सिहोट बड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।*
*सिहोट बड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।*
नेशनल ग्रीन कोर एवं भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के आदेशानुसार प्रधानाचार्य रश्मि दाधीच के निर्देशन में राउमावि सिहोट बड़ी में इको क्लब प्रभारी बाबूलाल मीना ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर इस वर्ष की थीम 'प्लास्टिक पॉल्यूशन की समस्या का हल' को मध्य नजर रखते हुए अनेक गतिविधियों का आयोजन करवाया जिसमें विद्यालय के स्काउट गाइड व इको क्लब के विद्यार्थियों ने पेड़ पौधो में पानी डालकर प्लास्टिक उन्मूलन कार्यक्रम के साथ प्लास्टिक कचरे का प्रोपर निस्तारण कार्य विधि का निर्माण किया इस मौके पर विद्यार्थियों के द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई साथ ही कंम्पयूटर अनुदेशक हेमंत कुमार द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से विडियो चलाकर प्लास्टिक कचरे के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। आपको बता दे कि विद्यालय में हर वर्ष 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर पृथ्वी के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए पर्यावरण सुरक्षा का हर संभव प्रयास किया जाता हैं साथ ही विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें