राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने अरविंद कुलवाल को पौधा भेंट कर दी जन्मदिवस की बधाई

 राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने अरविंद कुलवाल को पौधा भेंट कर दी जन्मदिवस की बधाई




आज विश्व पर्यावरण दिवस है। इस दिन और थीम को साकार करते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने विद्याधर नगर विधानसभा के समाजसेवी श्री अरविंद कुलवाल का जन्मदिन एक पौधा भेंट कर मनाया और उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के जयपुर संभाग अध्यक्ष एवं जयपुर जिला ई-रिक्शा यूनियन (एटक) के अध्यक्ष श्री सुरेश सिंह खानड़ी, संगठन के विद्याधर नगर विधानसभा अध्यक्ष एवं जयपुर जिला ई-रिक्शा यूनियन (एटक) के उपाध्यक्ष श्री पवन जांगिड और जयपुर जिला ई-रिक्शा यूनियन (एटक) के महामंत्री श्री जतिन भगतानी ने अरविंद कुलवाल को जन्मदिवस की बधाई देते हुए एक पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया। इस अनूठी भेंट के लिए कुलवाल ने सभी को धन्यवाद दिया। वार्ड नम्बर 33 जयपुर नगर निगम ग्रेटर की पार्षद श्रीमती रेखा कुलवाल ने भी अरविंद कुलवाल को जन्मदिन की बधाई दी। इससे पहले महिला शक्ति और सैकड़ों लोगों के साथ पार्षद महोदया ने केक खिलाकर श्री कुलवाल को जनसेवा के लिए निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी और उनके दिघायु होने की कामना की।


इस मौके पर राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के जयपुर संभाग अध्यक्ष एवं जयपुर जिला ई-रिक्शा यूनियन (एटक) के अध्यक्ष श्री सुरेश सिंह खानड़ी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने के उद्देश्य से इस अनूठी पहल की शुरूआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल इफेक्ट आदि ज्वलंत मुद्दों और इनसे होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति जागरूक करना है।


इस अवसर पर श्री अरविंद कुलवाल को बधाई देने वालों में सिंधी समाज के अध्यक्ष एवं खातीपुरा व्यापार मंडल संरक्षक श्री संजय भगतानी, श्री रूपेंद्र सिंह हरसोली, श्री रामदयाल भाटी (भारत जोड़ो यात्री), श्री शत्रुधन शर्मा (भारत जोड़ो यात्री), श्री आलोक पारीक (प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव), श्री रामकरण फुलेरिया (सैकेटरी प्रदेश कांग्रेस), खंडेलवाल समाज के उपाध्यक्ष श्री महेश कुलवाल, खंडेलवाल समाज के सैकेटरी श्री रामरतन, विश्व सनातन संघ के प्रचारक मंत्री श्री शंभू शर्मा, अग्र युवा शक्ति के उप संयोजक श्री विकास गुप्ता और श्री विष्णु कुमार शर्मा करणसर सहित अन्य समाजों के पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी