भारत जोड़ो यात्रा से प्रदेश यात्री के तौर पर जुड़ेगें रावत

भारत जोड़ो यात्रा से प्रदेश यात्री के तौर पर जुड़ेगें रावत रविवार शाम झालावाड़ जिले के चवली चौराहा पहुँची यात्रा कोटपूतली, 04 दिसम्बर 2022 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी द्वारा विगत 07 सितम्बर को कन्या कुमारी से शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा रविवार शाम मध्यप्रदेश की सीमा से राजस्थान में प्रवेश किया। यात्रा का रात्रि विश्राम झालावाड़ जिले के चवली चौराहे पर होगा। युवा कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राकेश रावत उक्त यात्रा से प्रदेश यात्री के तौर पर जुड़े है। रावत ने बताया कि यात्रा की औपचारिक शुरूआत सोमवार 5 दिसम्बर को सुबह 6 बजे से होगी। उक्त यात्रा प्रदेश की 7 जिलों की 18 विधानसभा क्षेत्रों से होती हुई हरियाणा में पहुँचेगी। उक्त यात्रा 17 दिनों तक राजस्थान के 7 जिलों में 520 किमी का सफर तय करेगी। जिसमें 67 स्थानों पर ठहराव व नुक्कड़ सभाओं का आयोजन होगा। यह यात्रा लगभग 3570 किमी का पैदल सफर तय करके कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुँचकर समाप्त होगी। रविवार को यात्रा के स्वागत स्थल पर पीसीसी कार्यालय प्रभारी ललित तुनवाल, राजस्थान युवा कांग्रेस के कार्यालय प्र...