अजमेर- एर्नाकुलम रेलसेवा रहेगी आंशिक रद्द*

*सुगम रेल संचालन हेतु किया जा रहा है तकनीकी कार्य* *अजमेर- एर्नाकुलम रेलसेवा रहेगी आंशिक रद्द* दक्षिण रेलवे के तिरूवनंतपुरम मंडल पर तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित अजमेर- एर्नाकुलम रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगीः- गाडी संख्या 12978, अजमेर- एर्नाकुलम रेलसेवा जो दिनांक 18.07.25 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा षोरणूर जंक्शन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा षोरणूर जंक्शन- एर्नाकुलम के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।