मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका द्वारा रेन बसेरा की हुई शुरुआत अधिशासी अधिकारी ने लिया जायजा
*मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका द्वारा रेन बसेरा की हुई शुरुआत अधिशासी अधिकारी ने लिया जायजा******
मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका द्वारा भीषण सर्दी से जरूरतमंदों , असहाय लोगों को राहत प्रदान करने के लिए जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी के निर्देश से रेन बसेरा की आज शुरुआत की।
अधिशासी अधिकारी विक्रम सिंह राठौड़ द्वारा आज नगर पालिका में रैन बसेरा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
अधिशासी अधिकारी ने बताया की जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी के निर्देश से रेन बसेरा में सारी सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। ताकि जरूरतमंद और असहाय लोगों को भी भीषण सर्दी से राहत प्रदान कराई जा सके ।
रिपोर्टर :: वॉइस ऑफ़ मीडिया:: राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत
