सकल सवर्ण समाज की बैठक में ०8 मार्च को दिल्ली जाने का निर्णय!
सकल सवर्ण समाज की बैठक में ०8 मार्च को दिल्ली जाने का निर्णय!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- सकल सवर्ण समाज की ओर से गुरुवार, ०5 मार्च को बस स्टैंड के पास स्थित खंडेलवाल धर्मशाला में समाज के गणमान्य नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी ०8 मार्च को दिल्ली में होने वाली महारैली में भाग लेने को लेकर चर्चा की गई।
समिति के पदाधिकारी आकाश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सवर्ण समाज के आह्वान पर यूजीसी एक्ट के विरोध में ०8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महारैली के समर्थन में अलवर से लगभग 20 बसें दिल्ली भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान दिल्ली जाने वाली बसों के संचालन और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां भी अलग-अलग स्थानों के पदाधिकारियों को सौंपी गईं। तय किया गया कि घोड़ाफेर चौराहा,भगसिंह चौराहा,अग्रवाल धर्मशाला के सामने,मालवीय नगर चौराहा और स्कीम नंबर-10 जैन भवन सहित विभिन्न स्थानों से बसें रवाना होंगी। इनमें से 10 बसें शहर क्षेत्र से तथा 10 बसें अलवर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से दिल्ली जाएंगी।
बैठक में जिला व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रमेश जुनेजा,संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहंदीरत्ता,राकेश अरोड़ा,संघर्ष समिति के पदाधिकारी विशंभर वशिष्ठ, अशोक आहूजा,विनोद शर्मा, प्रभु दयाल शर्मा,अवतार सिंह चौहान,अशोक शर्मा,सूरजभान गोड़,अमित छाबरा,दीवान चंद सेतिया,ओपी शर्मा,जगराम पहलवान,पंडित विवेकानंद शर्मा,मुकेश विजय,महेश खंडेलवाल,भंवर उदयसिंह भाटी,अविनाश माथुर,गिरीश शर्मा,रामबाबू गोयल,दीपक तवर,गजेंद्र सिंह बडेर,मोना दुबे, रेनू मिश्रा,पंडित महेश शर्मा, अमित शर्मा,पंडित राजेंद्र शर्मा, विजेंद्र खंडेलवाल,देवराज शर्मा, प्रेम गुप्ता,भगवान सहाय शर्मा, हर्ष कुमार शर्मा,बालकृष्ण शर्मा सहित अनेक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में बड़ी संख्या में सकल सवर्ण समाज के लोग उपस्थित रहे और सभी ने ०8 मार्च को दिल्ली में होने वाली महारैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें