संदेश

अप्रैल 1, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हनुमान आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान जयपुर ग्रामीण की स्थाई योग कक्षा

चित्र
 हनुमान आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान जयपुर ग्रामीण की स्थाई योग कक्षा मैं                  आज जिला संरक्षक पतंजलि किसान सेवा समिति डॉ. श्रवण जी बराला भी पधारे                स्थान- बराला फार्म हाउस शाहीबाग गार्डन के सामने कचोलिया रोड   समय प्रातः 4:45 से 6:15

आओ हम सब मिलकर किसी की जान बचाएं, रक्तदान करके अपने व्यक्तित्व को महान बनाएं!*

चित्र
 *आओ हम सब मिलकर किसी की जान बचाएं, रक्तदान करके अपने व्यक्तित्व को महान बनाएं!* 🩸🩸 *लत रक्तदान की लगी है तो नशा भी सरेआम होगा।* *अब हर लम्हा मेरे जीवन का मानवता के नाम होगा* * *49 वी बार रक्तदान कर इंसानियत का फ़र्ज निभाया रक्तवीर संगीता गौड़ ने **🩸🩸 *टीकम कुमार निवासी सोंखरी जिला कठूमर राजस्थान जिसकी उम्र मात्र बीस वर्ष है जिनकी बहुत ज्यादा तबियत ख़राब होने पर अस्पताल मे भर्ती करवाया गया लेकिन बहुत सीरियस हालत थी चेकअप होने पर पता चला की पेशेंट की किडनी ख़राब हैँ ज्यादा सीरियस होने पर उनके घरवालों का हमारे पास फ़ोन आया हमें ब्लड दिए मात्र दो महीने हुए थे लेकिन जैसे ही फ़ोन आया हम अपने आपको रोक नहीं पाए और तुरंत ब्लड बैंक पहुंच गए और एक यूनिट ब्लड डोनेट किया। अब टीकम जी की तबियत बिलकुल ठीक हैँ।*  *हमने 49 वी बार रक्तदान कर के किसी की जान बचाई है इस से हमे बहुत खुशी मिली। भगवान ने हमे किसी की जान बचाने का मौका दिया है।* *🩸🩸रक्त सबका कीमती बचाता है जान* *जो करता है इसका दान कहलाये वही महान*🩸🩸  *हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा लक्ष्य ब्लड देकर या दिलवाकर लोगों की जान बचाना हैँ च...

जनता को साफ पानी पिलायें। गन्दा पानी पीने को मजबूर

 बीकानेर नगर निगम बन गया। संभाग स्तरीय बीकानेर में पीएच ई डी विभाग के एस  ई बैठते हैं। लेकिन उल्लेखनीय विषय यह है कि ,एक संभाग होने पर भी जनता गन्दा पानी पीने को मजबूर हैं। विभाग की धोर लापरवाही से अधिकारी ओर ठेकेदार की जुगलबंदी से सरकार को चुना।। जनता का पैसा होने के बावजूद भी जनता गंदा पानी पीने को मजबूर अधिकारी मस्त। अधिकारियों को कोई मतलब नहीं है।।।। राजस्थान में इतनी इतनी सरकारें आई। लेकिन की व्यवस्था अभी तक ठीक नहीं हो पा रही। इससे बड़ी दुर्गति और क्या होगी। अतः राजस्थान सरकार को अविलंब बीकानेर की जनता के लिए गंदा पानी, जो बीकानेर के घरों में सप्लाई होता है। उसे रोके ।⁉️ और जनता को साफ पानी पिलायें।

रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियो की सुविधा हेतु 03 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

चित्र
*ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु 03 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन* रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियो की सुविधा हेतु 03 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।   उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार:- *1. 04191/04192, मथुरा-गंगापुर सिटी-मथुरा प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा* गाडी संख्या 04191, मथुरा-गंगापुर सिटी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.04.25 से 30.06.25 तक (91 ट्रिप) मथुरा से प्रतिदिन 16.15 बजे रवाना होकर 22.55 बजे गंगापुर सिटी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04192, गंगापुर सिटी-मथुरा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.04.25 से 30.06.25 तक (91 ट्रिप) गंगापुर सिटी से प्रतिदिन 23.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.00 बजे मथुरा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग मेे गोवर्धन, डींग, ब्रजनगर, गोविन्दगढ, रामगढ, अलवर, राजगढ, बांदीकुई, दौसा, नांगल राजावतान, लालसोट, मंडावरी, पिपलाई व बामनवास स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 03 द्वितीय शयनयान, 06 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित 12 डिब्बे होगे। *2. 01919/01920, आगराकैंट-असार...

ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु हावडा-खातीपुरा (जयपुर)-हावडा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन*

चित्र
 *ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु हावडा-खातीपुरा (जयपुर)-हावडा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन* रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियो की सुविधा हेतु हावडा-खातीपुरा (जयपुर)-हावडा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।   उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 03007, हावडा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13.04.25 से 01.06.25 तक (08 ट्रिप) हावडा से 18.00 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 23.30 बजे खातीपुरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 03008, खातीपुरा (जयपुर)-हावडा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.04.25 से 03.06.25 तक (08 ट्रिप) खातीपुरा से 05.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 15.15 बजे हावडा पहुॅचेगी।  मार्ग में यह रेलसेवा बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झांझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, गोविन्दपुरी, इटावा, फतेहाबाद ,शमशाबाद टाउन, आगराकैंट, भरतपुर, बांदीकुई, व दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। *इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनय...

यात्रियों की सुविधा हेतु रेलसेवाओं में डिब्बों की बढोतरी* *मुंबई सेंट्रल-जयपुर-मुंबई सेंट्रल रेलसेवा में बढाया 01 साधारण श्रेणी डिब्बा*

चित्र
 *यात्रियों की सुविधा हेतु रेलसेवाओं में डिब्बों की बढोतरी* *मुंबई सेंट्रल-जयपुर-मुंबई सेंट्रल रेलसेवा में बढाया 01 साधारण श्रेणी डिब्बा* रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु मुंबई सेंट्रल-जयपुर-मुंबई सेंट्रल रेलसेवा में 01 साधारण श्रेणी डिब्बे की बढोतरी की जा रही है।  उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 12955/12956, मुंबई सेंट्रल-जयपुर-मुंबई सेंट्रल रेलसेवा में मुंबई सेंट्रल से दिनांक 31.03.25 से एवं जयपुर से दिनांक 01.04.25 से 01 साधारण श्रेणी डिब्बे की बढोतरी की जा रही है। *इस बढोतरी के पश्चात् इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट एसी, 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी 01 पेट्रीकार, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बा सहित कुल 22 डिब्बे होगे।*

मिशन सहभागिता: समृद्ध होंगे राजसमंद के विद्यालय, बच्चों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

चित्र
 मिशन सहभागिता: समृद्ध होंगे राजसमंद के विद्यालय, बच्चों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं राजकीय विद्यालयों के उन्नयन हेतु जिला प्रशासन का अभियान कलक्टर बालमुकुंद असावा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों संग बैठक कर दिए निर्देश राजसमंद / पुष्पा सोनी जिले के राजकीय विद्यालयों को अधिक सुविधायुक्त और समृद्ध बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है। इस संबंध में मंगलवार सुबह जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुकुट बिहारी शर्मा और जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) नूतन प्रकाश जोशी सहित अन्य अधिकारियों के साथ अपने कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सरकारी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं आवश्यक सुधारों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के समस्त सरकारी विद्यालयों की सूची तैयार की जाए और उसमें आवश्यक सुधार एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जाए। इनमें हैंडपंप, आरओ, वाटर फिल्टर, वाटर कूलर, बाउंड्री वाल, शौचालय, फर्नीचर और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का उल्लेख किया जाए। उन्हो...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर में आयोजित पाॅचवे दीक्षांत समारोह

चित्र
 पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर में आयोजित पाॅचवे दीक्षांत समारोह में  माननीय राज्यपाल और कुलपति महोदय ने भगवानदास  तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ  की छात्रा  प्रियांशु को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया । महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने बताया कि प्रियांशु महाविद्यालय में एम ए अंग्रेजी की नियमित छात्रा रहीं हैं तथा फाइनल में  72.78 प्रतिशत अंकों के साथ शेखावाटी विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पहले चतुर्थ दीक्षांत समारोह में भी महाविद्यालय की एमए अंग्रेजी की नियमित छात्रा कृतिका जांगिङ ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया था।  शेखावाटी विश्वविद्यालय मे पहली बार आयोजित हुए  वार्षिकोत्सव में अंतरमहाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ ने समूह गायन में प्रथम तथा समूह नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया  । महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने विजेता छात्र-छात्राओ तथा महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले स्टाॅफ सदस्यो डॉ आनन्द शर्मा, ले.डॉ नरेश कुमार वर्मा, श्री अखिले...

विदेशी मेहमानों में सराहा रंग बिरंगी संस्कृति को राजस्थानी वेशभूषा प्रतियोगिता में विदेशी पर्यटकों का दिखा उत्साह

चित्र
 विदेशी मेहमानों में सराहा रंग बिरंगी संस्कृति को राजस्थानी वेशभूषा प्रतियोगिता में विदेशी पर्यटकों का दिखा उत्साह उदयपुर जनतंत्र की आवाज। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के साझे में आयोजित मेवाड़ महोत्सव के दूसरे दिन गणगौर घाट पर आयोजित राजस्थानी वेशभूषा प्रतियोगिता में विदेशी पर्यटकों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। उन्होने राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति की जमकर तारीफ की। पर्यटन उप निदेशक शिखा सक्सेना में बताया कि मेवाड़ उत्सव के दूसरे दिन गणगौर घाट पर लंगा, चकरी, चरी, फूलहोली और ब्रज का मयूर नृत्य आयोजित हुआ। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने उपस्थित उत्सवप्रेमियों को आनंदित किया। पांच वर्षीय छोटी की बच्ची की नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित शहरवासियों एवं पर्यटकों को खासा रोमांचित किया। राजस्थानी वेशभूषा में देशी एवं विदेशी पर्यटकों का रेम्प वॉक सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा। विदेशियों ने रंग-बिरंगी राजस्थानी पोशाक पहनकर प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लिया वहीं देशी पर्यटक भी पीछे नहीं रहे। श्रेष्ठ प्रस्तुतियों को विभिन्न पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।