संदेश

फ़रवरी 2, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत में शिक्षा और जॉब रेडी प्रोग्राम्स की नई क्रांति*

चित्र
 *भारत में शिक्षा और जॉब रेडी प्रोग्राम्स की नई क्रांति* भारत में हर साल लाखों छात्र उच्च शिक्षा पूरी करते हैं, लेकिन सही मार्गदर्शन के अभाव में वे अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार करियर नहीं बना पाते। बढ़ती बेरोजगारी और बदलते जॉब मार्केट के बीच Certified Academic Counselor एक ऐसा पेशा बनकर उभरा है, जो न केवल छात्रों को सही दिशा दिखाने में मदद करता है, बल्कि युवाओं के लिए भी रोजगार के असीम अवसर खोल रहा है। भारत में शिक्षा प्रणाली तेजी से बदल रही है। नई शिक्षा नीति (NEP) के लागू होने के बाद अब केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं रह गया है, बल्कि स्किल-बेस्ड लर्निंग और करियर-ओरिएंटेड फैसलों की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। इसी वजह से योग्य और प्रशिक्षित Certified Academic Counselors की मांग स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटर्स, यूनिवर्सिटीज, और यहां तक कि कॉर्पोरेट सेक्टर में भी तेजी से बढ़ रही है। *Certified Academic Counselor कौन होता है और क्या भूमिका निभाता है?* एक Certified Academic Counselor वह विशेषज्ञ होता है जो छात्रों को उनके करियर और शिक्षा से जुड़े सही निर्णय लेने में...

Pareedhi Welfare Care Foundation दे रही सिर्फ ₹365 में घर बैठे स्कूल शिक्षा एवं युवाओं को रोजगार का अवसर

चित्र
 Pareedhi Welfare Care Foundation दे रही सिर्फ ₹365 में घर बैठे स्कूल शिक्षा एवं युवाओं को रोजगार का अवसर हर बच्चा पढ़ेगा, हर युवा बढ़ेगा – सस्ती और सुलभ शिक्षा की अनूठी पहल राजस्थान, 2025: शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए इसे हासिल करना एक चुनौती बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए Pareedhi Welfare Care Foundation ने एक क्रांतिकारी पहल की शुरुआत की है। अब केवल ₹365 वार्षिक शुल्क में देशभर के बच्चे घर बैठे ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। संस्था का उद्देश्य है कि हर गरीब और जरूरतमंद बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ सके और अपने भविष्य को संवार सके। इस कार्यक्रम के तहत छात्र सीबीएसई और राज्य बोर्ड के अनुसार तैयार किए गए पाठ्यक्रम के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे, जिससे उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। ₹365 में शिक्षा का लाभ कैसे मिलेगा? • बच्चों को ऑनलाइन कक्षाएं, डिजिटल अध्ययन सामग्री, टेस्ट सीरीज और मूल्यांकन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। • पाठ्यक्रम को विशेषज्ञों द्वारा इस तरह डिजाइन किया गया ...

गणतंत्र दिवस समारोह में 5 हजार से ज्यादा होनहार बेटियों को मिले प्रशस्ति पत्र* *- जागरुकता कार्यक्रम में 8 हजार से ज्यादा छात्राओं को दिया गया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण*

चित्र
*आधी आबादी के विकास का दूसरा नाम...जयपुर सक्षम अभियान* *- जिला कलक्टर के निर्देश पर विभिन्न योजनाओं का हो रहा प्रभावी क्रियान्वयन* *- बेटी के जन्म पर मनाया गया जन्मोत्सव, 1300 से ज्यादा बेबी किट का हुआ वितरण* *- गणतंत्र दिवस समारोह में 5 हजार से ज्यादा होनहार बेटियों को मिले प्रशस्ति पत्र* *- जागरुकता कार्यक्रम में 8 हजार से ज्यादा छात्राओं को दिया गया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण* *जयपुर, 02 फरवरी।* मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर जयपुर जिले में जारी सक्षम जयपुर अभियान आधी आबादी के पूर्ण विकास का दूसरा नाम बन गया है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश डोगीवाल ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के ध्येय को साकार करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सक्षम जयपुर अभियान के तहत बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम उठाये जा रहे हैं।  उन्होंन...

बसंत पंचमी उत्सव मनाया

चित्र
 बसंत पंचमी उत्सव मनाया  लक्ष्मणगढ़। कस्बे के शारदा सदन पुस्तकालय में बसंत पंचमी उत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। भगवान दास तोदी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एनएस नाथावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विद्या भारती समिति के पुरुषोत्तम मिश्रा, शहर भाजपा अध्यक्ष ललित पंवार, पूर्व शहर भाजपा जयप्रकाश सरावगी, शारदा सदन पुस्तकालय अध्यक्ष दिनेश मारोठवाला, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के सुभाष जोशी व मनोहर शर्मा श्यामपुरा बतौर मंचाशीन थे। वक्ताओं ने सरस्वती माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए ख़ासकर युवाओं से व्यसनों का परित्याग करते हुए सही मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पवन शर्मा निर्मल, रघुनाथ बालिका विद्यालय व आदर्श विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई। इससे पूर्व पंडित चंद्रशेखर जोशी ने पुस्तकालय में स्थित मां सरस्वती की मूर्ति की पूजा अर्चना करवाई। कार्यक्रम का संचालन शशिप्रकाश जोशी व सचिव अरुण सैन ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर  कोषाध्यक्ष अवनीश मुद्गल, उपाध्यक्ष संदीप बजाज, सचिव अरुण सैन, ओमप्रकाश नागवान, पूर्व सरपंच नेमीचंद शर्मा, सुरेंद्र ...

पूर्ण विद्युतीकरण की राह पर भारतीय रेल या भारतीय रेल के विद्युतीकरण के 100 साल

चित्र
 पूर्ण विद्युतीकरण की राह पर भारतीय रेल या भारतीय रेल के विद्युतीकरण के 100 साल पहिए के अविष्कार के साथ ही दुनिया कई गुना तेजी से आगे बढ़ने लगी। इस रफ्तार को नई दिशा सितंबर 1825 में तब मिली, जब दुनिया की पहली ट्रेन ने अपनी यात्रा शुरू की। इसी क्रम में 28 साल बाद 16 अप्रैल, 1853 को वह दिन भी आया जब भारत में पहली बार ट्रेन चलाई गई। इसके करीब 72 वर्षों बाद 3 फरवरी 1925 ने भारतीय रेल ने एक और अध्याय जोड़ते हुए पहली बार छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से कुर्ला, मुंबई तक अपनी यात्रा बिजली से चलने वाली ट्रेन चलाकर नया कीर्तिमान रच दिया। अब साल 2025 भारत में रेल विद्युतीकरण के 100 साल पूरे के होने के साथ, भारत अपने ब्रॉड गेज नेटवर्क के 100% विद्युतीकरण के कगार पर है जो भारतीय रेल की उपलब्धियों में एक मील का पत्थर है। यह उपलब्धि भारत में पहली रेल यात्रा के समान ही ऐतिहासिक है तथा भारतीय रेल के विद्युतीकरण में एक सदी की प्रगति का प्रतीक है। विद्युतीकरण की ओर: एक सदी का सफर दुनिया में पहली बार रेल संचालन के केवल 28 वर्षों के भीतर भारत में भी रेलगाड़ियां दौड़ने लगीं। हालांकि, बिजली से च...