नेक्स्नोज़ निर्माण एक्सपो एवं नॉलेज सेशन का भव्य शुभारम्भ आज से
नेक्स्नोज़ निर्माण एक्सपो एवं नॉलेज सेशन का भव्य शुभारम्भ आज से उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। उदयपुर में निर्माण एवं इंटीरियर डेकोरेशन से जुड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी नेक्स्नोज़ निर्माण एक्सपो का आठवां संस्करण 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। आयोजक कमलेश शर्मा के अनुसार इस तीन दिवसीय आयोजन में भवन निर्माण एवं सजावट से संबंधित नवीनतम मटीरियल, तकनीक और नवाचारों की भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसे प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी हज़ारों वीजिटर्स उदयपुर संभाग से देखने आयेंगे। एक्सपो के साथ-साथ आयोजित होने वाले सेमिनार में उदयपुर सहित देशभर से करीब 100 आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स और इंटीरियर डिज़ाइनर्स भाग लेने जा रहे हैं, जिससे यह आयोजन ज्ञान और अनुभव साझा करने का एक सशक्त मंच बनेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को हर वर्ष और अधिक सशक्त बनाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। यह आयोजन उनके अपने शहर उदयपुर और अपने पेशे के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने यह भी बताया कि उदयपुर के स्थानीय पेशेवर मित्रों और सहयोगी कंपनियों का भरप...