राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने अरविंद कुलवाल को पौधा भेंट कर दी जन्मदिवस की बधाई

राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने अरविंद कुलवाल को पौधा भेंट कर दी जन्मदिवस की बधाई आज विश्व पर्यावरण दिवस है। इस दिन और थीम को साकार करते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने विद्याधर नगर विधानसभा के समाजसेवी श्री अरविंद कुलवाल का जन्मदिन एक पौधा भेंट कर मनाया और उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के जयपुर संभाग अध्यक्ष एवं जयपुर जिला ई-रिक्शा यूनियन (एटक) के अध्यक्ष श्री सुरेश सिंह खानड़ी, संगठन के विद्याधर नगर विधानसभा अध्यक्ष एवं जयपुर जिला ई-रिक्शा यूनियन (एटक) के उपाध्यक्ष श्री पवन जांगिड और जयपुर जिला ई-रिक्शा यूनियन (एटक) के महामंत्री श्री जतिन भगतानी ने अरविंद कुलवाल को जन्मदिवस की बधाई देते हुए एक पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया। इस अनूठी भेंट के लिए कुलवाल ने सभी को धन्यवाद दिया। वार्ड नम्बर 33 जयपुर नगर निगम ग्रेटर की पार्षद श्रीमती रेखा कुलवाल ने भी अरविंद कुलवाल को जन्मदिन की बधाई दी। इससे पहले महिला शक्ति और सैकड़ों लोगों के साथ पार्षद महोदया ने केक खिलाकर श्री कुलवाल को जनसेवा के लिए निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी और उनके दिघायु होने...