सांगानेर पंचायत समिति का नाम विधिक प्रक्रिया से बदल कर रहेगा बगरू पंचायत समिति

*सांगानेर पंचायत समिति का नाम विधिक प्रक्रिया से बदल कर रहेगा बगरू पंचायत समिति* -- कैलाश चंद्र कौशिक 

जयपुर ! 05 मार्च,2026 पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि सांगानेर पंचायत समिति का नाम अब विधिक प्रक्रिया से बगरू पंचायत समिति किया जाएगा। साथ ही, इसका मुख्यालय भी बगरू विधानसभा क्षेत्र में ही स्थापित किया जाएगा। 
श्री दिलावर विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों के नियम-131 के तहत श्री कैलाश चंद वर्मा के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बगरू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतें सांगानेर पंचायत समिति के क्षेत्र में नहीं आती हैं। इसीलिए बगरू के नाम से ही पंचायत समिति होनी चाहिए।
पंचायती राज मंत्री ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए विधिक प्रक्रिया अपनाकर पंचायत समिति का नाम बगरू करेंगे। इसका मुख्यालय नियमानुसार विधिक प्रक्रिया व परीक्षण करवाकर बगरू में स्थापित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी