संदेश

2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रक्तदान शिविर में पहुँच रक्तदाताओं को किया मोटीवेट **

चित्र
*रक्तदान शिविर में पहुँच रक्तदाताओं को किया मोटीवेट ** अलवर ब्लड बैंक मे तीरथ शर्मा जी के बेटे युवराज प्रधान का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन के शुभ अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे 56 बार रक्तदान कर चुकी रक्तवीर संगीता गौड़ जो की 18865 लोगों को ब्लड उपलब्ध करवा चुकी हैं और लगभग 19500 को मोटिवेट कर ब्लड डोनेट करवा चुकी हैं ने युवराज प्रधान को माला पहना कर जन्मदिन की शुभकामनायें दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। रक्तवीर संगीता गौड़ ने शिविर मे रक्तदान कर रहे लोगों से बात की एवं उनका मनोबल बढ़ाया। रक्तवीर संगीता गौड़ ने कहाँ की हमे रक्तदान करते रहना चाहिए। रक्तदान करना बहुत बढ़ा पुण्य का काम है। रक्तदान करने से हमारे शरीर मे किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होती है।

एनएच-48 पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, 15 रेहड़ियां जब्त

चित्र
एनएच-48 पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, 15 रेहड़ियां जब्त कोटपूतली।शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद प्रशासन ने शुक्रवार को एनएच-48 पर विशेष अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान मैन चौराहे से लेकर पूतली कट तक हाईवे के दोनों ओर आम रास्ते पर किए गए स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया गया। अभियान अधिशाषी अधिकारी (सविच) अभिषेक सैनी के नेतृत्व में संचालित किया गया। कार्रवाई के दौरान मार्ग में बाधा बन रही करीब 15 अस्थाई चलती-फिरती रेहड़ियों को जब्त किया गया। नगर परिषद प्रशासन द्वारा जब्त की गई रेहड़ियों पर कुल 4600 रुपये का चालान काटने की प्रक्रिया की जा रही है।इस अभियान में कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार, सहायक अग्निशमन अधिकारी सत्यनारायण वर्मा, सफाई निरीक्षक सहित नगर परिषद के अन्य कार्मिक मौजूद रहे। नगर परिषद प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

जयपुर में नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरी:मलबे में 19 लोग दबे, 8 की हालत गंभीर, मस्जिद के अंदर 1000 लोग मौजूद थे

चित्र
जयपुर में नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरी:मलबे में 19 लोग दबे, 8 की हालत गंभीर, मस्जिद के अंदर 1000 लोग मौजूद थे जयपुर जयपुर में नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरने से 19 लोग मलबे में दब गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। सभी को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को कांवटिया अस्पताल ले जाया गया। घटना के समय मस्जिद में करीब 1000 लोग मौजूद थे। हादसा भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र के फिरदौस मस्जिद में दोपहर करीब 2.30 बजे हुआ। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को SMS अस्पताल रेफर किया गया। इनमें रुस्तम (40), ईशान (3), खुर्शीद (25), सुहैल (25), इमाम जफर (20) और इकबाल (18) व 5 अन्य लोग शामिल हैं। पानीपेंच निवासी घायल कन्या (18) ने बताया- मैं मस्जिद के बाहर बैठी थी। अंदर बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ रहे थे, तभी अचानक ऊपर से दीवार गिर गई। हादसे में मेरी पीठ और कमर में चोट आई है। घायल इकबाल बोले- चप्पल पहनते समय दीवार ऊपर गिरी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि वह बिहार के रहने वाले हैं और फिरदौस मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। उन्होंने कहा क...

5पेंड लगायें तेजाजी नगर झुनझुनू यतीन कुमावत पिता महेश कुमार विनोद शर्मा की प्ररेणा से पर्यावरण के लिये 5 पेड़ लगाऐ

चित्र
5पेंड लगायें तेजाजी नगर झुनझुनू यतीन कुमावत पिता महेश कुमार  विनोद शर्मा की प्ररेणा से पर्यावरण के लिये 5 पेड़ लगाऐ जिनका श्रषण उनकी माता अनीता देवी व भाई दैविक देखभाल करेंगे

रेलवे द्वारा जयपुर-जोधपुर-जयपुर रेलसेवा को इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित की जा रही है।

चित्र
*जयपुर-जोधपुर-जयपुर रेलसेवा इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित* रेलवे द्वारा जयपुर-जोधपुर-जयपुर रेलसेवा को इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 22977/22978, जयपुर-जोधपुर-जयपुर रेलसेवा जोधपुर से दिनांक 10.03.26 से एवं जयपुर से दिनांक 11.03.26 से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।

बीमार कुत्ते की सेवा कर मानवता का परिचय दिया – *गौ पुत्र मुकेश कुमार सैनी*

चित्र
बीमार कुत्ते की सेवा कर मानवता का परिचय दिया – *गौ पुत्र मुकेश कुमार सैनी* *नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*   (माचाड़ीअलवर):-बसवा- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन जहां एक ओर गौ माताओं की सेवा और रक्षा के लिए पूरे भारत में निरंतर कार्य कर रहा है, वहीं संगठन के कार्यकर्ता अन्य मूक पशुओं की सेवा में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राजस्थान प्रदेश संगठन मंत्री गौ पुत्र मुकेश कुमार सैनी को एक कुत्ते के गंभीर रूप से बीमार होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और बीमार कुत्ते की स्थिति को देखते हुए सबसे पहले उसका प्राथमिक उपचार कराया। स्थिति गंभीर होने के कारण कुत्ते को बेहतर इलाज के लिए जयपुर के अस्पताल में रेफर किया गया, ताकि उसका समुचित उपचार हो सके और उसकी जान बचाई जा सके। इस मौके पर मुकेश कुमार सैनी ने कहा कि मूक पशुओं की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि चाहे गौ माता हो या कोई अन्य पशु, उनकी रक्षा और उपचार कराना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य की सराहना क...

रामनिवास धाम परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को

चित्र
रामनिवास धाम परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-अन्तर्राष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय रामनिवास धाम ट्रस्ट शाहपुरा एवं भारत विकास परिषद शाखा शाहपुरा के सौजन्य से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार 8 मार्च को किया जा रहा है।शिविर प्रभारी रामप्रसाद हेड़ा ने बताया कि विशाल रक्तदान शिविर रामनिवास धाम परिसर शाहपुरा में आयोजित होगा।शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।उन्होंने बताया कि रक्तदान करने वाले वाले अपना पंजीयन सूर्य प्रकाश बिड़ला,राकेश सोमानी,नारायण सिंह,महावीर जागेटिया,यशपाल पाटनी,दीनदयाल मारू,कैलाश गोठवाल व सत्यनारायण सेन को करवा सकते है।

केंद्र की OBC सूची में 'दसनाम गोस्वामी' नाम जोड़ने की उठी मांग, PMO में शिकायत दर्ज

चित्र
केंद्र की OBC सूची में 'दसनाम गोस्वामी' नाम जोड़ने की उठी मांग, PMO में शिकायत दर्ज शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा/बीलिया-राजस्थान के दसनाम गोस्वामी समाज ने केंद्र सरकार की अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) सूची में जाति के नाम को लेकर आ रही विसंगति को दूर करने की मुहिम तेज कर दी है। क्षेत्र के बीलिया निवासी लक्ष्मण लाल गोस्वामी ने इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।   क्या है मुख्य समस्या? वर्तमान में राजस्थान राज्य की OBC सूची में 'दसनाम गोस्वामी' नाम दर्ज है, लेकिन केंद्र सरकार की सूची में इस समाज को केवल 'गिरि, गोसाई, गुसाई' जैसे अलग-अलग नामों से पहचाना जाता है। समाज के लोगों का कहना है कि:   दसनाम गोस्वामी समाज के अंतर्गत कुल 10 उपनाम आते हैं।   नामों में भिन्नता होने के कारण युवाओं को केंद्रीय नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का लाभ लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।   राज्य और केंद्र, दोनों सूचियों में एक समान नाम 'दसनाम गोस्वामी' होने से यह विसंगति हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी...

ASI महावीर सिंह की निज आवास पर लगी गोली

चित्र
ASI महावीर सिंह की निज आवास पर लगी गोली शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-भीलवाड़ा कोतवाली थाने के (ASI) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला। महावीर सिंह की निज निवास पर लगी गोली। दुर्घटना या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच। कोतवाली थाने में तैनात थे महावीर सिंह। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी पर रखवाया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी। ASI की अचानक मौत के कारण पुलिस महकमे में शोक की लहर। पुलिस कर रही है बारीकी से जांच।

पंचायती राज चुनाव के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार1293 बीघा जमीन टेक्सटाइल पार्क के लिए आरक्षित रिको एरिया में ट्रांसफरकांग्रेस पर तंज.... जिनके घर शीशे के होते हैं उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए- अग्रवाल

चित्र
पंचायती राज चुनाव के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार 1293 बीघा जमीन टेक्सटाइल पार्क के लिए आरक्षित रिको एरिया में ट्रांसफर कांग्रेस पर तंज.... जिनके घर शीशे के होते हैं उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए- अग्रवाल शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने खास बातचीत में बताया की पंचायतीराज और नगर निकाय चुनाव को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयार है सरकार पहले चाहती थी कि दोनों चुनाव एक साथ हो ओर वनस डे वन इलेक्शन की घोषणा पूरी हो सकती थी मगर वह नहीं हो पाया मगर अब भाजपा की भजन लाल सरकार पंचायती राज चुनाव करवाने जा रही है चुनाव को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार है।   जिनके घर शीशे के होते हैं उन्हें दुसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए- अग्रवाल अग्रवाल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुवे कहा कि कांग्रेस के लोग मुंह नहीं खोले वहीं बेहतर रहेगा जिनके घर शीशे के होते हैं उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। कांग्रेस ने क्या किया 15 से 20 सालों तक प्रधानों के चुनाव नहीं करवाए। कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की है।...

शाहपुरा के नरेश पाल धाभाई ने बढ़ाया भीलवाड़ा का मान, FIVB कोचेस कोर्स लेवल-1 किया पूर्णयह उपलब्धि हासिल करने वाले भीलवाड़ा जिले के प्रथम व्यक्ति बने

चित्र
शाहपुरा के नरेश पाल धाभाई ने बढ़ाया भीलवाड़ा का मान, FIVB कोचेस कोर्स लेवल-1 किया पूर्ण यह उपलब्धि हासिल करने वाले भीलवाड़ा जिले के प्रथम व्यक्ति बने शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा निवासी राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं NIS कोच नरेश पाल धाभाई, जो वर्तमान में राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, ने अंतरराष्ट्रीय स्तर का FIVB Coaches Course Level-1 सफलतापूर्वक पूर्ण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस प्रतिष्ठित कोर्स को पूरा करने वाले वे भीलवाड़ा जिले के प्रथम व्यक्ति बन गए हैं। यह कोर्स भारतीय वॉलीबॉल संघ तथा राजस्थान वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में 1 से 5 मार्च 2026 तक जयपुर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण भारतीय वॉलीबॉल टीम के कोच, द्रोणाचार्य एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित तथा FIVB इंस्ट्रक्टर श्री जी. ई. श्रीधरन के निर्देशन में सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को वॉलीबॉल कोचिंग की आधुनिक तकनीकों और खेल की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। कोर्स के समापन पर यूथ हॉस्टल, जयपुर के सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सांसद मंजू...

कालपी में विनोद चतुर्वेदी की ‘दरवाज़े-तक’ राजनीति—हर गली-सड़क से भरोसे की बुनियाद*

चित्र
*कालपी में विनोद चतुर्वेदी की ‘दरवाज़े-तक’ राजनीति—हर गली-सड़क से भरोसे की बुनियाद* दैनिक शुभ भास्कर नीरज प्रजापति उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड  उरई -कालपी विधानसभा में विनोद चतुर्वेदी के कामकाज को लेकर स्थानीय बातचीत गरम है। लोगों का कहना—अपने कार्यकाल में उन्होंने लगभग सभी मुख्य मार्ग शासन-स्तर से स्वीकृत कराकर पक्के कराए, टूटी सड़कों-जर्जर सम्पर्क-मार्गों को प्राथमिकता दी, और निर्माण-गुणवत्ता पर फील्ड में खड़े होकर नज़र रखी। *जन-सुनवाई का तरीका:* प्रतिदिन में निश्चित दिन घर/कार्यालय पर खुली सभा—बिजली-पानी-राशन-पेंशन से लेकर थाने-तहसील के अटकाव तक, हर अर्ज़ी पर नोटिंग, अफसरों को फोन-निर्देश और समय-बद्ध फॉलो-अप। शिकायतकर्ता को पर्ची-नम्बर, कार्रवाई का अपडेट—इस ‘ट्रैकिंग’ से भरोसा बढ़ा। *मौके की मौजूदगी:* किसी के यहाँ मृत्यु-सूचना हो या बेटी की शादी—गाड़ी मुड़ती है कालपी देहात की ओर; संवेदना और बधाई में शिरकत को लोग ‘रिश्ता’ मानते हैं, सिर्फ फोटो-नीति नहीं। *छोटे-बड़े जन-कार्य:* कस्बाई बाजार, बस-स्टैंड और प्याऊ वाले मोहल्लों में वॉटर कूलर लगवाना, गर्मी में राहत; अतिक्रमण या र...

हमें जन्म देने वाली मां कहलाती है ममता की मां, हमारा जन्म सुधारने वाली मां जिनवाणी कहलाती है समता की मां: आचार्य विहर्ष सागर जीशनिवार को होगा वघ्निहरण पाश्र्वनाथ विधान

चित्र
हमें जन्म देने वाली मां कहलाती है ममता की मां, हमारा जन्म सुधारने वाली मां जिनवाणी कहलाती है समता की मां: आचार्य विहर्ष सागर जी शनिवार को होगा वघ्निहरण पाश्र्वनाथ विधान उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। श्री आदिनाथ भवन सेक्टर 11 उदयपुर में विराजमान आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज के सानिध्य में आदिनाथ भवन सेक्टर 11 में विभिन्न धार्मिक एवं मारंगलिक आयोजनों का होना लगातार जारी है। आदिनाथ दिगंबर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पारस चित्तौड़ा ने बताया कि इससे पूर्व बुधवार प्रात: श्रीजी की शांति धारा अभिषेक हुआ। मदन देवड़ा महावीर सिंघवी अशोक शाह सुरेश वखेरिया, अशोक कोठारी, राजेंद्र कोठारी, भूपेंद्र जैन, मधु मदन चित्तौड़ा, पारस सिंघवी कैलाश चित्तौड़ा अर्जुन कोडीया आदि उपस्थित थे। धर्मसभा में दीप प्रज्वलन, आचार्यश्री को शास्त्र भेंट किया गयाइस दौरान मदन देवड़ा, महावीर सिंघवी, अशोक शाह सुरेश वखेरिया, अशोक कोठारी, राजेंद्र कोठारी, भूपेंद्र जैन, मधु मदन चित्तौड़ा, पारस सिंघवी कैलाश चित्तौड़ा अर्जुन कोडीया आदि उपस्थित थे।   पारस चित्तौड़ा ने बताया कि शनिवार को वघ्निहरण पाश्र्...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा काठूवास वास पहुंचें*

चित्र
*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा काठूवास वास पहुंचें*  राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा गुरुवार को कोटपूतली - बहरोड़ के काठूवास पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्वर्गीय चलती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय वन और पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव की मौजूद रहे। रिपोर्टर :*जनतंत्र की आवाज* राजस्थान

पंचमुखी हनुमान मंदिर में फागोत्सव की धूम, फाग और धमाल गीतों पर झूमे श्रद्धालु

चित्र
पंचमुखी हनुमान मंदिर में फागोत्सव की धूम, फाग और धमाल गीतों पर झूमे श्रद्धालु महामंडलेश्वर ओकारदास जी महाराज के सान्निध्य में हुआ आयोजन पारंपरिक फाग गीतों से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर चौमू। ग्राम सिंगोद स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में होली के पावन अवसर पर भव्य फागोत्सव का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर ओकारदास जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। फागोत्सव में आसपास के गांवों सहित क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और भक्तजन शामिल हुए। मंदिर प्रांगण में होली के पारंपरिक फाग और धमाल गीतों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय हो उठा। कलाकारों और स्थानीय भक्तों ने ढोलक, मंजीरे और हारमोनियम की मधुर धुनों के साथ पारंपरिक फाग गाकर माहौल को रंगीन बना दिया। फाग गीतों की प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु भी अपने आप को रोक नहीं पाए और गीतों की ताल पर झूमते नजर आए। फागोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश द...

उदयपुर में फूलों की होली और गौर पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न*

चित्र
उदयपुर में फूलों की होली और गौर पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न* उदयपुर। भूपालपुरा एल रोड स्थित हरे कृष्ण आंदोलन, उदयपुर द्वारा गुरुवार को शिल्पग्राम के समीप रिसॉर्ट में गौर पूर्णिमा महोत्सव एवं फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और उदयपुरवासियों ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। कार्यक्रम की शुरुआत दिव्य महाभिषेक से हुई। अभिषेक क्रम में तिल लेप स्नान, पंचगव्य स्नान, पंचामृत स्नान, सात प्रकार के फलों के रस से स्नान, फल एवं पुष्प सहस्त्रधारा, हल्दी लेपन, सात प्रकार की आरती तथा सात प्रकार के पुष्पों द्वारा अभिषेक किया गया। विशेष रूप से नौ पवित्र नदियों के जल का आवाहन 21 कलशों में किया गया, और उन्हीं कलशों के पावन जल से भगवान का महाभिषेक विधिपूर्वक संपन्न हुआ। इसके साथ ही संकीर्तन, भजन, आध्यात्मिक वीडियो प्रदर्शन तथा श्री चैतन्य महाप्रभु की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन हुआ। केंद्र प्रमुख मैत्रेय प्रभु ने अपने प्रवचन में बताया कि श्री गौरांग महाप्रभु स्वयं श्रीकृष्ण हैं, जिन...

आरोग्य मित्र एवं आरोग्य सखी का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित*

चित्र
*आरोग्य मित्र एवं आरोग्य सखी का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित* सलूम्बर,5 मार्च।आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष डगार में आरोग्य मित्र एवं आरोग्य सखी का प्रशिक्षण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डगार में रखा गया । प्रशिक्षण में आरोग्य मित्र एवं आरोग्य सखी को 13 प्रकार के विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा उद्बोधन देकर प्रशिक्षण दिया गया,जिनमें घरेलू उपचार, वनौषधियों की जानकारी, आहार विहार , बीपी चेक करना, शुगर टेस्ट करना, तापमान देखना,प्रथमोपचार , आदर्श दिनचर्या , ऋतुचर्या, तंबाकू मुक्त जीवन , पर्यावरण प्रशिक्षण, वरिष्ठ नागरिकों किशोरी बालिकाओं के साथ गर्भिणी महिलाओं की स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी दी गई।  इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग से डॉ जितेंद्र जोशी, हीरालाल सुथार,आयुष मित्र उषा जैन, शिक्षा विभाग से पाईईओ भुपेंद्र चौबीसा , इंदरलाल पांचाल , दलजी पटेल सहित स्टाफ ने पूर्ण सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया । --0--

सकल सवर्ण समाज की बैठक में ०8 मार्च को दिल्ली जाने का निर्णय!

चित्र
सकल सवर्ण समाज की बैठक में ०8 मार्च को दिल्ली जाने का निर्णय! *नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*   (माचाड़ीअलवर):-अलवर- सकल सवर्ण समाज की ओर से गुरुवार, ०5 मार्च को बस स्टैंड के पास स्थित खंडेलवाल धर्मशाला में समाज के गणमान्य नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी ०8 मार्च को दिल्ली में होने वाली महारैली में भाग लेने को लेकर चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारी आकाश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सवर्ण समाज के आह्वान पर यूजीसी एक्ट के विरोध में ०8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महारैली के समर्थन में अलवर से लगभग 20 बसें दिल्ली भेजने का निर्णय लिया गया।  बैठक के दौरान दिल्ली जाने वाली बसों के संचालन और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां भी अलग-अलग स्थानों के पदाधिकारियों को सौंपी गईं। तय किया गया कि घोड़ाफेर चौराहा,भगसिंह चौराहा,अग्रवाल धर्मशाला के सामने,मालवीय नगर चौराहा और स्कीम नंबर-10 जैन भवन सहित विभिन्न स्थानों से बसें रवाना होंगी। इनमें से 10 बसें शहर क्षेत्र से तथा 10 बसें अलवर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से दिल्...

प्लास्टिक और पॉलिथीन से बीमार हो रही गौमाता, प्लास्टिक मुक्त भारत की उठी मांग।

चित्र
प्लास्टिक और पॉलिथीन से बीमार हो रही गौमाता, प्लास्टिक मुक्त भारत की उठी मांग। *नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*   (माचाड़ीअलवर):- मध्यप्रदेश- क्षेत्र में बढ़ते प्लास्टिक और पॉलिथीन के उपयोग के कारण गौवंश के स्वास्थ्य पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। सड़कों और कूड़ेदानों में फेंकी जा रही पॉलिथीन में भोजन की तलाश करती गायें अनजाने में प्लास्टिक निगल लेती हैं, जिससे वे कुपोषण सहित कई गंभीर बीमारियों की शिकार हो रही हैं। पशु चिकित्सकों के अनुसार कई मामलों में गायों के पेट का ऑपरेशन करने पर बड़ी मात्रा में पॉलिथीन और प्लास्टिक निकलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जो बेहद चिंताजनक स्थिति को दर्शाती हैं। इस गंभीर विषय को लेकर क्षेत्र के गौ सेवक वैभव केसरवानी (डभौरा) ने शासन-प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्लास्टिक और पॉलिथीन के उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया तो गौवंश के अस्तित्व पर बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के उपयोग पर सख्ती से रोक लगाई जाए, नियमि...

दौसा में गौ माता को गुलाल लगाकर मनाया गया धूलंडी महोत्सव, गौ सेवकों ने दिया संरक्षण का संदेश!

चित्र
दौसा में गौ माता को गुलाल लगाकर मनाया गया धूलंडी महोत्सव, गौ सेवकों ने दिया संरक्षण का संदेश! *नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*   (माचाड़ीअलवर):-दौसा- धूलंडी महोत्सव के पावन अवसर पर दौसा में गौ माता के प्रति श्रद्धा और सेवा भाव का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश पुजारी ने अपने साथियों और कार्यकर्ताओं के साथ गौ माता को गुलाल लगाकर पर्व की शुरुआत की और इसके बाद धूमधाम से गुलाल महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान गौ सेवकों ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर उनके संरक्षण और सेवा का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है और उनके प्रति सम्मान प्रकट करना हमारा कर्तव्य है। इसी क्रम में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने आगरा स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में धूलंडी महोत्सव मनाया। वहीं राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार ने बरेली जिले में, राष्ट्रीय महामंत्री गौ पुत्र राम देव मिश्रा ने लखनऊ कार्यालय में, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौ...

गौ माता के सम्मान में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की फिरोजाबाद टीम मैदान में।

चित्र
गौ माता के सम्मान में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की फिरोजाबाद टीम मैदान में। *नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*   (माचाड़ीअलवर):- फिरोजाबाद- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के नेतृत्व में देशभर के कार्यकर्ता चौबीसों घंटे गौ माता और सनातन धर्म की सेवा व रक्षा में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में ०3 मार्च को जनपद फिरोजाबाद के ग्राम तोतलपुर में एक नंदी महाराज घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े मिले। सूचना मिलने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए उनकी सहायता के लिए प्रयास शुरू किए। बताया गया कि पहले से ही उनका उपचार आनंद सर द्वारा कराया जा चुका था। इसके बाद डिप्टी सीईओ आनंद तथा बीडीओ नवीन के सहयोग से नगर निगम की कैटल कैचर टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घायल नंदी महाराज को सुरक्षित रूप से गौशाला भिजवाने की व्यवस्था की, जिससे उनका आगे उपचार और देखभाल संभव हो सके। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि गौ माता से जुड़े मामलों में प्रशासनिक ...

सांगानेर पंचायत समिति का नाम विधिक प्रक्रिया से बदल कर रहेगा बगरू पंचायत समिति

चित्र
*सांगानेर पंचायत समिति का नाम विधिक प्रक्रिया से बदल कर रहेगा बगरू पंचायत समिति * -- कैलाश चंद्र कौशिक  जयपुर ! 05 मार्च,2026 पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि सांगानेर पंचायत समिति का नाम अब विधिक प्रक्रिया से बगरू पंचायत समिति किया जाएगा। साथ ही, इसका मुख्यालय भी बगरू विधानसभा क्षेत्र में ही स्थापित किया जाएगा।  श्री दिलावर विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों के नियम-131 के तहत श्री कैलाश चंद वर्मा के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बगरू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतें सांगानेर पंचायत समिति के क्षेत्र में नहीं आती हैं। इसीलिए बगरू के नाम से ही पंचायत समिति होनी चाहिए। पंचायती राज मंत्री ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए विधिक प्रक्रिया अपनाकर पंचायत समिति का नाम बगरू करेंगे। इसका मुख्यालय नियमानुसार विधिक प्रक्रिया व परीक्षण करवाकर बगरू में स्थापित किया जाएगा।

जयपुर जिला प्रशासन को हस्त गत माधोराजपुरा स्थित मंदिर श्री खेड़ापति बालाजी का संचालन

चित्र
जयपुर जिला प्रशासन को हस्त गत माधोराजपुरा स्थित मंदिर श्री खेड़ापति बालाजी का संचालन — कैलाश चंद्र कौशिक जयपुर ! 05,मार्च, 2026 माधोराजपुरा स्थित मंदिर श्री खेड़ापति बालाजी अब जिला प्रशासन जयपुर के अधीन हो गया है। न्यायालय सिविल जज एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, फागी (जयपुर) द्वारा गत 04,फरवरी को पारित आदेश की अनुपालना में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी द्वारा मंदिर तथा उससे संबंधित समस्त संपत्तियों के प्रबंधन एवं संचालन के लिए समिति का गठन किया गया है। मंदिर का संचालन प्रशासक, मंदिर ठिकाना गलताजी द्वारा किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर चतुर्थ श्री अशीष कुमार ने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा गठित समिति की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी, माधोराजपुरा करेंगे। समिति में तहसीलदार माधोराजपुरा तथा देवस्थान विभाग के निरीक्षक को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार मंदिर श्री खेड़ा हनुमान जी तथा उससे संबंधित समस्त संपत्तियों के प्रबंधन एवं संचालन के लिए प्रशासक, मंदिर ठिकाना गलताजी को अधिकृत किया गया था। इसी क्रम में जिला कलक्टर द्वारा प्रबंधन एवं...

भाई दूज पर्व धूमधाम से मनाया गया, भाई-बहन के स्नेह का दिखा अनूठा उदाहरण।

चित्र
भाई दूज पर्व धूमधाम से मनाया गया, भाई-बहन के स्नेह का दिखा अनूठा उदाहरण। *नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*   (माचाड़ीअलवर):- आगरा- देशभर में ०5 मार्च को भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज को उनकी धर्म बहन गौ पुत्री रनिया सिंह धाकरे ने भाई दूज के अवसर पर तिलक लगाकर विधि-विधान से पूजन किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर धर्म दास महाराज ने भी अपनी धर्म बहन को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और भाई-बहन के स्नेह को मजबूत बनाने का संदेश दिया। इस मौके पर गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता प्रेम, विश्वास और सम्मान का प्रतीक होता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने देशभर में कई धर्म बहनों से भाई-बहन का पवित्र रिश्ता बनाया है, जिनसे वे हर त्योहार और विशेष अवसर पर मिलकर इस संबंध को निभाते हैं। पिछले पांच वर्षों से वे हर प्रमुख पर्व पर अपनी धर्म बहनों से मिलने अवश्य पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी धर्म बहनों में रनिया सि...

मालासेरी डूँगरी में रंगों का भव्य फागोत्सव, श्रद्धालु भक्ति में सराबोर

चित्र
मालासेरी डूँगरी में रंगों का भव्य फागोत्सव, श्रद्धालु भक्ति में सराबोर शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। आसीन्द-भगवान श्री देवनारायण जी की पावन जन्मस्थली मालासेरी डूँगरी में होली व धुलेंडी के अवसर पर रंगों का भव्य फागोत्सव और महाप्रतापी राजा हरिराम जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भजन संध्या में भजन गायिका माया गुर्जरी, भजन गायक रघुनाथ गुर्जर, प्रभु मंदारिया ने प्रस्तुति दी!  कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वन्दना से हुई। इसके बाद साडूमाता मातृशक्ति ने पारम्परिक हरजस गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।  ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालुओं ने गुलाल अर्पित कर भगवान देवनारायण जी का आशीर्वाद लिया और राजस्थानी पारम्परिक वेशभूषा में गैर नृत्य कर उत्सव का आनन्द लिया। बगड़ावत कुल के मांडे राव जी के प्रथम राजकुमार श्री हरिराम जी की जयँती पर उनके शौर्य, त्याग और लोककल्याणकारी कार्यों को याद करते हुए समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया। मन्दिर के पुजारी देवकरण पोसवाल...

राम नाम का जाप करने से मिलेगा जीवन में शांति व चिंता एवं रोग से छुटकाराः आचार्य रामदयाल जीरामनिवास धाम में फूलडोल के पहले दिन पेश की भाईचारे की मिसाल

चित्र
राम नाम का जाप करने से मिलेगा जीवन में शांति व चिंता एवं रोग से छुटकाराः आचार्य रामदयाल जी रामनिवास धाम में फूलडोल के पहले दिन पेश की भाईचारे की मिसाल शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा रामस्नेही संप्रदाय की मुख्यपीठ रामनिवास धाम में मंगलवार बुधवार-गुरुवार को फूलडोल महोत्सव का थाल और शोभा यात्रा सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल के साथ हुआ। पहले ही दिन सूरजपोल के पास संतों की पंगत स्थल पर फकीर शाह समुदाय के महिला-पुरुषों को संप्रदाय की ओर से विशेष सम्मान के साथ भोजन कराया गया और उनके परिजनों के लिए प्रसादी दी गई। खास बात यह रही कि जो प्रसादी संत स्वयं ग्रहण करते हैं, वही श्रद्धा-सम्मान के साथ फकीर समुदाय को भी परोसी गई। इसमें चावल व चवला अलग से, मिठाई और रामद्वारा में विशेष रूप से तैयार किए गए लड्डू शामिल रहे। कार्यक्रम की अगुवाई रामस्नेही संप्रदाय के भंडारी संत शंभराम महाराज एवं रामस्नेही संत तोताराम खाचरोद ने की। संतों के हाथों प्रसादी पाकर फकीर शाह समुदाय के लोग भावविभोर दिखे और इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताया। फकीर शाह समुदाय के प्रतिनिधि कय्युम शाह ने इस अवसर पर रा...

निर्दोषों_की_आंखों से बह रहे आंसू,निर्दोष होने का सबूत है

चित्र
रूपवास भरतपुर  निर्दोषों_की_आंखों से बह रहे आंसू, निर्दोष होने का सबूत है शराब_गोदाम_की_आड़ में संचालित शराब ठेका में आग मामले में जेल गईं 15 महिलाओं के परिवारों सहित पूरे गांव में नहीं मनाया गया होली का त्यौहार,  ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने नहीं की मामले निष्पक्ष जांच जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष  रूपवास क्षेत्र के भरतपुर-धौलपुर मार्ग स्थित जरेला व दौरदा मार्ग पर अवैध रूप से कंटेनर में संचालित शराब गोदाम में आग लगाए जाने के मामले में जेल जाने वाली महिलाओं व पुरुष के घर सहित पूरे जरेला गांव में होली का त्यौहार तक नहीं मनाया गया है। इस मामले में जेल गई महिलाओं व पुरुष के परिजनों ने बताया कि हमारी कई महिलाएं तो खेत पर फसल काटने के लिए गई थी। इसी दौरान आग को देख शराब के गोदाम पर पहुंच गई। जिस पर पुलिस ने बिना जांच किए ही हमारी महिलाओं व पुरुष को जेल भिजवा दिया। इस घटनाक्रम को लेकर ग्रामीणों में बहुत रोष व्याप्त है। इस घटनाक्रम को लेकर क्या कहना है ग्रामीणों का देखें , खास रिपोर्ट

मिजोरम में खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला में नया मील का पत्थर: रेल द्वारा पंजाब से सैरांग में 25,900 क्विंटल चावल पहुंचा, जिससे खाद्य आपूर्ति में सुधार हुआ।*

चित्र
*मिजोरम में खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला में नया मील का पत्थर: रेल द्वारा पंजाब से सैरांग में 25,900 क्विंटल चावल पहुंचा, जिससे खाद्य आपूर्ति में सुधार हुआ।* *सैरांग में एफसीआई मालगाड़ी की ऐतिहासिक अनलोडिंग से परिचालन क्षमता में वृद्धि हुई और मिजोरम के रसद एवं खाद्य वितरण नेटवर्क को मजबूती मिली।* यात्री और मालगाड़ी सेवाओं की शुरुआत के साथ, मिजोरम में यात्री परिवहन और माल ढुलाई दोनों में महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है। इस विकास से न केवल कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है, बल्कि आर्थिक विकास में भी योगदान मिला है और क्षेत्र में पर्यटन को और मजबूती मिली है। एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की पहली खाद्यान्न मालगाड़ी 3 मार्च, 2026 को सैरांग रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस मालगाड़ी में पंजाब से लगभग 25,900 क्विंटल चावल लेकर 42 डिब्बे थे। यह राज्य में रेल आधारित माल ढुलाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति श्रृंखला में सुधार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सैरांग में एफसीआई खाद्यान्न रैक की सफल अनलोडिंग स्टेश...

मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा रंग, विजेताओं को मिला सम्मान

चित्र
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा रंग, विजेताओं को मिला सम्मान शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा नए पालिका भवन में दो वर्गों में हुआ आयोजन नगर पालिका शाहपुरा द्वारा बुधवार को नए पालिका कार्यालय भवन में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों 15 वर्ष से अधिक आयु एवं 15 वर्ष से कम आयु में आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने आकर्षक व कलात्मक मेहंदी डिजाइनों से सभी का मन मोह लिया। 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के विजेता प्रथम स्थान - उर्मिला सेन / राजकुमार – ₹3100 द्वितीय स्थान - कोमल माली / शंकर लाल माली – ₹2100 तृतीय स्थान - मानसी / राजेश कसेरा - ₹1100 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के विजेता प्रथम स्थान - अंजली / मुकेश बैरवा - ₹3100 द्वितीय स्थान - इशिता लक्षकार / राजेंद्र लक्षकार – ₹2100 तृतीय स्थान - प्रतिष्ठा वैष्णव / भरत कुमार – ₹1100 प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में सत्यनारायण कुमावत (ए.सी.बी.ओ.), महावीर मीणा (बीडीओ) एवं बीडीओ महोदय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला मंत्री राजेन्द्र बोहरा, नगर अध्यक्ष भाजपा पंकज सुगंधी, कैलाश धाकड़, महावीर सै...

श्रेया कुमावत के कार्य की बने डॉक्यूमेंट्री, राज्य से बाहर भी आमजन को मिलेगी प्रेरणा

चित्र
श्रेया कुमावत के कार्य की बने डॉक्यूमेंट्री, राज्य से बाहर भी आमजन को मिलेगी प्रेरणा अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रकाश चंद्र रेगर । इतनी कम आयु में पर्यावरण संरक्षण के प्रति यह समर्पण प्रेरणादायी है शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-हरित भारत एवं प्लास्टिक मुक्त भारत के राष्ट्रीय संकल्प के अंतर्गत ग्रीन लिटिल बेबी के नाम से प्रसिद्ध श्रेया कुमावत द्वारा आयोजित “प्रकृति दर्शन” पर्यावरण जागरूकता प्रदर्शनी निरंतर सराहना प्राप्त कर रही है। अब तक कई स्थानीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आमजन एवं स्कूली बच्चे प्रदर्शनी का अवलोकन कर चुके हैं और नन्ही पर्यावरण सेविका के प्रयासों की प्रशंसा कर चुके हैं। इसी क्रम प्रदर्शनी के आज सातवें दिन शाहपुरा के अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री प्रकाश चंद्र रेगर ने भी प्रदर्शनी में पधारकर विभिन्न मॉडलों, जैविक खाद, सीड बॉल, प्लास्टिक पुनः उपयोग नवाचार तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों की जानकारी ली। अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदय ने श्रेया कुमावत के कार्य को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि इतनी कम आयु में पर्यावरण संरक्षण के प्रति...

प्रतिभाओं का सम्मान

चित्र
प्रतिभाओं का सम्मान शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा रामस्नेही संप्रदाय द्वारा फूलडोल महोत्सव 2026 के तीसरे दिन श्री रामस्नेही वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य परमेश्वर सुथार को उत्कृष्ट विद्यालय संचालन हेतु व वरिष्ठ अध्यापक जयशंकर पाराशर , दीपक कुमार सेन, सागर चावला ,संतोष शर्मा को आचार्य श्री द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। साथ ही गुनगुन शर्मा कक्षा 10 में सर्वाधिक अंक व गार्गी पुरस्कार व निशा तेली मिडिल बोर्ड में सर्वाधिक अंक 92% प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 3 से 11 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन**तनाव मुक्ति कार्यशाला में किया गया ‘लाफ्टर योगा‘ का अभ्यास*

चित्र
*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 3 से 11 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन* *तनाव मुक्ति कार्यशाला में किया गया ‘लाफ्टर योगा‘ का अभ्यास* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में कार्यरत महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान का सम्मान करने और उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के साथ साथ स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक जीवन शैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिनांक 3 से 11 मार्च तक उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा। इसी क्रम में गुरूवार दिनांक 05.03.2026 को तनाव मुक्ति पर कार्यशाला का आयोजन किया गया ।  उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर दिनांक 3 से 11 मार्च तक कार्य दिवसों पर महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए...

भैया दूज पर बहनों ने भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र, दी लंबी उम्र की कामना।

चित्र
भैया दूज पर बहनों ने भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र, दी लंबी उम्र की कामना। *नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*   (माचाड़ीअलवर):- अलवर- होली के पावन पर्व के बाद मनाए जाने वाले भैया दूज का त्योहार जिलेभर सहित माचाड़ी कस्बे में हर्षोल्लास और पारिवारिक प्रेम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना की तथा रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के अटूट प्रेम को सुदृढ़ किया। भैया दूज के पावन अवसर पर बहनें दूर-दूर से अपने भाइयों के घर पहुंचीं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ यह स्नेहपूर्ण त्योहार मनाया। इस दौरान परिवारों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। एडवोकेट राकेश शर्मा ईशवाना ने बताया कि भैया दूज भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों का तिलक कर उनकी खुशहाली और दीर्घायु की कामना करती हैं, वहीं भाई भी अपनी बहनों का सम्मान करते हुए उनकी सुरक्षा और सहयोग का संकल्प लेते हैं।

अलवर पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ खेली होली।

चित्र
अलवर पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ खेली होली। *नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*   (माचाड़ीअलवर):- अलवर- रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर अलवर पुलिस ने उत्साह और भाईचारे के साथ होली मनाई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ भी पुलिस टीम के साथ शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ होली खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया और सभी को सुरक्षित व आनंदमय होली की शुभकामनाएं दीं। होली के इस रंगारंग माहौल में पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के बीच भी कुछ पल निकालकर आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार का आनंद लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी को संदेश दिया कि त्योहारों को प्रेम, सद्भाव और शांति के साथ मनाना चाहिए तथा समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखना जरूरी है।