अलवर पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ खेली होली।
अलवर पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ खेली होली।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर अलवर पुलिस ने उत्साह और भाईचारे के साथ होली मनाई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ भी पुलिस टीम के साथ शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ होली खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया और सभी को सुरक्षित व आनंदमय होली की शुभकामनाएं दीं।
होली के इस रंगारंग माहौल में पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के बीच भी कुछ पल निकालकर आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार का आनंद लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी को संदेश दिया कि त्योहारों को प्रेम, सद्भाव और शांति के साथ मनाना चाहिए तथा समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखना जरूरी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें