भाई दूज पर्व धूमधाम से मनाया गया, भाई-बहन के स्नेह का दिखा अनूठा उदाहरण।

भाई दूज पर्व धूमधाम से मनाया गया, भाई-बहन के स्नेह का दिखा अनूठा उदाहरण।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
 
(माचाड़ीअलवर):- आगरा- देशभर में ०5 मार्च को भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज को उनकी धर्म बहन गौ पुत्री रनिया सिंह धाकरे ने भाई दूज के अवसर पर तिलक लगाकर विधि-विधान से पूजन किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर धर्म दास महाराज ने भी अपनी धर्म बहन को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और भाई-बहन के स्नेह को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
इस मौके पर गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता प्रेम, विश्वास और सम्मान का प्रतीक होता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने देशभर में कई धर्म बहनों से भाई-बहन का पवित्र रिश्ता बनाया है, जिनसे वे हर त्योहार और विशेष अवसर पर मिलकर इस संबंध को निभाते हैं। पिछले पांच वर्षों से वे हर प्रमुख पर्व पर अपनी धर्म बहनों से मिलने अवश्य पहुंचते हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी धर्म बहनों में रनिया सिंह धाकरे के अलावा गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार की धर्मपत्नी, गुराड़िया धाम के महंत बैनाम सिंह गुरु की धर्मपत्नी, फरीदाबाद की ठाकुर चित्रा सिंह चौहान तथा कानपुर की एडवोकेट निशा सिंह चौहान सहित देश के विभिन्न स्थानों की कई बहनें शामिल हैं।
धर्म दास महाराज ने कहा कि आज के समय में जहां लोग स्वार्थ के रिश्तों को प्राथमिकता देते हैं, वहीं धर्म का रिश्ता सबसे पवित्र और अटूट माना गया है। वेद-पुराणों में भी धर्म के रिश्तों को अत्यंत श्रेष्ठ बताया गया है। उन्होंने कहा कि गौ माता की कृपा से उन्हें ऐसी धर्म बहनों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ है, जो इस पवित्र रिश्ते की मिसाल पेश करता है।
भाई दूज के इस अवसर पर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का यह अनूठा उदाहरण उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा। बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज द्वारा दी गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी