डॉक्टर भगवान का रूप" सही कार्य करते हुए पूर्ण सकारात्मक प्रसूता, महिला मरीज का करते हैं इलाज: डॉ.गुमानसिंह यादव*

 *"डॉक्टर भगवान का रूप" सही कार्य करते हुए पूर्ण सकारात्मक प्रसूता, महिला मरीज का करते हैं इलाज: डॉ.गुमानसिंह यादव*         


                  नीमकाथाना। क्राइम रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत। विधानसभा क्षेत्र नीमकाथाना शहर के राजकीय जिला कपिल चिकित्सालय में महिला चिकित्सक के रूप में कार्यरत डॉक्टर गुमानसिंह यादव ने एक बार फिर "मातृत्व" को अपनी सकारात्मक चेतना से भाग दौड़ से बचाते हुए, रेफर करने के बजाय, कपिल चिकित्सालय में ही 02 जून 2025, सोमवार को क्रिटिकल स्तर पर होते हुए भी प्रसूता की डिलीवरी अपनी सूझबूझ से करवाई और प्रसूता ने एक नवजात बच्ची/लड़की को जन्म दिया जो कि स्वस्थ पैदा हुई है।                                       बच्ची के जन्म पर बच्ची के परिवार के सदस्यों में खुशी का माहौल देखा गया, बच्ची के पिता सुमित अग्रवाल और माता अंकिता अग्रवाल ने भी डॉक्टर गुमानसिंह यादव का बार-बार धन्यवाद ज्ञापित किया है।                                  गत वर्ष पूर्व डिलीवरी मे भी अंकिता अग्रवाल (प्रसूता) को नीमकाथाना के उस समय मौजूद डॉक्टर ने एडमिट करने से मना कर दिया और जिला कपिल चिकित्सालय से रेफर जयपुर किया गया था। जिससे प्रसूता और सुमित अग्रवाल के कपिल चिकित्सालय की व्यवस्थाओं/डॉक्टरों को लेकर मन मे एक उलझन, नकारात्मकता थी, क्योंकि पिछले समय प्रसूता को डॉक्टर ने यहां एडमिट करने से मना कर दिया था और आज लगभग उसी स्थिति में अन्य डॉक्टर गुमानसिंह यादव ने प्रसूता को बेहतर इलाज देकर उसकी डिलीवरी भी यही करवाई है।       डॉक्टर गुमानसिंह यादव का भी कहना है कि जब से वह यहां आए हैं तब से जहां तक हो पाता है वह सिजेरियन,नॉर्मल डिलीवरी या अन्य क्रिटिकल स्थिति मे भी यही डिलीवरी कराना उचित समझते हैं और पूर्ण प्रयासरत रहते हैं। उनकी इस सकारात्मकता और प्रयासो को देखते हुए अन्य डॉक्टर भी अब कुछ लगभग ऐसा ही कार्य करने लगे हैं, साथ ही डॉक्टर गुमान सिंह अपने सेवा कार्य को बहुत ही तत्परता सजगता से निभा रहे हैं 🙏🌸वॉइस ऑफ मीडिया की टीम रिपोर्टर एवं क्राइम रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत सीकर राजस्थान

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग