कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे द्वारा योगी जी के भगवा वस्त्र को आतंकवाद बताया जाना प्रत्येक भारतीय का अपमान* - राष्ट्र हित में उद्यमी, व्यापारी , युवा महिला,शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प करें - रविकांत गर्ग

*रिपोर्ट :- रजत शर्मा* *कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे द्वारा योगी जी के भगवा वस्त्र को आतंकवाद बताया जाना प्रत्येक भारतीय का अपमान* - राष्ट्र हित में उद्यमी, व्यापारी , युवा महिला,शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प करें - रविकांत गर्ग मथुरा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय मतदाता संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन/पूर्व वित्त व ऊर्जा मंत्री रविकांत गर्ग ने देश के सभी उद्यमियों ,व्यापारियों एवं युवा और महिला मतदातायों से राष्ट्रहित , विकास और सुरक्षा के लिए 20 नवंबर के निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया है। यह आह्वान उन्होंने महाराष्ट्र, झारखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनावों और उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में हो रहे उप चुनावों के मद्देनजर किया है। खास बात यह है कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल देश का सबसे प्राचीन और सबसे बड़ा संगठन है। इस संगठन की पहुंच देश के करोड़ों छोटे-बड़े उद्यमियों और व्यापारियों तक है। श्री गर्ग ने कहा है कि भगवा देश की आन बान और शान तथा भारतीय संस्कृति की पहचान है राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष और उनके सहयोगियों के द्वारा गर्ग न...