श्रेया कुमावत के कार्य की बने डॉक्यूमेंट्री, राज्य से बाहर भी आमजन को मिलेगी प्रेरणा

श्रेया कुमावत के कार्य की बने डॉक्यूमेंट्री, राज्य से बाहर भी आमजन को मिलेगी प्रेरणा
अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रकाश चंद्र रेगर ।
इतनी कम आयु में पर्यावरण संरक्षण के प्रति यह समर्पण प्रेरणादायी है

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-हरित भारत एवं प्लास्टिक मुक्त भारत के राष्ट्रीय संकल्प के अंतर्गत ग्रीन लिटिल बेबी के नाम से प्रसिद्ध श्रेया कुमावत द्वारा आयोजित “प्रकृति दर्शन” पर्यावरण जागरूकता प्रदर्शनी निरंतर सराहना प्राप्त कर रही है। अब तक कई स्थानीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आमजन एवं स्कूली बच्चे प्रदर्शनी का अवलोकन कर चुके हैं और नन्ही पर्यावरण सेविका के प्रयासों की प्रशंसा कर चुके हैं।
इसी क्रम प्रदर्शनी के आज सातवें दिन शाहपुरा के अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री प्रकाश चंद्र रेगर ने भी प्रदर्शनी में पधारकर विभिन्न मॉडलों, जैविक खाद, सीड बॉल, प्लास्टिक पुनः उपयोग नवाचार तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों की जानकारी ली।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदय ने श्रेया कुमावत के कार्य को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि इतनी कम आयु में पर्यावरण संरक्षण के प्रति यह समर्पण प्रेरणादायी है। उन्होंने सुझाव दिया कि श्रेया के कार्यों की एक डॉक्यूमेंट्री बनाकर प्रसारित किया जाए, जिससे राज्य ही नहीं बल्कि राज्य के बाहर भी आमजन को प्रेरणा मिल सके।
उन्होंने श्रेया को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। प्रदर्शनी क्षेत्र में पर्यावरण जागरूकता का प्रभावी संदेश दे रही है और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में प्रेरक पहल बन चुकी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी