संदेश

जून 22, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नीमकाथाना के राजकीय चिकित्सालय में अनुपम प्रसव सफल*

चित्र
 *नीमकाथाना के राजकीय चिकित्सालय में अनुपम प्रसव  सफल* *** नीमकाथाना के सबसे बड़े राजकीय कपिल चिकित्सालय मैं आज डॉक्टर खटाना जी, के अथक प्रयासों से एक झुंझुनू जिले की प्रसूता जो कि अस्पताल में भर्ती थी उसके सामान्य प्रसव द्वारा दो लड़की वह एक लड़का का जन्म हुआ।  यह ईश्वर की अनुपम देन है कि एक प्रसूता के तीन बच्चों का जन्म होना। इसमें डॉक्टर महोदय जिसे भगवान का दर्जा प्राप्त है ,उन्हें भी साधुवाद।।  प्रायकर देखा ओर सुना जाता है, की चार बच्चे या दो बच्चों का जन्म होना वह भी सिजेरियन डिलीवरी से।।।।।।।।।।।।।।। लेकिन ऐसा अनुपम उदाहरण आज नीमकाथाना के राजकीय चिकित्सालय में सामने आया कि, सामान्य प्रसव द्वारा  प्रसूता के तीन बच्चों का जन्म लेना।। यह ईश्वरीय  देन हैं।  वर्तमान में जच्चा और बच्चा अर्थात चारों स्वस्थ हैं।  प्रसूता के परिजनों ने बताया कि यह पांचवी डिलीवरी है।  इलेक्ट्रिक न्यूज़ रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत सीकर नीम का थाना

अंदर का कारखाना* (रचनाकार: सीमा त्यागी — एक दिव्यांग महिला की आत्म-आवाज़)

चित्र
 --- *अंदर का कारखाना* (रचनाकार: सीमा त्यागी — एक दिव्यांग महिला की आत्म-आवाज़) संविधान, संस्कृति और न्याय के लिए एक दिव्यांग नारी की सशक्त पुकार — सीमा त्यागी की आवाज़। मैं सीमा त्यागी हूँ। एक दिव्यांग नारी — जिसने परिवार, समाज और तंत्र के अन्याय के सामने झुकने से इंकार किया। मैं आज एक इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर पर हूँ, पर मेरी आवाज़ और संकल्प किसी तूफ़ान से कम नहीं। ‘अंदर का कारखाना’ सिर्फ़ मेरा नहीं — हर उस स्त्री का प्रतीक है जिसे अपनों ने, संस्थाओं ने, और व्यवस्था ने लूटा, मगर वह फिर भी उठ खड़ी हुई। कुछ औरतें, अपने ही स्वार्थ में डूबी हुई, दूसरों के अस्तित्व, सपने, रिश्ते, बच्चों का भविष्य, यहाँ तक कि घर की दीवारों और मर्दों की सोच तक निगल जाती हैं। वे रिश्तों में कड़वाहट घोल देती हैं, संस्था और सत्ता के संरक्षण में निजता की हर मर्यादा तोड़ती हैं। मैंने परिवार के दायित्व को निभाते हुए वृद्धाश्रम की जिल्लत भी झेली, फिर भी न्याय के लिए लड़ी — आज एक सरकारी दिव्यांग आश्रम में रहते हुए मैंने अन्याय को नकारने की हिम्मत दिखाई। मैंने पुलिस आयुक्त, उपायुक्त से लेकर उच्च अधिकारियों तक सुस्पष्...

भारतीय रेल को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम: जीआरपी प्रमुखों का छठा अखिल भारतीय सम्मेलन संपन्न

चित्र
 भारतीय रेल को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम: जीआरपी प्रमुखों का छठा अखिल भारतीय सम्मेलन संपन्न ● यात्री शिकायतों के समाधान पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एकजुट हुए रेलवे के पुलिस अधिकारी ● नन्हे फरिश्ते, आहट, और मेरी सहेली अभियानों को किया गया मजबूत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के समन्वय में रेल मंत्रालय के साथ राजकीय रेलवे पुलिस प्रमुखों का 6वां अखिल भारतीय सम्मेलन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम यात्री सुरक्षा, अपराध कम करने की रणनीतियों और बेहतर रेलवे सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण जनशक्ति आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों और सुरक्षा बलों का नेतृत्व करने वालों को एक मंच पर लाया। सुरक्षा ढांचे का आधुनिकीकरण सम्मेलन की शुरुआत रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार के उद्बोधन के साथ हुई, जिन्होंने यात्री शिकायतों और मामलों के दर्ज करने पर विशेष ध्यान देने के साथ देश भर में लाखों रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जीआरपी और आरपीएफ के बीच सहयोगात्मक दृष्टिकोण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने ऑपरेशन...

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा हृदय रोग के उपचार में उपयोगी नीमगिलोय।

चित्र
 शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा हृदय रोग के उपचार में उपयोगी नीमगिलोय।  आयुर्वेदिक चिकित्सा में जड़ी-बूटियों की विशाल संख्या के बावजूद, गिलोय सबसे लोकप्रिय पौधा है जिसे हिंदी में अमृता या गुडूची या नीमगिलोय के नाम से जाना जाता है यह आयुर्वेदिक चिकित्सा में अत्यधिक मूल्यवान जड़ी बूटी है जिसके कई औषधीय उपयोग हैं इसका उपयोग सदियों से यूनानी और आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणालियों में किया जाता रहा है। यह भारतीय उपमहाद्वीप का मूल निवासी है, लेकिन यह दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, उत्तरी वियतनाम, बांग्लादेश, चीन और अन्य देशों के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में भी पाया जाता हैं। यह मुख्य रूप से शरीर की प्रतिरक्षा बढ़ाने और बुखार कम करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके अलावा पाचन, रक्त शर्करा प्रबंधन और श्वसन संबंधी रोगों के उपचार में भी लाभदायक है इसमें दिल के आकार के पान के पत्तों के समान पत्ते होते हैं। श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय के वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जितेन्द्र कांटिया ने बताया कि जब चिकित्सीय क्षेत्र और एलोपैथिक...

योग करवाया गया

चित्र
 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ब्लाक स्तरीय चौमूं तहसील योग दिवस कार्यक्रम में                हनुमान आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान जयपुर ग्रामीण, अर्चना रोलानियां जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति, सुमन शर्मा जिला प्रभारी महिला सोशल मीडिया एवं जिला महामंत्री भारत स्वाभिमान द्वारा योग करवाया गया                   योग शिक्षकों का S.D.M.साहब चौमूं व ब्लाक आयुर्वेद अधिकारी विष्णु दत्त जी शर्मा द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया

सशक्त हस्ताक्षर के संयोजन में वंदेमातरम् कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह संपन्न

चित्र
 सशक्त हस्ताक्षर के संयोजन में वंदेमातरम् कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह संपन्न           जबलपुर -  संस्कारधानी की सशक्त हस्ताक्षर जो साहित्य, समाज,संस्कृति के पथ पर अनवरत गतिशील है एवं अखिल भारतीय लेखक, कवि,कलाकार परिषद काशी उ.प्र. के संयुक्त तत्वाधान में वंदे मातरम्‌ कवि सम्मेलन एवं स्मृति सम्मान व मानद सम्मान का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ ၊ संस्थापक सशक्त हस्ताक्षर गणेश श्रीवास्तव द्वारा शब्द-सुमनों से सभी का अभिनंदन, स्वागत किया गया ၊          कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे, अध्यक्षता पं.दीनदयाल तिवारी बेताल, विशिष्ट अतिथि संतशरण श्रीवास्तव बच्चन,सारस्वत अतिथि राजेश पाठक प्रवीण,मंगलभाव डॉ. विजय तिवारी किसलय, विशिष्ट, मानद सम्मान प्रदाता कवि श्री इंद्रजीत तिवारी निर्भीक संस्थापक अ. भा. लेखक,कवि, कलाकार परिषद काशी उ. प्र.,कवि श्री ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय  उपकुलपति काशी हिंदी विद्यापीठ, अध्यक्ष कवि श्री संगम त्रिपाठी संस्थापक  प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा की गरिमामय उ...

26 बार रक्तादान किया

चित्र
 26 बार रक्तादान किया  गांव रामपुरा जिला सीकर नाम धर्मपाल सिंह नागा s/o नेमीचंद नागा  मैने समाज सेवा करने की प्रेरणा मेरे दादा जी श्री करनी राम जी नागा से ली

ग्रीष्मकालीन शिविर में निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे प्रशिक्षकों का किया सम्मान। भारत स्काउट गाइड की जिला सीकर इकाई राज्य में सर्वश्रेष्ठ-गोवर्धन वर्मा

चित्र
 ग्रीष्मकालीन शिविर में निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे प्रशिक्षकों का किया सम्मान। भारत स्काउट गाइड की जिला सीकर इकाई राज्य में सर्वश्रेष्ठ-गोवर्धन वर्मा प्रतियोगिता में विजेताओं का सम्मान राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन कला कौशल शिविर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पीएम श्री राधा कृष्ण मारू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के अंतर्गत कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ ने की , बाटड़ ने भारत स्काउट गाइड आंदोलन को बालकों में स्वावलंबन एवं चरित्र निर्माण उत्पन्न करने वाला संगठन बताया। सरकार के स्तर  पर भारत स्काउट गाइड को अधिक से अधिक सहयोग दिलवाया जाएगा। मुख्य अतिथि धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने भारत स्काउट गाइड आंदोलन को सेवाभावी संगठन बताया और कहां की राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के सदस्य हर समय हर जगह चाहे आपदा प्रबंधन का कार्य हो और चाहे मेलों में सेवा हो जय जन सेवा हो चाहे पक्षियों के लिए परिंण्डे लगाने की सेवा हो हर समय सेवा के लिए तत्पर रहते हैं  । भारत स्काउट ग...

कौशल विकास शिविर मे हुई राजस्थानी पौशाक प्रतियोगिता

चित्र
 कौशल विकास शिविर मे हुई राजस्थानी पौशाक प्रतियोगिता         राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वावधान मे ग्रुप स्तरीय कौशल विकास शिविर का आयोजन श्रीमती चन्दा देवी मोदी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुहाला मे आयोजित किया जा रहा है जिसमे कम्प्यूटर, सिलाई, इंग्लिश स्पोकन, डांस,ब्यूटीशियन, पेंटिंग व मेहन्दी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।शिविर मे कुल 156 संभागी है। प्रति संभागी को दो गतिविधियों भाग लेता है,जिसमे 75 सिलाई, 40 कम्प्यूटर प्रशिक्षण, 45 ब्यूटीशियन, 55 अंग्रेजी स्पोकन, 25 पेंटिंग, 35 ब्यूटीशियन, 40 मेहन्दी मे पंजीकृत है। आज शिविर मे राजस्थानी  वेशभूषा की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे 45 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने शेखावाटी व राजपूती परिधानों का प्रदर्शन किया।पांच सदस्यीय समिति के पेनल ने मूल्यांकन कर प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओ  का चयन किया गया जिन्हे समापन समारोह मे प्रतिक चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।शिविर संचालक बसंती लाल  सैनी ने बताया कि समापन समारोह मे ग्रामीण,स्काउट व...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिभाओं का का सम्मान किया

चित्र
 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  प्रतिभाओं का का सम्मान किया गया ग्रीन वैली अकैडमी स्कूल के निदेशक रेणु देवी पूर्व प्रधान मदनलाल बावरिया मातेश्वरी शिक्षा समिति के डायरेक्टर ख्यालीरामपुरी समाजसेवी रोहतास जी वर्मा जहाज ग्रीन वैली अकैडमी के प्रिंसिपल शंकरलाल सैनी ललित कुमार शर्मा ग्राम पंचायत के मेंबर युसूफ खान अनीता देवी राम अवतार कुमावत इंदिरा राजेश वर्मा ज्योति जांगिड़ पूनम कंवर अन्य ग्रामीण मामराज मीणा dhansi dhansi सैनी आदि मौजूद रहे

अभिनेत्री प्रवती का जीवन कहाणी सबसे अलग ही हैं*

चित्र
 *अभिनेत्री प्रवती का  जीवन कहाणी सबसे अलग ही हैं* कलकत्ता शहर  कीं मगर विशेष व्यक्तित्व कीं धनी लडकी ने सपना देखा ल वह था फिलमों की चमकती दुनिया में अपनी पहचान बनाने की सपना! यह कहाणी है अभिनेत्री मॉडेल प्रवती की जो आज हजारो युवाओ के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं जो मुंबई के मायानगरी में आनेवाली  हैं  अकस्कर बडे सपने देख ने की उम्मीद की नही जाती लेकिन  प्रवती कहती हैं अगर आपमे जज्बा हैं  सपनो को पुरा करणे के लिए सिर्फ मेहनत की विश्वास कि   जरुरत होती हैं बाकी सब रास्ते खुद बनते जाते हैं यदी आप क्योकीं आपको मार्ग से विचलित करने वाले तत्व हजारो मिलेंगे मगर अभिनेत्री प्रवती भविष्यमे  वृद्ध आश्रम को हेल्प करने वाली हैं अभिनेत्री प्रवती ने आपणा सपना जिंदा रखा हैं  हर कठीनाई और अस्विकृती को अपने आतम्बल और मेहनत से मात दी प्रवती जब किशोरवस्था में ही थी तभी कुछ कर गुजरने का जुनून लिए घर को छोड दिया और पहिले दिल्ली में आ  गई और थेटर में कही साल काम किया आल्बम में किया सिरीयल  भी उनको मुंबई में ऑफ़र आया वेबसीरज और आल्बम काम आया जल्दी ही स...

ठाकुर अमरचंद बड़वा स्मृति संस्थान की वार्षिक आम सभा आयोजित, प्रोफेसर विमल शर्मा सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए

चित्र
 सुनील कुमार मिश्रा  राजस्थान उदयपुर, ठाकुर अमर चंद बड़वा स्मृति संस्थान सदस्यों की वार्षिक आम सभा श्रमजीवी महाविद्यालय के सोमानी सभागार में मुख्य संरक्षक प्रो कर्नल एस एस सारंगदेवोत के मुख्य आतिथ्य व ऐड राव रतन सिंह, लक्ष्मण सिंह  कर्णावट, हरीश तलरेजा एवं 95 वर्षीय जीवन लता बड़वा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुईं | संघठन सचिव जय किशन चौबे ने सभी का स्वागत करते हुए वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा | संस्थान के महासचिव डॉ राजेंद्र नाथ पुरोहित ने कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर विमल शर्मा को पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव सदन में रखा जिसका अनुमोदन उपाध्यक्ष डॉ जे के ओझा ने किया व सदन ने करतल ध्वनि से प्रस्ताव पारित किया | प्रो सारंगदेवोत ने विधिवत सम्मान के साथ नव नियुक्त अध्यक्ष को मंच पर बैठाया | नव नियुक्त अध्यक्ष प्रो विमल शर्मा ने सदन का साधुवाद व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया को वे इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वाहन करेंगे | अपनी प्राथमिकता बताते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि अशोका पैलेस के पास स्वीकृत बड़वा चौराहा पर चौथी सड़क में आ रहे व्यवधानो को हटाने के लिए यू डी ए प्रयासरत ह...

मिशन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन।

चित्र
 मिशन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन।  संवाददाता वाराणसी उत्तर प्रदेश साक्षी सेठ  वाराणसी मिशन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सिरिस्ती, अमौली, वाराणसी में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को अत्यंत उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह आयोजन सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को योग के महत्व से परिचित कराने तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण से हुई, इसके पश्चात अनुभवी योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, प्राणायाम आदि योगाभ्यास कराया गया। छात्रों सहित सभी संकाय सदस्य और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एस. पी. यादव जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि, > "योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि अनुशासित जीवन का आधार है। यह मानसिक संतुलन, आंतरिक शांति और सामाजिक समरसता की ओर हमारा मार्गदर्शन करता है। सभी छात्र-छात्राएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।" इस वर्ष की थीम  'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए...

महिला सशक्तिकरण सेवा समिति की के सौजन्य से वाराणसी में प्रथम बार नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट का हुआ वर्कशॉप

चित्र
 महिला सशक्तिकरण सेवा समिति की के सौजन्य से वाराणसी में प्रथम बार नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट का हुआ वर्कशॉप   वाराणसी उत्तर प्रदेश साक्षी सेठ   रोहनिया स्थित द फूड पैलेस बैंक्विट हॉल में एक दिवसीय सुपर वर्कशॉप का आयोजन हुआ जिसमे एक्सपर्ट ट्रेनर ममता सिंह जी ने हेयर के रख रखाव की बारीकियों के बारे में  को बताया गया जिसमें पूर्वांचल की सैकड़ो ब्यूटीशियन महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया  विगत वर्ष संस्था ने मेकअप में विश्वकृतिमान भी बनाया था  विगत वर्षों में संस्था ने सैकड़ों महिलाओ को सिलाई कढ़ाई ब्यूटीशियन हस्तशिल्पकला में प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर  बनाने का प्रयास किया है  जिसमे पूर्वांचल जिले की सैकड़ो  ब्यूटीशियन एक्सपर्ट ने भाग लिया था संस्था द्वारा असहाय दिव्यांग बच्चियों महिलाओं को संस्था निशुल्क प्रशिक्षण देती है कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक शरद कुमार गोस्वामी  किया इसमें संस्था की सभी प्रमुख संचालिका रेखा ,संगीता तारा कविता सुमन रूपा साधना अमिता गीता ललिता सुषमा अनिता कविता निशा एवं सभी महिलाएं उपस्थित रही