निर्दोषों_की_आंखों से बह रहे आंसू,निर्दोष होने का सबूत है

रूपवास भरतपुर 

निर्दोषों_की_आंखों से बह रहे आंसू,
निर्दोष होने का सबूत है

शराब_गोदाम_की_आड़ में संचालित शराब ठेका में आग मामले में जेल गईं 15 महिलाओं के परिवारों सहित पूरे गांव में नहीं मनाया गया होली का त्यौहार, 
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने नहीं की मामले निष्पक्ष जांच जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष 
रूपवास क्षेत्र के भरतपुर-धौलपुर मार्ग स्थित जरेला व दौरदा मार्ग पर अवैध रूप से कंटेनर में संचालित शराब गोदाम में आग लगाए जाने के मामले में जेल जाने वाली महिलाओं व पुरुष के घर सहित पूरे जरेला गांव में होली का त्यौहार तक नहीं मनाया गया है।
इस मामले में जेल गई महिलाओं व पुरुष के परिजनों ने बताया कि हमारी कई महिलाएं तो खेत पर फसल काटने के लिए गई थी। इसी दौरान आग को देख शराब के गोदाम पर पहुंच गई। जिस पर पुलिस ने बिना जांच किए ही हमारी महिलाओं व पुरुष को जेल भिजवा दिया। इस घटनाक्रम को लेकर ग्रामीणों में बहुत रोष व्याप्त है।

इस घटनाक्रम को लेकर क्या कहना है ग्रामीणों का देखें , खास रिपोर्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी