भैया दूज पर बहनों ने भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र, दी लंबी उम्र की कामना।

भैया दूज पर बहनों ने भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र, दी लंबी उम्र की कामना।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
 
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- होली के पावन पर्व के बाद मनाए जाने वाले भैया दूज का त्योहार जिलेभर सहित माचाड़ी कस्बे में हर्षोल्लास और पारिवारिक प्रेम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना की तथा रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के अटूट प्रेम को सुदृढ़ किया।
भैया दूज के पावन अवसर पर बहनें दूर-दूर से अपने भाइयों के घर पहुंचीं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ यह स्नेहपूर्ण त्योहार मनाया। इस दौरान परिवारों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
एडवोकेट राकेश शर्मा ईशवाना ने बताया कि भैया दूज भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों का तिलक कर उनकी खुशहाली और दीर्घायु की कामना करती हैं, वहीं भाई भी अपनी बहनों का सम्मान करते हुए उनकी सुरक्षा और सहयोग का संकल्प लेते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी