में ऐतिहासिक माणक चैक में उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक समृद्धि के साथ गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। यह उत्सव न केवल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच बना वरन् शैक्षिक परंपरा का भी सशक्त प्रतिफल प्रतिबिंबित हुआ। समारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि सुश्री प्रज्ञा केवलरामानी, IAS संभागीय आयुक्त, उदयपुर संभाग और श्रीमती निवृत्ति कुमारी मेवाड़ द्वारा दीप प्रज्वलन कर महाराणा भगवत सिंह जी मेवाड़ और महाराणा अरविंद सिंह जी मेवाड़ के छायाचित्रों पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ एवं हरितराज सिंह मेवाड़ की भी उपस्थिति रही। विद्यालय के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने उपस्थित सभी का हार्दिक अभिनंदन किया तथा गणमान्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट किए...

राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई*

चित्र
 *राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई* -- कैलाश चंद्र कौशिक जयपुर। राजस्थान के यशस्वी, कर्मठ एवं जनसेवक मुख्यमंत्री माननीय श्री भजनलाल शर्मा जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर राजकीय सम्मानित समाजसेवी श्री जिनेश कुमार जैन ने एवं वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चंद्र कौशिक, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महा सचिव रहे एवं वाइस प्रेसिडेट , राजस्थान पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन, जयपुर ने मुख्यमंत्री जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। श्री जैन ने कहा कि एक सामान्य परिवार से निकलकर कठिन परिश्रम, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर राज्य की सत्ता के सर्वोच्च पद तक पहुँचना मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के संघर्षपूर्ण जीवन, अदम्य इच्छाशक्ति एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण है। उनके नेतृत्व में राजस्थान विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि मुख्यमंत्री जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं अपार ऊर्जा प्रदान करें, ताकि उनके यशस्वी नेतृत्व में रा...

सभी दानों में कन्यादान सर्वश्रेष्ठ : भगवदाचार्य राकेश मिश्रा

चित्र
 कमल शर्मा, दौसा  सभी दानों में कन्यादान सर्वश्रेष्ठ : भगवदाचार्य राकेश मिश्रा दौसा। आनंद कॉलोनी में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के आज छठे दिन डॉक्टर द्वारिका प्रसाद शर्मा द्वारा श्रीमद्भागवत का पूजन किया गया। भगवदाचार्य राकेश मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस वध,जरासंध युद्ध और श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह का जीवंत वर्णन किया। श्रोता वृत्तांत सुन भाव विभोर हो गए। श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। आचार्य राकेश मिश्रा ने रूक्मणी विवाह के वृत्तान्त के माध्यम से कन्यादान का महत्व बताया। उन्होंने कहा सभी दानों में कन्यादान सर्वश्रेष्ठ होता है। यदि हमें जानकारी है किसी कन्या का विवाह हो रहा हो, समारोह का चाहे हमारे निमंत्रण आए या नहीं आए  हमें कन्यादान अवश्य करना चाहिए।

खेल का लें संकल्प स्वस्थ जीवन का यही विकल्प

चित्र
 कमल शर्मा, दौसा  खेल का लें संकल्प  स्वस्थ जीवन का यही विकल्प दौसा ! सरस्वती कॉलेज ऑफ़ टीचर्स ट्रेनिंग दौसा में आज खेल सप्ताह का  प्रारंभ हुआ। संस्था निदेशक डॉ. रतन तिवारी व महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. निकिता त्रिवेदी ने फीता काटकर स्पोर्ट्स वीक का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ.निकिता त्रिवेदी ने बताया कि शारीरिक,मानसिक व सामाजिक विकास के लिए खेल बहुत ज़रूरी है, क्योंकि ये शरीर को स्वस्थ रखते हैं, तनाव कम करते हैं, एकाग्रता बढ़ाते हैं और टीम वर्क, अनुशासन व नेतृत्व जैसे जीवन-कौशल सिखाते हैं, जिससे व्यक्ति का समग्र विकास होता है और जीवन में सकारात्मकता आती है, साथ ही यह करियर का भी एक अच्छा माध्यम है। आज कबड्डी के उद्घाटन मैच में कड़ी प्रतिस्पर्धा में प्रियदर्शिनी सदन ने अंबेडकर सदन से जीत दर्ज की। आज राधाकृष्णन सदन,विवेकानंद सदन,महात्मा गांधी सदन,लाल बहादुरी शास्त्री सदन,कल्पना चावला सदन,रानी लक्ष्मी बाई आदि सदन विजय हुए। रविंद, भानु सैनी,अंकित शर्मा,प्रिया मीना, नितेश बैरवा,नीरू,मनीषा,मोहित शर्मा आदि छात्रों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रवक्ता दीनबंधु शर्मा,किरण त्रि...

केशव राय पाटन के निकट पीपल्दा जागीर में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को ऊनी वस्त्र वितरित किए गए

चित्र
 *केशव राय पाटन के निकट पीपल्दा जागीर में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में  बच्चों को ऊनी वस्त्र वितरित किए गए ***** केशव राय पाटन के निकट पीपल्दा जागीर में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को ऊनी वस्त्र वितरित किए गए प्रधानाध्यापक बालचंद सांवरिया द्वारा लगभग नव प्रवेशित और जरूरतमंद बच्चों जिनके पास सर्दी के बचाव हेतु कोई ऊनी वस्त्र नहीं था । उनको ऊनी वस्त्र विपरीत किए गए । अध्यापक सत्यनारायण मीणा ने बताया कि बालचंद सांवरिया द्वारा हर वर्ष नव प्रवेशित और जरूरतमंद बच्चों को ऊनी किए जाते हैं। इस शुभ अवसर पर एस एम सी अध्यक्ष राधा कृष्ण बैंरवा विद्यालय के भामाशाह और पूर्व जिला परिषद सदस्य रामरतन बैंरवा, हेमंत बैंरवा , चेतन योगी , राम प्रकाश गुर्जर, वार्ड पंच देवेंद्र बेरवा ,सीमा बाई,तस्वीर बाई स्थानीय स्टाफ सत्यनारायण मीणा और रेनू कुमारी प्रियंका नागर,रुचि चंद्रा  आदि मौजूद रहे। रिपोर्टर :: वॉइस ऑफ़ मीडिया :: राजस्थान  शिंभू सिंह शेखावत

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का सरकार पर जबरदस्त राजनीतिक बड़ा हमला

चित्र
 *विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का सरकार पर जबरदस्त राजनीतिक बड़ा हमला **** नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर अनेक गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि राजस्थान में तबादला उद्योग चल रहा है । आठ लाख कर्मचारी आज भी तबादला नीति का इंतजार कर रहे हैं  इतिहास में पहली बार हुआ है की मुख्य सचिव ही अपना तबादला  कराकर चले गए । और संस्थाओं के नाम बदले हैं और नई संस्थाएं खोली हैं  पेट्रोल डीजल में वेट आज तक कम नहीं किया है । और सरकार की घोषणाओं में कोई घोषणा पूरी नहीं हुई है। सरकारने सिर्फ 27% घोषणाएं पूरी की है। चार लाख नौकरी देने का वादा किया था। और सिर्फ 95000 को ही दी है।  उनमें भी फोर्थ क्लास और सफाई कर्मचारी की भर्ती की है और सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है हमारे प्रश्नों का । 8 लाख करोड़ के एएमयू की डिटेल दे  । सरकार कुछ नहीं कर सकती है तो झूठ नहीं बोलें । हमने प्रशासन शहरों और गांव के संग अभियान चलाएं ,हमने 30 लाख पट्टे दिए थे  इन्होंने एक लाख पट्टे भी नहीं दिए। विधानसभा में कई हुई बातें पूरी नहीं हो तो गलत है। सरकार को डाटा और आंकड़े कौन देता है जो गलत होते हैं ...

नीमकाथाना के निकटवर्ती गांव झीराना में ग्रामीणों का बिजली विभाग के प्रति आक्रोश*

चित्र
 *नीमकाथाना के निकटवर्ती गांव झीराना में ग्रामीणों का बिजली विभाग के प्रति आक्रोश* **** नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम झीराना में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया और नीमकाथाना फीडर से ही हमारे गांव को जोड़ा जाए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की । और नीमकाथाना के एक्शन ऑफिस में ज्ञापन सौंपा।  ग्रामीणों का कहना था कि नीमकाथाना फीडर से बिजली आपूर्ति  बहाल करने की मांग की है। गांव वासियों ने शाहपुरा रोड स्थित बिजली विभाग कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा ,जिसमें चेतावनी  दी गई की  मांग पूरी नहीं होने पर धरना दिया जाएगा। और इसके लिए विभाग जिम्मेवार होगा। ज्ञापन के अनुसार झीराना गांव की बिजली आपूर्ति पहले से नीमकाथाना फीडर से ही हो रही थी । 31 दिसंबर 2024 को ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर गणेश्वर फीडर से जोड़ने के खिलाफ आश्वासन लिया था, लेकिन गणेश्वर फीडर से जोड़ने के खिलाफ आश्वासन जो दिया गया था,वह नहीं किया गया। जिससे पूरे गांव में भारी आक्रोश फैल गया। ज्ञापन में नम्र निवेदन यह किया गया कि हमें तत्काल प्रभाव से नीमकाथाना फ...

*15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा* अपनी प्रतिभा को विकसित करें युवा- भांबू बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से नहीं है पीछे - कुल्हरी

चित्र
 *कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक झुंझुनू* जिला स्तरीय युवा महोत्सव समारोह पूर्वक संपन्न   *15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा* अपनी प्रतिभा को विकसित करें युवा- भांबू बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से नहीं है पीछे - कुल्हरी झुंझुनू, 13 दिसंबर, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार की बजट घोषणा सत्र 2025- 26 राजस्थान युवा बोर्ड, युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की लुप्त एवं दुर्लभ लोक कला एवं संस्कृति को संरक्षण संवर्धन एवं प्रोत्साहन हेतु राजस्थान युवा महोत्सव 2025 का आयोजन स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू पर जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुल्हारी, विधायक झुंझुनू राजेंद्र भांबू, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के सानिध्य में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया।   जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक राजेश मील ने बताया कि इस युवा महोत्सव में राजस्थान युवा बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकृत 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं  ने लोक नृत्य सामूहिक, लोक गायन सामूहिक, एकल नृत्य राजस्थानी, एकल गायन राजस्थानी, भाषण, कव...

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* मेहनत ही सफलता की कुंजी- शर्मा *मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने किया शिविर विजिट*

चित्र
 *राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* मेहनत ही सफलता की कुंजी- शर्मा *मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने किया शिविर विजिट*  झुंझुनू, 16 दिसंबर, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति वार्षिक ग्रुप शिविर का मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने आकस्मिक विजिट किया।  इस अवसर पर उपस्थित स्काउट्स गाइड्स को संबोधित करते हुए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है, अतः अपने जीवन में अनुशासन बनाए हुए निरंतर आगे बढ़े ।जहां अवसर मिले उसको भूनाते हुए सुयोग्य नागरिकता के गुण विकसित करें।  स्काउट गाइड के माध्यम से बालक बालिकाओं के व्यक्तित्व का विकास किया जाता है।  इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक निदेशक शिक्षा विभाग अशोक जांगिड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन ही जीवन का आधार है, स्काउट गाइड के माध्यम से बालक बालिकाओं को व्यावहारिक ज्ञान कराया जाता है, जिससे वह भविष्य जीवन हेतु अच्छे नागरिक बनते हैं।  *एससी एसटी स्काउट गाइड्स को वितरित ...

माधव राज सिंह ने लाठी से आत्मरक्षा का शानदार प्रदर्शन किया

चित्र
 स्काउटस ने विभिन्न प्रकार के पायनियरिंग व शिविर क़ला के प्रोजेक्ट बनाए  माधव राज सिंह ने लाठी से आत्मरक्षा का शानदार प्रदर्शन किया          राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बड़ा तालाब सीकर पर चल रहे जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट अभिशंषा शिविर में पायोनियरिंग का अभ्यास करते हुए ट्रेसल, एच आकार का का पोर्टेबल फ्लैग पोल, ट्राईपोल ,मल्टीपरपज गैजेट्स, मंकी ब्रिज ,कमांडो ब्रिज सहित अनेक प्रोजेक्ट बनाए गए, शिविर कला के तहत विभिन्न प्रकार के जंगल में रात्रि विश्राम के लिए काम आने वाले शेल्टर भी बनाए गए, ध्वजावततरण, सर्व धर्म प्रार्थना सभा के साथ शिविर का समापन किया गया , इस अवसर पर विशेष आकर्षण का केंद्र टैगोर पब्लिक स्कूल किसान कॉलोनी सीकर के स्काउट माधव राज सिंह पुत्र प्रवीण सिंह द्वारा लाठी चलाने से विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन आत्मरक्षा का अन्य स्काउट को भी अभ्यास करवाया गया इस अवसर पर अनेक विषय की भी परीक्षा दी,शिविर में राज...

स्वेटर जूते जुराब पाकर खिले चेहरे

चित्र
 स्वेटर  जूते जुराब पाकर खिले चेहरे  आज दिनांक 16 12 2025 को राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय मावंडा rs मेंभामाशाह रामगोपाल जी शर्मा व भामाशाह ब्रह्म दत्त जी मोदी की मोदी मैराथन ग्रुप द्वारा बच्चों को स्वेटर जूते व जुराब दिया गया वह विद्यालय स्टाफ द्वारा बच्चों को पोस्ट बाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में संस्था प्रधान श्री राम प्रसाद जी बबीता जी भानु प्रकाश शर्मा रवि शंकर जैफ कल्पना तवरधारा सिंह मीणा सुशील कुमार पो महोदय का नितिन शर्मा भामाशाह प्रेरक सरपंच प्रतिनिधि श्री राजेश कुमार जी का ग्रामीण जन उपस्थित रहे

गोरेला गांव में नाला निर्माण कार्य का भूमि पूजन

चित्र
 गोरेला गांव में नाला निर्माण कार्य का भूमि पूजन उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। समीपववर्ती गोरेला गांव में उदयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से निर्मित होने वाले नाले को लेकर मंगलवार को उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा के आतिथ्य में भूमि पूजन हुआ। विधायक श्री मीणा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधिवत् पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। युडीए अभियंता निर्मल सुथार ने बताया कि गोरेला गांव के मुख्य मार्ग पर 97.53 लाख रूपए की लागत से लगभग 900 मीटर लम्बाई का नाला बनाया जा रहा है।  इससे क्षेत्रवासियों को लाभ होगा।

झुलेलाल प्रीमियर लीग-4 के लिए 12 टीमों का गठन, 132 खिलाड़ी लेंगे रोमांचक मुकाबलों में हिस्सा

चित्र
 झुलेलाल प्रीमियर लीग-4 के लिए 12 टीमों का गठन, 132 खिलाड़ी लेंगे रोमांचक मुकाबलों में हिस्सा उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। सिन्धी सेन्ट्रल युवा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित झुलेलाल प्रीमियर लीग-4 का भव्य आयोजन आगामी 24 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक रात्रि कालीन मैच शिकारवाड़ी खेल मैदान में किया जाएगा। इस चार दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ को लेकर समाज के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति के अध्यक्ष विजय आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि अशोका ग्रीन में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान 132 खिलाड़ियों को चयनित कर 12 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों को चार समूहों में विभाजित किया गया है, जिनके बीच लीग आधार पर मुकाबले खेले जाएंगे। महासचिव मुकेश खिलवानी ने बताया कि टूर्नामेंट के प्रत्येक मैच में उदयपुर शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ सिन्धी पंचायत एवं विभिन्न युवा संगठनों के पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। अशोक ग्रीन में प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले टीम प्रायोजकों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर...

निगम आयुक्त ने किया अमृत 2.0 कार्यों का निरीक्षण। उपयोग में ली जा रही सामग्री की जांची गुणवत्ता। तय समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

चित्र
 निगम आयुक्त ने किया अमृत 2.0 कार्यों का निरीक्षण। उपयोग में ली जा रही सामग्री की जांची गुणवत्ता। तय समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश। उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने मंगलवार को नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी अधिकारियों के साथ शहर में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत चल रहे सीवरेज कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन की बारीकी से समीक्षा की तथा अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसी को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। आयुक्त खन्ना ने बताया कि अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवरेज के कार्य प्रगति पर हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने नगर निगम के अधिशाषी अभियंता दिनेश पंचोली,  निगम के सहायक अभियंता सुनील बोडा, सुनील प्रजापत, कनिष्ठ अभियंता रवि जैन, सहित अन्य अधिकारियों के साथ कार्यस्थलों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने खेड़ा सर्कल से सवीना मेन रोड, हाड़ी रानी सर्कल से परशुराम चौराहा, वाकल माता रोड, कृषि उपज मंडी क्षेत्र, गायरिय...

उदयपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची जारी

चित्र
 उदयपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची जारी जिले में गणना चरण के दौरान कुल 17 लाख 66 हजार 592 मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र भरकर जमा करवाए 15 जनवरी, 2026 तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में 27 अक्टूबर 2025 को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 कार्यक्रम घोषित किया गया था, जिसके अन्तर्गत दिनांक 4 नवम्बर 2025 से दिनांक 11 दिसम्बर 2025 तक गणना चरण के दौरान सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण का कार्य सम्पन्न किया गया है। गहन पुनरीक्षण कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व उदयपुर जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख 62 हजार 340 थी, जिनको गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे। जिले में गणना चरण के दौरान कुल 17 लाख 66 हजार 592 मतदाताओं द्वारा अपने गणना प्रपत्र भरकर जमा करवा दिए गए हैं जिनका नाम मंगलवार को जारी प्रारूप मतदाता सूची में सम्मिलित कर दिया गया है। गणना चरण के दौरान 19 नवम्बर 2025 से 7 दिसम्बर 2025 तक जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बीएलओ द्वारा राजनीतिक...

सुरभि सिंघल प्रदेश महिला अध्यक्ष मनोनीत

चित्र
 सुरभि सिंघल प्रदेश महिला अध्यक्ष मनोनीत उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक  अग्रवाल। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पश्चिमी राजस्थान के पद पर श्रीमति सुरभि सिंघल को मनोनीत किया हे। श्रीमति सुरभि सिंघल पूर्व में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रह चुकी हैं। वर्तमान में भी समाज एवं कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी हुई हे। समाज सेवा की लगन को देखते हुए सुरभि सिंघल को प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। सुरभि की नियुक्ति राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मृदुला अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल की अनुशंसा पर की गई।

कॉमर्स कॉलेज में विजय दिवस पर विचार गोष्ठी

चित्र
 कॉमर्स कॉलेज में विजय दिवस पर विचार गोष्ठी उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के वाणिज्य महाविद्यालय में  16 दिसंबर को विजय दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एवं नेतृत्व सब लेफ्टिनेंट (डॉ.) विनोद कुमार मीणा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे में वाणिज्य महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में विश्वविद्यालय के नेवी कैडेट्स और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि आज ही के दिन भारत ने एक ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। द्विवितीय विश्व युद्य के बाद यह पहला अवसर है जब इतनी बड़ी तादाद में पाकिस्तान की ९३००० सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्म सम्पर्ण किया। उन्होंने देश के वीर सैनिकों के साहस, त्याग और अदम्य देशभक्ति को नमन करते हुए विद्यार्थियों को एकजुट, अनुशासित एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने यह भी बताया की कैसे १९७१ में प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने अदम्य राजनैतिक साहस, निर्णय में दृढ़ता तथा विज़न में स्पष...

भोजपुरी,छत्तीसगढी,राजस्थानी में काव्य रचनायें प्रस्तुत

चित्र
 भोजपुरी,छत्तीसगढी,राजस्थानी में  काव्य रचनायें प्रस्तुत  उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। अखिल भारतीय साहित्य परिषद, उदयपुर ईकाई और राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के तत्वाधान में साहित्य अकादमी परिसर में भारतीय भाषा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अलग अलग भाषाओं के कवियों ने रचना पाठ किया। आरंभ में स्वाति शकुंत ने संस्कृत में सरस्वती वंदना की, स्वागत उद्बोधन प्रांत मीडिया प्रभारी डॉ कुंजन आचार्य ने किया। बृजेश मिश्रा ने परिषद गीत प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में कुल 21 कवि और कवयित्रियों ने , विभिन्न भाषाओं में कविता पाठ किया। इसमें अर्चना चावला ,सिंधी, शकुंतला पालीवाल,राजस्थानी, आरती चित्तौड़ा ,मालवी, संगीता गुजराती ,राजस्थानी, डा बनवारी लाल पारीक , संस्कृत- राजस्थानी, विजय मारु ,हिंदी , ललित पारख ,गुजराती-हिंदी, लौकेश चौबीसा ,राजस्थानी , डा नम्रता जैन ,राजस्थानी, डा.कुंजन आचार्य, हिंदी, डा निर्मला शर्मा,राजस्थानी, श्याम मठपाल, कुमाऊंनी, आशीष सिसोदिया,राजस्थानी, प्रकाश तातेड़ राजस्थानी, गणेश राही ,राजस्थानी, संजय गुप्ता देवेश बृज, आशा पांडे ओझा ने ,...

लफ्जों की महफिल की काव्य गोष्ठी

चित्र
 लफ्जों की महफिल की काव्य गोष्ठी  उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ्जों की महफिल की हर माह आयोजित होने वाली काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को अशोका पैलेस के बैंक्वेट हॉल में किया गया। इस गोष्ठी में शहर के कई वरिष्ठ और युवा कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर वातावरण भावपूर्ण बना दिया। संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि गोष्ठी मे नवंबर माह में आयोजित काव्य प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संजय गुप्ता देवेश ,  द्वितीय स्थान गुलजार चितौडगढी तथा तृतीय स्थान श्रीमती आसमा बेगम ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को विशेष पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शहर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.कमलेश शर्मा, डॉक्टर नितिन मेनारिया, श्रीमती शकुंतला पालीवाल, डॉक्टर उपवन पंड्या उजाला , श्रीमती मीनाक्षी पंवार तथा श्री अरुण त्रिपाठी को पगड़ी, शाॅल, उपरना ओढ़ाकर तथा अभिनंदन पत्र  एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संयोजक पं. पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय ‘प्रेमी’ ने बत...

सुन्दरता गांवों की लड़कियों में देखनें को मिलतीःसंगीता बिजलानी मिसेज मार्वलस कार्यक्रम

चित्र
 सुन्दरता गांवों की लड़कियों में देखनें को मिलतीःसंगीता बिजलानी मिसेज मार्वलस कार्यक्रम उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। बाॅलीवुड की अदाकारा संगीता बिजलानी का कहना है कि सुन्दर दिखने के लिये बाह्य आवरण आवश्यक होता है लेकिन आन्तरिक सुन्दरता देखनी चाहिये। वास्तविक, स्वच्छ,और निश्च्छल सुन्दरता गांवो में देखने को मिलती है। वे आज तथास्तु रिसोर्ट में आयोजित हो रहे मिसेज मार्वलस इंडिया-2025 फैशन शो में बतौर जज भाग लेने पंहुची जहां उन्होंने उक्त बात कही। टेलीविजन,शो पीस बनने हेतु सुन्दर दिखने के लिये मेकअप आवश्यक होता है लेकिन वास्तविक सुन्दरता गांवों में बसती है। व्यक्ति का आचार विचार और व्यवहार, उनके काम करने का तरीका, बोलने का तरीका, उसका रहन- सहन और शिक्षा-दीक्षा को भी देखा जाता है। फिर उसके आधार पर ही उसकी सुन्दरता का आंकलन बेहतह हो सकता है। सुन्दरता में गांव की लड़कियां भी किसी से कम नहीं होती है। शहरी सुन्दरतामें मैकअप व कपड़ों कीसुन्दरता अहम होती है। दोनों में क्या फर्क महसूस करतीहैं आप। संगीता ने कहा कि गांव की गोरियों की सुंदरता का तो कोई मुकाबला नहीं होता है। वह तो ज...

9 जनवरी से फिर आया कहानी सुनने-सुनानें का मौसम

चित्र
 9 जनवरी से फिर आया कहानी सुनने-सुनानें का मौसम देश के ख्यातनाम कहानीकार, बाॅलीवुड कलाकार,लेखक - दिव्या दत्ता, रजित कपूर, दिव्य निधि शर्मा, आरिफ जकारिया,दानिश हुसैन् व मेयांग चांग लेंगे भाग उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। तकनीक, इलेक्ट्रिक एवं प्रबन्धन से भरी दौड़ भाग की जिदंगी में आमजन के पास कहानी सुनने का समय नहीं है, जबकि हर कहानी उनकी जिदंगी से कहीं न कहीं जुड़ी हुई होती है। जब ऐसे लोगों को समय मिलता है और कहानी सुनने की ईच्छा होती है तो उन्हें स्थान ढूंढ़ना पड़ता है लेकिन पिछले 6 वर्षो से उदयपुर में मा माई एंकर फाउंडेशन द्वारा उदयपुर टेल्स इंटरनेशनल स्टोरीटेलिंग फेस्टिवल का तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। इस बार 7वां संस्करण 9,10 व 11 जनवरी से शिल्पग्राम रोड़ स्थित पार्क एक्जोटिका में आयोजित किया जायेगा। उदयपुर टेल्स के संस्थापक सुष्मिता सिंघा और सलिल भंडारी ने बताया कि मा माई एंकर फाउंडेशन ने शहर में उदयपुर टेल्स इंटरनेशनल स्टोरीटेलिंग फेस्टिवल का एक ऐसा मंच तैयार किया है जहाँ कोई व्यक्ति आ कर जिदंगी से जुड़ी सच्ची और काल्पनिक कहानी कह कर किसी का मनोरंजन करता है त...

नागरिक अभिनंदन समारोह हुआ आयोजित भामाशाह कैलाश पारीक का किया सम्मान

चित्र
 नागरिक अभिनंदन समारोह हुआ आयोजित भामाशाह कैलाश पारीक का किया सम्मान चौमू। महर्षि पराशर पारीक सेवा समिति चौमू के तत्वावधान में पारीक समाज की ओर से ग्राम डोला का बास निवासी भामाशाह कैलाश पारीक का नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में ग्राम डोला का बास के पुरोहितों की ढाणी स्थित ओंकारेश्वर धाम में हाल ही में संपन्न तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा के सफल आयोजन पर कथा संयोजक भामाशाह कैलाश पारीक को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज की ओर से उन्हें अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर माल्यार्पण व साफा ओढ़ाकर सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भामाशाह कैलाश पारीक ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना का संचार होता है तथा सर्व समाज में आपसी सद्भाव और संस्कारों को बल मिलता है। समिति अध्यक्ष रामअवतार पारीक ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में एकता, संस्कार और सेवा भावना को मजबूती मिलती है। उन्होंने भामाशाह कैलाश पारीक के सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी समाजहित में निरंतर कार...

ब्रह्मदेव जागरण मंच ने शिव मन्दिर पुनर्निर्माण के लिए एक लाख ग्यारह हजार रुपए का चेक सौंपा ।

चित्र
 ब्रह्मदेव जागरण मंच ने शिव मन्दिर पुनर्निर्माण के लिए एक लाख ग्यारह हजार रुपए का चेक सौंपा । गरीब असहाय सेवा , पर्यावरण,सनातन धर्म संस्कृति उत्थान के कार्यक्रम के लिए ब्रह्मदेव जागरण मंच का हुआ गठन  : सत्येन्द्र तिवारी सुभाष तिवारी लखनऊ प्रतापगढ़। गायघाट रोड दहिलामऊ स्थित श्री शिवजी मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर ब्रह्मदेव जागरण मंच के पदाधिकारियों द्वारा एक लाख ग्यारह हजार रुपए का चेक सौंपा गया। वर्तमान में, इस शिव मन्दिर का पुनर्निर्माण कार्य समाज के सभी सनातन धर्म संस्कृति समर्पित धर्मावलंबियों के सहयोग से चल रहा है जिसमें ब्रह्मदेव जागरण मंच ने भी मुहिम में शामिल होकर इसके सहयोग में खड़े रहने के लिए कमर कसते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. सत्येन्द्र नारायण तिवारी के नेतृत्व में एक लाख ग्यारह हजार रुपए का चेक जय हिंद बिल्डिंग मैटेरियल के नाम मंदिर निर्माण कार्य समिति को सौंपा।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री ब्रह्मदेव जागरण मंच विभिन्न मंदिरों के संस्थापक पंडित वज्र घोष ओझा , जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव जागरण मंच पंडित धर्म राज पाठक पूर्व अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग, पंडित रमापति...

कलक्टर ने केलवा के श्री नवल श्याम कृष्ण गौशाला में की गौ-सेवा गौ-सेवा हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग :कलक्टर

चित्र
 कलक्टर ने केलवा के श्री नवल श्याम कृष्ण गौशाला में की गौ-सेवा गौ-सेवा हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग :कलक्टर राजसमंद / पुष्पा सोनी राजसमंद। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने केलवा स्थित श्री नवल श्याम कृष्ण गो सेवा समिति, चोखला की गौशाला में गोसेवा की। इस अवसर पर उन्होंने गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना कर लापसी, गुड़ एवं चारा अर्पित किया तथा गौ आरती कर प्रदेश की समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा भी मौजूद रहे और गौसेवा की।  जिला कलक्टर ने कहा कि गोसेवा हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि गौवंश का संरक्षण एवं संवर्धन न केवल धार्मिक दायित्व है, बल्कि यह सामाजिक एवं पर्यावरणीय संतुलन के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा गौशालाओं के विकास एवं बेहतर प्रबंधन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गौशाला प्रबंधक पोपटलाल माली ने गौशाला की गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी, जबकि गौशाला अध्यक्ष नरेंद्र बोहरा ने स...

नीमकाथाना के डॉक्टर तंवर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में निशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया

चित्र
 *नीमकाथाना के डॉक्टर तंवर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में निशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया ******* नीमकाथाना के डॉक्टर तंवर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में निशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर के आयोजन के अंतर्गत शिविर में 76 लोगों का हुआ ,(बी एम डी) टेस्ट । (बोन मिनरल डेंसिटी) का टेस्ट किए गए । जांच के दौरान 21 व्यक्तियों में ओस्टियोपोरोसिस तथा 45 व्यक्तियों में ऑस्टोपेनिया पाया गया । सभी लाभार्थियों को हड्डियों के स्वास्थ्य से संबंधित उचित खान-पान और जीवन शैली सुधार की जानकारी दी गई। शिविर में महासचिव दिनेश गोयल , वित्त सचिव नितेश अग्रवाल ,जय सिंह भगोठ, डॉक्टर सचिन तंवर ,नंदकिशोर शर्मा चौथमल गर्ग ,नरेश जिंदल ,मनोज गुप्ता सीताराम टेलर ,डॉक्टर रविंद्र शर्मा सहित परिषद के काफी सदस्य और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारत विकास परिषद नीम का थाना के अध्यक्ष , डॉक्टर जी एस तंवर ने बताया कि बी एम डी टेस्ट हड्डियों के घनत्व को मापने का एक महत्वपूर्ण चिकित्सकीय की परीक्षण है। जिसके माध्यम से ऑस्टियोपोरोसिस की पहचान, फैक्चर के जोखिम का आकलन तथा हड्डियों के...

आयुक्त श्री गौरव सैनी ने स्वयं के कार्यालय की सफाई की।

चित्र
 जयपुर नगर निगम आयुक्त डॉ गौरव सैनी ने अपने हाथ से झाडू उठाई ,और सफाई अभियान को गति दी।आयुक्त श्री गौरव सैनी ने स्वयं के कार्यालय की सफाई की। राज्य सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज नगर निगम जयपुर मुख्यालय और  साथ ही प्रदेश के जोन कार्यालयों में चल रहा है सफाई अभियान । रिपोर्टर :: वॉइस ऑफ़ मीडिया :: राजस्थान  शिंभू सिंह शेखावत

यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बो की अस्थाई बढोतरी* *शकूरबस्ती-जैसलमेर-शकूरबस्ती रेलसेवा में बढाये विभिन्न श्रेणी के डिब्बे*

चित्र
 *यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बो की अस्थाई बढोतरी* *शकूरबस्ती-जैसलमेर-शकूरबस्ती रेलसेवा में बढाये विभिन्न श्रेणी के डिब्बे* रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु शकूरबस्ती -जैसलमेर-शकूरबस्ती रेलसेवा में 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।   उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 12249/12250, शकूरबस्ती -जैसलमेर - शकूरबस्ती रेलसेवा में शकूरबस्ती से दिनांक 17.12.25 से 31.12.25 तक एवं जैसलमेर से दिनांक 18.12.25 से 01.01.26 तक 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

भारत को आज वैकल्पिक आर्थिक-राजनीतिक विमर्श की आवश्यकता —प्रो. सुरेश देमन

चित्र
 भारत को आज  वैकल्पिक आर्थिक-राजनीतिक विमर्श की आवश्यकता —प्रो. सुरेश  देमन जयपुर,16,दिसंबर। भारतीय आप्रवासी और विख्यात अर्थशास्त्री प्रो.सुरेश देमन ने कहा है कि भारत में “विकास” को आज लगभग पूरी तरह जीडीपी के साथ समीकृत कर दिया गया है।यह कोई तकनीकी या सांख्यिकीय भूल नहीं, बल्कि एक सुसंगत वैचारिक परियोजना है। जीडीपी अब केवल आर्थिक उत्पादन का सूचक नहीं, बल्कि वर्गीय वर्चस्व को वैध ठहराने का उपकरण बन चुकी है। सरकार चाहे किसी भी  दल की हो, आर्थिक नीति का मूल ढाँचा अपरिवर्तित रहता है,क्योंकि राज्य स्वयं पूँजी-संचय की प्रक्रिया का अंग बन चुका है। सेन्टर फॉर इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस,लंदन के निदेशक प्रो.देमन पिंकसिटी प्रेस क्लब में लिट्रेचर ड्रामा फेस्टिवल के अंतिम दिन ‘’इंडिया बनाम भारत’’ सत्र में प्रमुख वक्ता के तौर पर बोल रहे थे। उन्होने कहा कि जब तक विकास की परिभाषा श्रम, वर्ग और सत्ता-संबंधों को केंद्र में नहीं रखेगी, तब तक जीडीपी की वृद्धि लोकतांत्रिक वैधता से वंचित रहेगी।भारत को आज ऐसे वैकल्पिक आर्थिक-राजनीतिक विमर्श की आवश्यकता है, जो नव-उदारवादी प्रभुत्व को चुनौती दे,...