संदेश

अप्रैल 3, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजकीय पशु चिकित्सालय (सिमारला )में NDRF पद पर कार्यभार ग्रहण किया

चित्र
 सीकर -कांवट घसीपुरा के महेंद्र सिंह खोखर पुत्र शिवपाल खोखर का NDRF में चयन :घसीपुरा निवासी महेंद्र सिंह खोखर ने आज दिनांक 3अप्रेल 23को राजकीय पशु चिकित्सालय (सिमारला )में NDRF पद पर कार्यभार ग्रहण किया ,साथ ही ये शपथ ली की मैं हमेशा जनसेवा में तपर रहूँगा हर प्राकृतिक आपदा में, जी जान लगाकर कड़ी मेहनत करूंगा,मेरा फ़र्ज अदा करूँगा,इस अवसर पर कांवट में राज एक्स -रे लेबोरेट्री के संचालक डॉ. मानसिंह भावरिया व ग्रामीणों ने बधाई देकर, खुशी जाहिर कर मिठाई बांटी -

श्री संयुक्त साथी सेवा मंडल के द्वारा सालासर पदयात्री सेवार्थ सेवा शिविर का हुआ शुभारम्भ*

चित्र
 *श्री संयुक्त साथी सेवा मंडल के द्वारा सालासर पदयात्री सेवार्थ सेवा शिविर का हुआ शुभारम्भ*  *श्री सालासर बालाजी महाराज के सामने दीप प्रज्वलित कर आरती करके अतिथियों ने किया शिविर का शुभारंभ* *मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद विष्णु शर्मा एवं सांवरमल शर्मा सुभाष सुरेका ने किया शिविर का शुभारंभ* *लक्ष्मणगढ़* आज संयुक्त साथी सेवा मंडल के द्वारा तोदी कॉलेज रोड पर सुभाष सुरेका के आवास के पास सालासर जाने वाले पद यात्रियों के लिए सेवार्थ सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है *इस सेवा शिविर का शुभारंभ आज वार्ड पार्षद विष्णु शर्मा विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक सांवरमल भूमा वाले सुभाष सुरेका के द्वारा श्री सालासर बालाजी महाराज के सामने दीप प्रज्वलित करके एवं आरती के द्वारा किया गया व्यवस्थापक पिंटू सुरेखा एवं अमित सोनी ने बताया कि इस सेवा शिविर में सालासर जाने वाले पद यात्रियों के लिए ठहरने की उत्तम व्यवस्था के साथ खाने पीने की, स्नान करने की, कैंप में सभी प्रकार की दवाइयों की व्यवस्था निशुल्क रहेगी इस सेवा शिविर में यात्रियों को ठंडा पानी, ठंडी छाछ सहित शीतल पेय एवं चाय नाश्ते की उत्तम व्यवस्था 2...

सर्वसम्मति ने तुलसाराम बने पाली जिले के जिला अध्यक्ष

चित्र
 सर्वसम्मति ने तुलसाराम बने पाली जिले के जिला अध्यक्ष  वाहन चालक तकनीकी कर्मचारी संघ पाली की बैठक आयोजित पाली। अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक तकनीकी कर्मचारी संघ पाली की बैठक आयोजित हुई। इसमें सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष अजयवीर सिंह ने तुलसाराम वाघोंना वाहन चालक को जिला पुल पाली जिलाध्यक्ष नियुक्त किया वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सवाई सिंह, कोषाध्यक्ष हरीश जीनगर व महामंत्री तेज प्रताप को नियुक्त किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।

पाटन में पहली बार आम आदमी पार्टी के बैनर तले निकली तिरंगा यात्रा

चित्र
 पाटन में पहली बार आम आदमी पार्टी के बैनर तले निकली तिरंगा यात्रा पाटन।(के के धांधेला):-आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव महेंद्र मांडिया के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई, इससे पहले नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का कोई बड़ा वर्चस्व नहीं था। महेंद्र मांडिया को आम आदमी पार्टी ने मार्च महीने में प्रदेश स्तर पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी, उसके बाद से ही मांडिया ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी का जनाधार बढ़ाया तथा पाटन में पहली बार बहुत बड़ी तिरंगा रैली निकालकर भाजपा और कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी खुली चेतावनी भी दे दी है। रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा निशान लेकर मनुहार होटल से पाटन कस्बे के तिराया होते हुए कोटपुतली बाईपास से यात्रा निकाली। यात्रा में बाइक रैली एवं वाहन रैली भी साथ थी, लगभग एक किलोमीटर लंबी तिरंगा रैली को देखकर लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि आने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी भी मजबूती के साथ दमखम दिखाएगी। प्रदेश महासचिव महेंद्र मांडिया ने तिरंगा यात्रा के दौरान उपस्थित सभी...

पट्टी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए इस बार सबसे ज्यादा प्रत्याशी* *अखिलेश कुमार जायसवाल बोले-भाजपा से लड़ूंगा चुनाव*

चित्र
 *पट्टी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए इस बार सबसे ज्यादा प्रत्याशी*  *अखिलेश कुमार जायसवाल बोले-भाजपा से लड़ूंगा चुनाव*  सुभाष तिवारी लखनऊ  उत्तर प्रदेश में अगले मंथ अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव होने की संभावना है। चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही टिकट के दावदारों की फौजमैदान में उतर चुकी है। प्रतापगढ़ जिले के पट्टी तहसील के कई प्रतिष्ठान के मालिक अखिलेश कुमार जायसवाल भी भाजपा की तरफ से टिकट चाहते हैं। और चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने जब मीडिया से बातचीत कि तो कहा कि मैं चुनाव आवश्य लड़ूंगा, लेकिन पार्टी मेरे बारे में सोचेगी कि तो मैं चुनाव जरूर लड़ूगा और जब यह भी उनसे पूछा गया कि बीजेपी अगर उनको टिकट नहीं देती तो क्या वह चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि नहीं लड़ेंगे।

सांसद संगम लाल गुप्ता का 53 वाँ जन्म दिवस धूम धाम से मनाया गया।* *भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया धूमधाम से जन्मदिन*

चित्र
 *सांसद संगम लाल गुप्ता का 53 वाँ जन्म दिवस धूम धाम से मनाया गया।*  *भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया धूमधाम से जन्मदिन*  सुभाष तिवारी लखनऊ पट्टी नगर के नहर कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ सांसद संगम लाल गुप्ता का मनाया गया जन्मदिन और उनके लिए ईश्वर से सांसद के दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्म दिवस धूम धाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सांसद के पट्टी प्रतिनिधि आचार्य विष्णु दत्त तिवारी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सांसद के जन्मदिन की खुशी में केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। आचार्य विष्णु दत्त तिवारी सांसद प्रतिनिधि पट्टी,नागेंद्र,प्रिंस बरनवाल, पंकज पुष्पाकर,अंकित जायसवाल, आशू खंडेलवाल, अंजनी मोदनवाल, शिवम् विश्वकर्मा, संतोष वर्मा, राजू जायसवाल, सुभाष सोनी,रामू जायसवाल, सूरज गुप्ता,प्रकाश गुप्ता, किशन,अंजनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।