संदेश

फ़रवरी 22, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रविन्द्र पाल सिंह कप्पू का लंदन बुक आँफ वल्डँ रिकॉर्ड में नाम दर्ज*

चित्र
 रविन्द्र पाल सिंह कप्पू का लंदन बुक आँफ वल्डँ रिकॉर्ड में नाम दर्ज*                              उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने किया सम्मानित उदयपुर के जाने माने रक्तवीर रविन्द्र पाल सिंह कप्पू का नाम बुक्स आफ वल्डँ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज हो गया है | पिछले लगभग 40 वर्षों से लगातार खुद रक्तदान करने एवं लगातार दूसरों से रक्तदान करवाने वाले रविन्द्र पाल सिंह कप्पू अपने जीवन में अभ तक खुद 102 बार रक्तदान कर चुके हैं तथा 500 सौ से ज्यादा रक्तदान शिविर लगा कर करीब 40,000 हजार से ज्यादा जरूरत मंद लोगों को नि:शुल्क निस्वार्थ भावना से रक्त उपलब्ध करवा चूके है *कप्पू रक्तदान पर रक्तदान - महादान नामक एक पुस्तक भी लिख कर नि:शुल्क बांट रहे हैं तथा *उन्होंने ने उदयपुर में 100 व्यक्तियों को एक साथ एक ही जगह एक ही समय पर रक्तदान करवा कर रिकॉर्ड बनाया था | तथा खुद भी 100 वीं बार रक्तदान करके रिकॉर्ड बनाया था* | उन्हें अविनाश सकुन्दे (इन्टरनेशनल चेयरमैन इडिंया ) द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया ग...

उदयपुर के डॉ. ब्रह्मानंद व्यास को नीम अनुसंधान एवं प्रचार प्रसार के लिए लाइफटाइम कमिटमेंट अवार्ड

चित्र
 उदयपुर के डॉ. ब्रह्मानंद व्यास को नीम अनुसंधान एवं प्रचार प्रसार के लिए लाइफटाइम कमिटमेंट अवार्ड उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। नई दिल्ली में हाल ही संपन्न अंतरराष्ट्रीय नीम समिट 2024 जो कि विश्व नीम संगठन द्वारा आयोजित की गई। इसमें उदयपुर के डॉ. ब्रह्मानंद व्यास को लाइफटाइम कमिटमेंट अवार्ड से नवाजा गया। डॉ. व्यास को यह सम्मान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक एवं सचिव कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान भारत सरकार के डॉ.हिमांशु पाठक द्वारा प्रदान किया गया। सम्मेलन में भारत सरकार के एग्रीकल्चर प्रोडक्शन कमिश्नर डा. पी के सिंह विशिष्ट अतिथि थे। सम्मेलन में 200 से अधिक डेलीगेट ने भाग लिया। डॉ. व्यास को यह सम्मान उनके शोध कार्य नीम लेपित यूरिया, नीम आधारित कीटनाशक विकसित करने हेतु एवं 1999 से 2024 तक नीम पर विभिन्न नीम कान्फ्रेस आयोजित करने हेतु प्रदान किया गया। वर्तमान में डा. ब्रह्मानंद व्यास विश्व नीम संगठन के संस्थापक अध्यक्ष भी है।

सत्य सनातन वैदिक धर्म सभा का शुभारंभ अति कामनाऐं ही दुख का कारण है_ स्वामी विवेकानंद परिव्राजक

चित्र
 सत्य सनातन वैदिक धर्म सभा का शुभारंभ अति कामनाऐं ही दुख का कारण है_ स्वामी विवेकानंद परिव्राजक उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। मनुष्य में अधिक इच्छा ,मनोकामनाएं ही दुख का कारण है। यह विचार आर्य समाज हिरण मगरी द्वारा निम्बार्क कॉलेज सभागार आयोजित सत्य सनातन वैदिक धर्म सभा में दर्शन योग महाविद्यालय रोजड़ के अधिष्ठाता दर्शनाचार्य स्वामी विवेकानंद परिव्राजक ने धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। स्वामी ने आगे कहा कि इच्छाऐं मनुष्य स्वयं उत्पन्न करता है और मनुष्य की इच्छाऐं कभी पूरी नहीं होती है। जो इच्छाऐं पूरी नहीं होती वही दुख का कारण है। सांसारिक मनुष्य शत प्रतिशत आनन्द प्राप्त नहीं कर सकते हैं। पूर्ण सुख आनन्द मोक्ष में ही मिल सकता है। मोक्ष प्राप्त करने के लिए मनुष्य को शत प्रतिशत शुभ श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए। इस धर्म सभा में पूर्व विधायक धर्म नारायण जोशी, श्रीमद दयानन्द सत्यार्थ प्रकाश न्यास के अध्यक्ष डा अशोक आर्य, वीर शिरोमणि प्रताप गौरव केन्द्र के पवन शर्मा, डा अमृत लाल तापडिया, विजय विप्लवी आदि का सान्निध्य प्राप्त हुआ। प्रारम्भ में आर्य समाज के प्रधान भंवर लाल...

विश्व इतिहास रचने में उदयपुर का भी रहा योगदान

चित्र
 विश्व इतिहास रचने में उदयपुर का भी रहा योगदान उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली, विश्व की दूसरी व एशिया की पहली इंस्टीट्यूट होने का गौरव प्राप्त है एनएसडी ने भारत रंग महोत्सव से इतिहास रच दिया यह भारत का एक मात्र रंगमंच का अंतरराष्ट्रीय महोत्सव हर साल करती है इस बार यह भारंगम का पच्चीसवां साल पूरा कर रजत जयंती मना रही है जो की इस महोत्सव में 150 नाटक की प्रस्तुतियों से महोत्सव को भी पूरे विश्व में भारत को नंबर एक पर ले आए और इतिहास तो रचा ही साथ ही इस भारत रंग महोत्सव के समापन पर अनूठा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड और बना दिया जो की पूरे भारत से रंगमच समूह को  एक साथ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाकर 2000 हजार प्रस्तुतियों से भारत में विश्व इतिहास रच दिया जिसमें उदयपुर की टीम नाट्य संस्था ने भी योगदान दिया यह योगदान टीम संस्था ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के भारत रंग महोत्सव के लिए नाटक मछली का घोंसला की ऑनलाइन मंचन कर के दिया उल्लेखनीय हैं की यह नाटक उदयपुर में चालीस साल बाद फिर से मंचन किया यह नाटक उदयपुर के नाट्य लेखक रिजवान ...

उदयपुर में तीन दिवसीय योग महोत्सव 8 मार्च से देश भर के योग विशेषज्ञ शिरकत करेंगे

चित्र
 उदयपुर में तीन दिवसीय योग महोत्सव 8 मार्च से देश भर के योग विशेषज्ञ शिरकत करेंगे उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संस्कृति विकास संस्थान के माध्यम से तीन दिवसीय योग महोत्सव का आयोजन उदयपुर के गांधी ग्राउंड में 8 से 10 मार्च तक होगा। इस संबंध में गुरुवार को आयोजित मोहनलाल सुखाड़िया विवि के योग केन्द्र एमबी ग्राउण्ड में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा एवं विधायक ताराचंद जैन ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष विधाओं के जन-जन के प्रसार हेतु आयुष मंत्रालय के माध्यम से इस योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। आयोजन समन्वयक दीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से योग विशेषज्ञ, विभिन्न विश्वविद्यालय के योग विभागों के प्रतिनिधि, रिसर्च स्कॉलर, योग विद्यार्थी व आमजन शिरकत करेंगे। इस आयोजन में आयुष की विभिन्न विधाओं के निःशुल्क ओपीडी भी चलेंगे, इसके साथ-साथ आयुष स्टार्टअप्स के देश के विभिन्न प्रतिनिधि ...

डाॅ. कुमावत भामाशाह सम्मान से सम्मानित

चित्र
 डाॅ. कुमावत भामाशाह सम्मान से सम्मानित उदयपुर विवेक अग्रवाल समाजसेवी, शिक्षाविद्, आलोक संस्थान के निदेशक डाॅ. प्रदीप कुमावत को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काड़ाफला, पंचायत समिति जयसमंद द्वारा भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। डाॅ. प्रदीप कुमावत को स्थानीय विद्यालय में समय-समय पर आकर छात्रों को स्वास्थ्य की जानकारी देकर जागरूक करने, हास्य योग करवाने, विद्यालय में सहयोग देने हेतु प्रधानाध्यापक, विद्यालय विकास प्रबंधन समिति, विद्यालय परिवार द्वारा भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक जनक सिंह रावत, धीरज आमेटा ने डाॅ. प्रदीप कुमावत को उपरणा ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

अमृत स्टेशन योजना में स्कूली बच्चों ने निभाई भागीदारी*

चित्र
 *अमृत स्टेशन योजना में स्कूली बच्चों ने निभाई भागीदारी* संवाददाता विवेक अग्रवाल  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दिनांक 26 फरवरी को भारतीय रेल के 554 रेलवे स्टेशन का शिलान्यास और 1 स्टेशन का लोकार्पण और 1500 रेल फ्लाई ओवर/रेल अण्डरपार का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे के 24 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया जाएगा। बच्चों में विकसित भारत की विकसित रेल के संबंध में जागरूकता के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार की 207 स्कूलों के 14 हजार 500 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर पष्चिम रेलवे के 24 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया जाएगा। जिनमें ब्यावर, फतेहनगर, जवाई बांध, रानी, अजमेर, सोमेसर, गोगामेड़ी, रायसिंह नगर, दौसा, फतेहपुर शेखावाटी, खैरथल, नीम का थाना, राजगढ़, सांगानेर, पाली मारवाड़, भट्टू, चरखी दादरी...