संदेश

सितंबर 5, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारी वर्षा के कारण रेल यातायात प्रभावित* *रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द रहेगी*

चित्र
 *भारी वर्षा के कारण रेल यातायात प्रभावित* *रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द रहेगी* अजमेर मंडल के फुलाद-खामलीघाट रेल खंड में भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।  उपरोक्त के कारण निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-  *रद्द /आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)* 1. गाडी संख्या 00961/62, मारवाड़ जंक्शन-खामलीघाट-मारवाड़ जंक्शन रेलसेवा दिनांक 06.09.25  को रद्द रहेगी।  2. गाडी संख्या 52075/76, मारवाड़ जंक्शन-खामलीघाट-मारवाड़ जंक्शन रेलसेवा दिनांक 06.09.25 को फुलाद-खामलीघाट-फुलाद रेल खंड के मध्य रद्द रहेगी।

नलों के माध्यम से अत्यंत दूषित, बदबूदार तथा सीवरेज मिश्रित पानी की आपूर्ति कोई भी सुनने वाला नहीं

चित्र
 जयपुर...पिछले कई दिनों से वार्ड नंबर 14 दीप नगर छिलरो की ढाणी क्षोटवाडा में ओर हमारे घर एवं आसपास के क्षेत्र में नलों के माध्यम से अत्यंत दूषित, बदबूदार तथा सीवरेज मिश्रित पानी की आपूर्ति हो रही है। इस कारण न केवल हमें पीने योग्य स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, बल्कि पूरे मोहल्ले/क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। इस संबंध में हमने पूर्व में भी स्थानीय पार्षद/नगर परिषद में शिकायत दर्ज कराई थी, किंतु अब तक इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। और जब उन्हें इस समस्या से अवगत कराया गया तो उन्होंने बोला कि यह समस्या कब सही होगी इस बारे में जानने के लिए तो उन्होंने हमें बोला की उन्हें उ पंडित जी से बात करनी पड़ेगी वे पंडित जी से पूछ कर बताएंगे कि यह समस्या कब सही होगी अगर पंडित जी से काम होने लगा तो अब उन्हें जनता की कोई जरूरत नहीं है वे बिना जनता की वोट की ही जीत जाएंगे क्योंकि उनकी जानकारी जनता से ज्यादा पंडितों से है जनता की समस्या को सुनने के बाद अगर वह निदान के लिए पंडित जी के पास जाने की बात करते हैं तो हमारा उनसे अनुरोध है कि जब भी वोट मांगने जा...

शुद्ध आहार मिलावट पर वार के तहत कार्रवाई लगातार जारी*४ सितंबर २५ से ३० सितंबर २५ तक चलेगा यह विशेष अभियान* *अभियान से मिलावटखोरी पर लगेगी लगाम

चित्र
 *शुद्ध आहार मिलावट पर वार  के तहत कार्रवाई लगातार जारी*  *खाद्य पदार्थ निर्माता,रिपेकर्स एवं भंडारण  का विशेष अभियान तहत सैंपलिंग* *४ सितंबर २५ से ३० सितंबर २५ तक चलेगा यह विशेष अभियान* *अभियान से मिलावटखोरी पर लगेगी लगाम * सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर  जिला कलक्टर नमित मेहता एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया के निर्देश अनुसार शुद्ध आहार मिलावट पर वार लगातार जारी है , डॉ बामणिया  ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान,डॉ टी.शुभमंगला के निदेर्शानुसार 4 सितम्बर से 30 सितम्बर तक त्यौहारों के मद्देनजर खाध पदार्थों की गुणवत्ता की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया गया है। इस क्रम में खाद्य सुरक्षा दल को निमार्ण इकाईयों की जांच हेतु रिको इंडस्ट्रीयल एरिया कल्लडवास भेजा गया। खाद्य सुरक्षा दल ने मैसर्स - शक्ति इन्टरप्राइजेज रिको इंडस्ट्रीयल एरिया पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामणिया के नेतृत्व में जांच की तथा बेसन एवं आटे का नमूना जांच हेतु लिया गया। मैसर्स --गुरुदेव भुजिया प्रोड...

जयपुर में जीवंत हुई रानी अबक्का की वीरता, नाट्य मंचन ने छू लिया दर्शकों का हृदय

चित्र
जयपुर में जीवंत हुई रानी अबक्का की वीरता, नाट्य मंचन ने छू लिया दर्शकों का हृदय जयपुर। अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति की मिसाल, देश की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी महान वीरांगना रानी अबक्का की शौर्य गाथा पर आधारित नाटक का भव्य मंचन 4 सितम्बर की रात जयपुर के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, मधुबन कॉलोनी, टोंक फाटक में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे जिन्होंने तालियों और जयकारों के साथ नाटक का आनंद लिया। मंचन में रानी अबक्का के जीवन के संघर्ष, उनके अदम्य साहस, समुद्री युद्धों में उनकी वीरता और मातृभूमि के प्रति उनके अटूट समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। दर्शक भाव-विभोर होकर उनके साहस और बलिदान को महसूस करते रहे। यह प्रस्तुति जय जिनेन्द्र महिला मंडल द्वारा आयोजित की गई थी। जयपुर के महावीर कुमार सोनी द्वारा लिखी गई पुस्तक "देश की प्रथम महिला स्वतंत्रता सैनानी महान वीरांगना अबक्का रानी" से  प्रेरित होकर मंदिर कमेटी द्वारा यह नाटक आयोजित किया गया। इस नाटक का निर्देशन का कार्य फिल्ममेकर मिताली सोनी ने किया। कलाकारों के दमदार अभिनय, संवादों और जीवं...

पर्यूषण पर्व पर युगल नरत्य प्रतियोगिता समापन-

चित्र
 पर्यूषण पर्व पर युगल नरत्य प्रतियोगिता समापन- - कैलाश चंद्र कौशिक                                                                           जयपुर! हाल ही मानसरोवर जैन महिला मंडल, वरुण पथ द्वारा पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के उपलक्ष्य में 32वें स्थापना दिवस पर “रिश्तों की झंकार सीजन-2” (युगल नृत्य प्रतियोगिता) का भव्य आयोजन वरुण पथ दिगम्बर जैन मंदिर, विद्यासागर सभागार, मानसरोवर, जयपुर में संपन्न हुआ।  जिनेश कुमार जैन के अनुसार संयोग से दिगंबर जैन महासमिति राजस्थान अंचल के पदाधिकारीगण – महावीर बाकलीवाल, राकेश गोदीका, राजेश बढ़जात्या, शांति काला, लोकेश सोगानी एवं जिनेश कुमार जैन तथा राजस्थान जैन युवा महासभा से प्रदीप जैन लाला व विनोद जैन कोटखावदा आदि भी अवलोकनार्थ उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महिला मंडल की प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि “वरुण पथ मानसरोवर महिला मंडल ने अपनी अद्विती...

शहीद ए आजम भगत सिंह के चरणों में बैठकर योग किया👇

चित्र
 आज सुबह ट्रांसफॉर्म गड़बड़ी की वजह से पूरे मगध नगर, गणेश विहार लाइट चली गई  अंधेरे की वजह से योग कक्षा संभव नहीं थी, कुछ को फोन से भी मना कर दिये थे  लेकिन इसके बावजूद भी काफी योग साधक आए उनको प्रणाम  फिर शहीद ए आजम भगत सिंह के चरणों में बैठकर योग किया👇

बीएड महाविद्यालयो में इग्नू प्रचार प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

चित्र
 स्थानीय श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 2312 द्वारा लक्ष्मणगढ़ में स्थित विभिन्न बीएड महाविद्यालयो में इग्नू प्रचार प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम शेखावाटी महिला बीएड महाविद्यालय, लक्ष्मणगढ़ में छात्राओं को इग्नू के विभिन्न कोर्सेज एवं कौशल विकास के बारे में बताया गया। इसके बाद ऋषिकुल बीएड महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में बीएड एवं स्कूल के छात्र छात्राओं को भी वर्तमान नई शिक्षा नीति व उसके नियमों के बारे में बताया गया। इसी दौरान श्रीमती मोहिनी देवी गोयनका स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं बीएड महाविद्यालय में भी इग्नू अध्ययन केंद्र 2312 द्वारा कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शेर सिंह ने इग्नू द्वारा संचालित विभिन्न कोर्सेज के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान  श्रीमती मोहिनी देवी गोयनका महाविद्यालय के बीएड महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार बुडानिया, स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शर्मा ने डॉ शेर सिंह व इग्नू अध्ययन केंद्र 2312...

छात्र छात्रा की 69 वी जिला स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता शुरू हुई

चित्र
 पचलंगी झड़ाया नगर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खातियो की ढाणी में गुरुवार को 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग छात्र छात्रा की 69 वी जिला स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता शुरू हुई संस्था प्रधान दीप सिंह यादव ने बताया कि झड़ाया बालाजी धाम के संत सीताराम दास महाराज के सानिध्य में प्रतियोगिता शुरू हुई मुख्य अतिथि एसीबीओ बृजलाल रहे। उद्घाटन के दौरान पूर्व सरपंच श्रीलाल यादव रिटायर्ड अध्यापक संत बक्स सिंह शेखावत ओम प्रकाश वर्मा एडवोकेट अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे। जिला वेट लिफ्टिंग कोच सुरेश कुमार कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में 25 विद्यालयों के 98 छात्र-छात्रा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं उद्घाटन सत्र के दौरान 56 किलो भार वर्ग में एलबीएस स्कूल मलसीसर के जितेंद्र ने 97 किलो वजन उठाकर के 17 वर्ष छात्र वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया दूसरा स्थान दिशांत कुमार संस्कार एकेडमी पापडा ने 92  किलो वजन उठाकर प्राप्त किया। तीसरा स्थान अजय कुमार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छापोली ने 85 किलो वजन उठाकर प्राप्त किया

अनंतचतुर्दर्शी को बूचड़खाने रहेंगे बंद। निगम आयुक्त ने जारी किया आदेश।

चित्र
 अनंतचतुर्दर्शी को बूचड़खाने रहेंगे बंद। निगम आयुक्त ने जारी किया आदेश। उदयपुर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शनिवार 6 सितंबर को अनंतचतुर्दर्शी के उपलक्ष में निगम क्षेत्र के सभी बूचड़खाने, मांस, मछली, अंडे बिक्री केंद्र एवं दुकानों को पूर्णतया बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शनिवार 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के उपलक्ष में सभी बूचड़खाने, मांस मछली एवं अंडे बिक्री केंद्र एवं दुकानें बंद रखी जाएगी। बंद रखने का आदेश राज्य सरकार के निर्देश पर जारी किया गया है। आदेश का सख्ती से पालन हो इस हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। यदि किसी भी व्यापारी द्वारा आदेश की अवहेलना की जाएगी तो उसके खिलाफ नियम अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

खत्म हुआ इंतजार, नेहरू गार्डन के नए रूप का हुआ दीदार जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने किया नेहरू उद्यान का लोकार्पण

चित्र
 .... खत्म हुआ इंतजार, नेहरू गार्डन के नए रूप का हुआ दीदार जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने किया नेहरू उद्यान का लोकार्पण म्युजिकल फाउण्टेन, फसाड लाइट सहित अन्य विकास कार्यों का भी शिलान्यास उदयपुर। शहर के पंचगौरव में गौरव शामिल विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील के मध्य स्थित नेहरू उद्यान में भ्रमण का चार सालों से चल रहा इंतजार आखिरकार शुक्रवार को खत्म हुआ। जीर्णोद्धार के बाद उद्यान के नए स्वरूप का शहरवासियों और पर्यटकों ने दीदार किया। इससे पूर्व राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उद्यान का लोकार्पण किया। फतहसागर झील के मध्य लगभग 2.00 हैक्टेयर क्षेत्रफल में स्थित नेहरू गार्डन का निर्माण लगभग 1967 में हुआ था। इसके बाद यह आइलैण्ड गार्डन स्थानीय लोगों और देशी-विदेशी पर्यटकों का पसंदीदी स्थल बना हुआ था। हालांकि झील के पूर्ण भरने पर यह गार्डन जलमग्न हो जाता था। नेहरू उद्यान द्वीप का हस्तान्तरण नगर निगम, उदयपुर से उदयपुर विकास प्राधिकरण, उदयपुर को किए जाने के बाद इसके...

शिक्षक दिवस का आयोजन

चित्र
 :शिक्षक दिवस का आयोजन  श्री भगवानदास तोदी  महाविद्यालय में 5 सितंबर  शिक्षक दिवस सम्मान के साथ मनाया गया। महाविद्यालय के स्वयंसेवको ने  शिक्षकों के सम्मान में एक कार्यक्रम रखा।  ‌महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। देश के पूर्व राष्ट्रपति,भारत रत्न से सम्मानित और प्रमुख शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और स्वयंसेवको को उनके जीवन के प्रेरक प्रसंग बताते हुए आदर्श और संस्कार पूर्ण, उज्जवल भविष्य के  लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की स्वयंसेविका दिव्या व्यास  समूह ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का चित्र बनाकर शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को सम्मान पूर्वक भेंट किया। सभी सम्मानित शिक्षक गणों ने शिक्षकों और शिष्यों के परस्पर पुत्रवत व्यवहार के साथ , देश के महापुरुषों की विचारधाराओं और आदर्शों का अनुसरण करके भावी जीवन के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका -राष्ट्र निर्माण में और समाज सुधार में उनके योगदान तथा व्यक्तित्व निर्माण की भूमिका के बारे में विस्तार...

मुकेश पाल सिंह डिप्टी सीएम से सम्मानित* *राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान में हुआ सम्मान*

चित्र
 *मुकेश पाल सिंह डिप्टी सीएम से सम्मानित* *राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान में हुआ सम्मान* भीम /उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। राजसमन्द जिले के भीम उपखण्ड मुख्यालय के शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत मुकेश पाल सिंह रावत राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा एवं शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर से सम्मानित हुए। मुकेश पाल सिंह को भौतिक संसाधनों हेतु भामाशाहों को प्रेरित करना शिक्षण में नवाचार उत्कृष्ट परिक्षा परिणाम नशामुक्ति अभियान निर्वाचन कार्य सघन वृक्षारोपण नामांकन साक्षरता अभियान एवं ठहराव का कार्य अत्यन्त कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। 39वर्षीय शिक्षक मुकेश पाल सिंह शैक्षिक सह शैक्षिक गतिविधियों के साथ ही निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी सकारात्मक परिणाम देने में सफल हुए है। इन्हें इस राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए स्थानीय शिक्षकों विभिन्न व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने बधाई दी।

जैन ग्रंथों के विद्वान मदन कुमार मेहता को समर्पित अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

चित्र
जैन ग्रंथों के विद्वान मदन कुमार मेहता को समर्पित अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि चिंतन, मनन और शोध का विशाल भंडार होता है। छात्रों और नई पीढ़ी को आज के डिजिटल युग में भी पुस्तकालयों के महत्व से अवगत कराने के उद्देश्य से कोलकाता के श्री जैन विद्यालय में आधुनिक मदन कुमार मेहता स्मृति पुस्तकालय की स्थापना की गई है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ ज़िले के बड़ी सादड़ी के मदन कुमार मेहता ने अपना पूरा जीवन जैन दर्शन और साहित्य को समर्पित किया। जैन आगम ग्रंथों के गहन अध्ययन और शोध के माध्यम से उन्होंने हिंदी अनुवाद कृति श्री भागवत सूत्र की रचना की, जिससे जैन धर्म का गूढ़ ज्ञान आम पाठकों तक पहुँच सका। उन्होंने एक महत्वपूर्ण कार्य करते हुए जैन ग्रंथों को डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया परियोजना के तहत भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु के माध्यम से डिजिटली संरक्षित भी कराया। उनकी स्मृति में कोलकाता के श्री जैन विद्यालय में इस नए डिजिटल पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। मेहता के पुत्र, सुधीर कुमार मेहता जो विद्यालय के पूर्...

अवध किसान आंदोलन की धरती पर शिक्षक दिवस पर शिक्षकों व प्रबुद्धजनों का सम्मान

चित्र
 अवध किसान आंदोलन की धरती पर शिक्षक दिवस पर शिक्षकों व प्रबुद्धजनों का सम्मान सुभाष तिवारी लखनऊ पट्टी अवध किसान आंदोलन की ऐतिहासिक धरती पर शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व शिक्षक हवलदार सिंह के संयोजन में आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की। समारोह में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों के साथ-साथ प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में साहित्यकार एवं पत्रकार मनोज यादव उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता व प्रखर वक्ता वंश बहादुर सिंह ने की। इस अवसर पर संचालन करते हुए हवलदार सिंह ने कहा कि “प्रलय और निर्माण, दोनों ही शिक्षक की गोद में पलते हैं। शिक्षक ही समाज और राष्ट्र को दिशा देने का कार्य करते हैं।” अध्यक्षता कर रहे वंश बहादुर सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण का दायित्व सबसे अधिक शिक्षकों पर है और शिक्षक अपने ज्ञान से समाज में नई चेतना का संचार करते हैं।शिक्षक मुन्ना सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं पर ...

सीकर जिले का एकमात्र रायपुर बांध लबालब***

चित्र
 *सीकर जिले का एकमात्र  रायपुर बांध लबालब*** * सीकर जिले में एकमात्र बांध अरावली की वादियों में स्थित रायपुर पाटन बांध है। जो इस वर्ष की मानसून वर्षा में लगभग सात आठ वर्षों पश्चात संपूर्ण भर चुका है। विगत वर्षों में वर्षा हुई लेकिन सामान्य ही हुई । जिसके कारण नीम का थाना के आसपास के जल स्रोत सूख चुके थे। और अब रायपुर पाटन बांध में इतने वर्षों बाद वर्षा का जल आने से आसपास के क्षेत्र के जल स्रोतों में जल का स्तर ऊंचा आ गया, जिससे आगामी वर्षों में भूमि का जलस्तर ऊंचा आने से ग्रामीण जन, जो की बरसात की बांट जोह रहे थे। उनकी इस वर्ष ईश्वर ने सुनीं।  जिससे सभी को फायदा होगा। इससें गोवंश और ग्रामीण जनों की पानी की समस्या का निराकरण स्थाई होगा। रिपोर्टर :::वॉइस ऑफ़ मीडिया::: सीकर नीमकाथाना राजस्थान, शिंभू सिंह शेखावत

जामा मस्जिद मया बाजार से निकाला गया 1500 वां साल जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व जुलूस -ए-मोहम्मदी*

चित्र
 *जामा मस्जिद मया बाजार से निकाला गया 1500 वां साल जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व जुलूस -ए-मोहम्मदी* *मया - बाजार (अयोध्या):-*  मया बाजार जामा मस्जिद के पेश इमाम हज़रत मौलाना मोहम्मद मुस्तकीम कादरी साहब की सरपरस्ती में  जुलूस -ए- मोहम्मदी का जुलूस मदरसा अरबिया शम - उल- उलूम कनकपुर मया बाजार से बड़ी ही शानों - शौकत  के साथ गुलिस्ता साल की तरह इस साल भी 1500 वां साल का जुलूस दोपहर 2 बजे से निकाला गया। जुलूस जामा मस्जिद मया बाजार से निकलने के बाद द्वापर स्कूल से होते हुये मया भीखी गाँव को घुमाकर पुनः जामा मस्जिद मया बाजार में आकर खत्म हुआ। और उसके बाद सलातों सलाम पढ़ने के बाद फातिहा हुआ और उसके बाद दुआ में मुल्क में अमन - चैन कायम रहने वा मुल्क की सलामती के लिये दुआ माँगी गई। तथा जामा मस्जिद के पेश इमाम हज़रत मौलाना मोहम्मद मुस्तकीम कादरी साहब ने बताया कि ईदों की ईद ईद मिलादुन्नबी सरवर -ए-कायनात  नबी -ए-पाक हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स.)की यौमे -ए- पैदाइश 12 रबीउल अव्वल को सुबह सादिक के वक़्त हुआ था।इसलिये उनके यौमे -ए- पैदाइश के आमद की ख़ुशी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व मन...