वृक्षम अमृतम संस्थान उदयपुर ने विधानसभा अध्यक्ष का किया अभिवादन
वृक्षम अमृतम संस्थान उदयपुर ने विधानसभा अध्यक्ष का किया अभिवादन
उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल।
वृक्षम अमृतम संस्थान के अध्यक्ष गोपेश शर्मा, संरक्षक मनोहर लाल व्यास, सचिव यशवंत त्रिवेदी, सहसचिव निलेश पालीवाल ने राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को मेवाड़ी पगड़ी, शॉल, उपरणा, माला पहनाकर जयपुर में स्वागत अभिनंदन किया ।
वृक्षम अमृतम संस्थान के अध्यक्ष गोपेश शर्मा ने संस्थान की गतिविधियों का 102 सरकारी विद्यालय में 10000 से अधिक वृक्षारोपण की जानकारी और पर्यावरण क्षेत्र में किए गए सकारात्मक कार्यों पर प्रकाश डाला ।
इस अवसर पर लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में गोपेश शर्मा का नाम अंकित होने पर राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष माननीय वासुदेव देवनानी ने सर्टिफिकेट प्रदान किया । मनोहर लाल व्यास, यशवंत त्रिवेदी और नीलेश पालीवाल को राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार का सर्टिफिकेट मिलने पर बधाई और अभिनंदन किया ।
वृक्षम अमृतम संस्थान ने विधानसभा अध्यक्ष की उपलब्धियां का अभिनंदन पत्र भी भेंट किया।
