डाबला मुख्य बाजार में यमदूत बनाकर दौड़ रहे ओवर लोड डंपर,बाजार अतिक्रमण से हटा पड़ा लोगों को जान का खतरा*

 *डाबला मुख्य बाजार में यमदूत बनाकर दौड़ रहे ओवर लोड डंपर,बाजार अतिक्रमण से हटा पड़ा लोगों को जान का खतरा*




*****

पाटन 18 दिसंबर सीकर जिले के हरियाणा राजस्थान बॉर्डर डाबला पाटन क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों का कहर लगातार रोड पर जारी है । प्रदेश के मुख्यमंत्री ,प्रदेश के आला पुलिस अधिकारियों और परिवहन के आला अधिकारियों का दिशा निर्देश है , कि ओवर लोड डंपर किसी भी हालत में सड़क पर ना चले, लेकिन उन आदेशों की धज्जियां उड़ रही है ।

और लोकल पुलिस थाने और परिवहन विभाग की सेटिंग (जुगलबंदी) से यह डंपर दिनदहाड़े मुख्य बाजारों के संकरी रोड़ पर यमदूत बनाकर दौड़ते दिखाई देते हैं। 

ऐसा ही एक वाक्या गुरुवार को डाबला रेलवे स्टेशन के मुख्य बाजार में देखने को मिला जिस पर मातेश्वरी कंस्ट्रक्शन कंपनी लिखा था वह  डंपर यमदूत बनाकर सड़क पर बेखोफ दौड़ रहा था मीडिया के रिपोर्टर ने जब उसकी रिकॉर्डिंग करने की कोशिश की , तो डंपर चालक में रिपोर्टर के ऊपर ही डंपर चढ़ाने का प्रयास किया जिससे वह बाल बाल बचा नि: संदेह है , कि इस तरह के यमदूत बनाकर दौड़ रहे  डंपर बिना लोकल पुलिस थाने और लोकल परिवहन विभाग की सेटिंग के नहीं चल सकते। 

वतन केसरी मीडिया के पत्रकार ने जब बाजार में ग्राहकों और दुकानदारों से पूछा तो उन्होंने बताया कि है यमदूत रूपी डंपर पिछले कई दशकों से यूं ही निर्दोष लोगों की जान लेते घूम रहे हैं । 

जिनका ना ही किसी सरकार के पास कोई इलाज है । और ना ही किसी पुलिस अधिकारी के पास कोई तोड़ और ना ही किसी परिवहन अधिकारी के पास इसका समाधान है। 

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि इस तरह के ओवरलोड डंपर आधी रात्रि को भी डाबला मुख्य बाजार से यूं ही गुजरते हैं । उन्होंने बताया कि यह सब लोकल पुलिस और लोकल परिवहन के कर्मचारी और अधिकारियों की जुगलबंदी के चलते धड़ल्ले से होता है ।

रिपोर्टर ::: वॉइस ऑफ़ मीडिया  :: राजस्थान 

शिंभू सिंह शेखावत

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी