संदेश

फ़रवरी 15, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राज्य पुरस्कार समारोह

चित्र
 * राज्य पुरस्कार समारोह  स्थानीय श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय के रोवर "आशिष शर्मा s/० श्री ओमप्रकाश शर्मा का चयन" राज्य पुस्कार समारोह 2025 में 20 से 23 फरवरी" मे होने पर परम हर्ष हो रहा है। जिसमें पूरे जिले से एक रोवर का चयन होना था उसमे रोवर " आशिष शर्मा का चयन होना महाविद्यालय के लिए हर्ष का विषय है, इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य "डॉ. एन. एस नाथावत " व रोवर लिडर "डॉ. जितेन्द्र कांटिया" ने रोवर आशिष शर्मा को आर्शिवाद देकर राज्य पुरस्कार समारोह मे जाने की अनुमति प्रदान की ।और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ ऐसे ही निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। इससे पहले भी आशीष शर्मा ने कई उपलब्धियां हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। रोवर लिडर डॉ जितेन्द्र कांटिया ने कहा की यह महाविद्यालय के साथ पूरे जिले के लिए गर्व और हर्ष की बात है।

व्यवसायिक तकनीकि भ्रमण

चित्र
 आज रा. उ. मा.वि.न्यौराना ,पाटन में व्यवसायिक शिक्षा के तहत अरावली आई टी आई कॉलेज नीमकाथाना  में कक्षा नौ के विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य श्रीमती निर्मला देवी के  नेतृत्व में आईटी/आइटीज ट्रेड का  प्रशिक्षण अरावली कॉलेज के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा श्री सुनील महला प्रिंसिपल,श्री विनोद कुमार ने अच्छे तरीके से विषय को समझाया । अरावली कॉलेज के निदेशक श्री कैलाश चंद रोलन ने  विद्यार्थियों का सहज भाव से मनोबल बढ़ाकर आई टी।  विषय के लिए प्रेरित किया । व्यवसायिक शिक्षा प्रभारी श्री नरेश कुमार व्याख्याता, सहयोगी श्री पवन कुमार व्याख्याता ,श्री मनीष कुमार अ. का सहयोग रहा। विद्यार्थियों के लिए व्यवसायिक तकनीकि भ्रमण बहुत ही लाभप्रद रहा।

वूमेन पावर सोशलिटी फाऊंडेशन ने पदाधिकारियों की नियुक्तियों का किया विस्तार

चित्र
 वूमेन पावर सोशलिटी फाऊंडेशन ने पदाधिकारियों की नियुक्तियों का किया विस्तार  जयपुर । वूमेन पावर सोशलिटी फाऊंडेशन इंडिया  ने राजस्थान , जयपुर सहित अन्य प्रदेश एवं जिलों में नियुक्तियां की गई।  महिला एवं बाल विकास को समर्पित सामाजिक कार्यों एवं महिला सशक्तीकरण में अग्रणी संस्था वूमेन पावर सोसायटी ने महिला, जनजागृती सशक्तिकरण ,सुरक्षा ,संरक्षण, अधिनियम,को बढ़ावा देते हुए नियुक्तियों में विस्तार किया ।  जिसमें सर्व प्रथम गंगानगर से डॉ. नजमा खातून जोईया को प्रदेश अध्यक्ष (ग्रामीण विकास) , उदयपुर से रेखा शर्मा को, (कन्या शिक्षा सहायता) , प्रीति रानी जयपुर को प्रदेश संयोजिका (कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान) बालकिशन शर्मा जोधपुर से प्रदेश अध्यक्ष (शेल्टर होम निर्माण) उत्तर प्रदेश के महाराज गंज से एडवोकेट भौरिक यादव को जिला अध्यक्ष  नियुक्त किया गया है।  ये सभी नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकन्या, सचिव उमा सोनी, सलाहकार एड. सुदेश शर्मा के निर्देशानुसार व राष्ट्रीय संयोजक सन्तोष कुमार  की अनुशंसा से इन नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए ।  वूमेन पावर...

रेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ मेला के श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निम्नलिखित रेलसेवाओं के रेक का उपयोग महाकुंभ स्पेशल के लिए किये जाने के कारण ये रेलसेवाए प्रभावित रहेगी।

चित्र
 रेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ मेला के श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निम्नलिखित रेलसेवाओं के रेक का उपयोग महाकुंभ स्पेशल के लिए किये जाने के कारण ये रेलसेवाए प्रभावित रहेगी।             *उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसारः-*  1. गाडी संख्या 54085 , दिल्ली - रेवाड़ी रेलसेवा दिनांक 16.02.25 से आगामी आदेशों तक रद्द रहेगी।       2. गाडी संख्या 54086 , रेवाड़ी - दिल्ली रेलसेवा दिनांक 16.02.25 से आगामी आदेशों तक रद्द रहेगी।