यात्रियों की सुविधा हेतु रेलसेवाओं में डिब्बों की बढोतरी* *मुंबई सेंट्रल-जयपुर-मुंबई सेंट्रल रेलसेवा में बढाया 01 साधारण श्रेणी डिब्बा*
*यात्रियों की सुविधा हेतु रेलसेवाओं में डिब्बों की बढोतरी*
*मुंबई सेंट्रल-जयपुर-मुंबई सेंट्रल रेलसेवा में बढाया 01 साधारण श्रेणी डिब्बा*
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु मुंबई सेंट्रल-जयपुर-मुंबई सेंट्रल रेलसेवा में 01 साधारण श्रेणी डिब्बे की बढोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 12955/12956, मुंबई सेंट्रल-जयपुर-मुंबई सेंट्रल रेलसेवा में मुंबई सेंट्रल से दिनांक 31.03.25 से एवं जयपुर से दिनांक 01.04.25 से 01 साधारण श्रेणी डिब्बे की बढोतरी की जा रही है। *इस बढोतरी के पश्चात् इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट एसी, 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी 01 पेट्रीकार, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बा सहित कुल 22 डिब्बे होगे।*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें