मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा रंग, विजेताओं को मिला सम्मान
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा रंग, विजेताओं को मिला सम्मान
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-शाहपुरा नए पालिका भवन में दो वर्गों में हुआ आयोजन नगर पालिका शाहपुरा द्वारा बुधवार को नए पालिका कार्यालय भवन में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों 15 वर्ष से अधिक आयु एवं 15 वर्ष से कम आयु में आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने आकर्षक व कलात्मक मेहंदी डिजाइनों से सभी का मन मोह लिया।
15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के विजेता
प्रथम स्थान - उर्मिला सेन / राजकुमार – ₹3100
द्वितीय स्थान - कोमल माली / शंकर लाल माली – ₹2100
तृतीय स्थान - मानसी / राजेश कसेरा - ₹1100
15 वर्ष से कम आयु वर्ग के विजेता
प्रथम स्थान - अंजली / मुकेश बैरवा - ₹3100
द्वितीय स्थान - इशिता लक्षकार / राजेंद्र लक्षकार – ₹2100
तृतीय स्थान - प्रतिष्ठा वैष्णव / भरत कुमार – ₹1100
प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में सत्यनारायण कुमावत (ए.सी.बी.ओ.), महावीर मीणा (बीडीओ) एवं बीडीओ महोदय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला मंत्री राजेन्द्र बोहरा, नगर अध्यक्ष भाजपा पंकज सुगंधी, कैलाश धाकड़, महावीर सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर आयुक्त रिंकल गुप्ता, सहायक प्रशासनिक अधिकारी भरत कुमार वैष्णव, वरिष्ठ लिपिक महावीर प्रसाद जाट एवं कनिष्ठ लिपिक अभिषेक शर्मा भी मौजूद रहे।
अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण संपन्न हुआ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें