नीमकाथाना पाटन में बिना स्वीकृति के भारी ब्लास्टिंग से हो रहा खनन ग्रामीणों में दहशत*
**नीमकाथाना पाटन में बिना स्वीकृति के भारी ब्लास्टिंग से हो रहा खनन ग्रामीणों में दहशत*
*****
नीमकाथाना के पाटन कस्बे के समीप डाबला रोड पर स्थित देई माई माता के मंदिर के पास गैलेक्सी माइंस खदान में नियमों को ताक पर रखकर भारी ब्लास्टिंग से खनन किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है ।
खदान का एम एल नंबर 03 / 2019 बताया जा रहा है । जहां लगातार हो रही तेज ब्लास्टिंग के कारण आसपास के जोगीवाला गांव के ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है ।
ग्रामीणों का आरोप है कि गैलेक्सी माइंस के पास ब्लास्टिंग की कोई वैद्य स्वीकृति नहीं है । इसके बावजूद खनन माफिया द्वारा आई आर मशीनों से गहरी छेद ( होल)करके भारी विस्फोट किया जा रहे हैं । तेज धमाकों से क्षेत्र में कंपन महसूस किया जा रहा है।
जिससे ग्रामीणों के घरों में दरारें आने का भी खतरा बना हुआ है और कुछ घरों में दरारे आ भी गई है । ग्रामीणों ने बताया कि खदान में पानी भरा हुआ है जिसे बिना किसी उपचार के बाहर निकाल कर आसपास के खेतों में बहाया जा रहा है।
इससे फसलों को भारी नुकसान हो रहा है । और किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। इसके साथ ही खनन के दौरान निकलने वाली जहरीली गैस ,धूल और धुएं के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सांस लेने में परेशानी आंखों में जलन और खांसी जैसी समस्याएं आम हो गई है।
लगातार हो रही भारी ब्लास्टिंग से लोगों का जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो चुका है । ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है की खदान में हो रहे अवैध खनन और अवैध ब्लास्टिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए । तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
इस संबंध में जब सहायक खनन अभियंता अशोक वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कब तक अमल में लाता है और ग्रामीणों को इस भयंकर समस्या से राहत मिल पाती है या नहीं ।
रिपोर्टर:: वॉइस ऑफ़ मीडिया:: राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत
