पर्यूषण पर्व पर युगल नरत्य प्रतियोगिता समापन-
पर्यूषण पर्व पर युगल नरत्य प्रतियोगिता समापन-
- कैलाश चंद्र कौशिक जयपुर! हाल ही मानसरोवर जैन महिला मंडल, वरुण पथ द्वारा पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के उपलक्ष्य में 32वें स्थापना दिवस पर “रिश्तों की झंकार सीजन-2” (युगल नृत्य प्रतियोगिता) का भव्य आयोजन वरुण पथ दिगम्बर जैन मंदिर, विद्यासागर सभागार, मानसरोवर, जयपुर में संपन्न हुआ।
जिनेश कुमार जैन के अनुसार
संयोग से दिगंबर जैन महासमिति राजस्थान अंचल के पदाधिकारीगण – महावीर बाकलीवाल, राकेश गोदीका, राजेश बढ़जात्या, शांति काला, लोकेश सोगानी एवं जिनेश कुमार जैन तथा राजस्थान जैन युवा महासभा से प्रदीप जैन लाला व विनोद जैन कोटखावदा आदि भी अवलोकनार्थ उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने महिला मंडल की प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि “वरुण पथ मानसरोवर महिला मंडल ने अपनी अद्वितीय कला का परिचय देकर समाज को गौरवान्वित किया है। इस मंडली की महिलाओं में वह कला, जज़्बा और ऊर्जा है कि परिस्थितियाँ कैसी भी हों, वे स्वयं को निखार कर सदैव सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुत करती हैं।”
इस अद्वितीय आयोजन की गूंज केवल जयपुर तक सीमित न रहकर सम्पूर्ण राजस्थान में प्रतिध्वनित हुई। महिला मंडल की इस रचनात्मकता और सांस्कृतिक धरोहर का हृदय से अभिनंदन किया गया एवं भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित की गईं।
कार्यक्रम की संयोजिका प्रेरणा लुहारिया रहीं। संचालन महिला मंडल अध्यक्ष डॉ. सुशीला जैन टोंग्या, मंत्री हिमानी जैन एवं कोषाध्यक्ष वीणा जैन की देखरेख में संपन्न हुआ। निर्णायक की भूमिका रश्मि जैन एवं सविता सोगानी ने निभाई।
प्रतियोगिता में विभिन्न युगलों ने जैन भजनों पर शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। निर्णायक मंडल के अनुसार विजेता इस प्रकार रहे –
प्रथम स्थान : जॉली एवं संजॉली
द्वितीय स्थान : हनी एवं देवांश
तृतीय स्थान : मोनिका एवं अंतिमा!
सांत्वना पुरस्कार : दीक्षा एवं प्रिया कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं %सम्मान प्रदान किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें