धाकड़ परिवार की ओर से- *--25000 वस्त्रों का निःशुल्क वितरण--*

 -धाकड़ परिवार की ओर से-

*--25000 वस्त्रों का निःशुल्क वितरण--*

*15,16,17 Dec,25 fr 11 AM to 4 PM*

*12,13,14 Jan,26 fr 11 AM to 4 PM*


  उदयपुर ,    इस साल सर्दी का




प्रकोप बहुत ज्यादा है और आने वाले समय में *शीत लहर* होने की संभावना है। इस हाड़ कंपाने वाली सर्दी में गरीब और बीमार लोगों को बिना ऊनी वस्त्रों के बहुत ही तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। महाराणा भूपाल चिकित्सालय में उदयपुर के आस-पास के गांवों के हजारों जरूरतमंद लोग इलाज के लिए आते हैं। उनकी इस तकलीफ को देखते हुए हमने इस वर्ष *25000 वस्त्रों को जरूरतमंद लोगों में निःशुल्क बांटने का लक्ष्य रखा है*। इन वस्त्रों में पुरुष/ महिला/ बच्चों के लिए कोट/ स्वेटर/ जैकेट/ टीशर्ट/ पेंट/ शर्ट इत्यादि है।

       इनको बांटने की व्यवस्था हमने  *महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय, उदयपुर के बहिरंग विभाग (OPD)* के बाहर की है। कोई भी जरूरतमंद पुरुष/महिला/ बच्चे *16, 17 & 18 DEC, 25 and 12, 13 & 14 JAN, 26 को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे* के बीच उपरोक्त स्थान से *अपनी पसंद के 3 कपड़े निःशुल्क* प्राप्त कर सकते हैं। उदयपुर के सभी सेवाभावी लोगों से विनम्र निवेदन है कि आप 3 दिन में कभी भी 10 मिनिट के लिए पधारें और अपने हाथों से 10 जरूरतमंद लोगों को वस्त्र पहना कर इस *महा वस्त्रदान अभियान* में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

       यह महा वस्त्रदान अभियान  *धाकड़ गार्डन* के डायरेक्टर *अंजुला एवं ध्रुव प्रकाश धाकड़* द्वारा उनके *स्वर्गीय माताश्री सूरजदेवी एवं स्वर्गीय पिताश्री भेरूलाल जी धाकड़*  की स्मृति में किया जा रहा है। आपसे विनम्र निवेदन है कि आपके आसपास के सभी जरूरतमंद लोगों तक यह सूचना पहुंचा कर इस महा वस्त्रदान अभियान को सफल बनावे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी