डाॅ. प्रेम सिंह रावलोत बने डीन पी.जी. स्टडीज

डाॅ. प्रेम सिंह रावलोत बने डीन पी.जी. स्टडीज 08 फरवरी, 2024, उदयपुर। भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अध्ययन संकाय के अधिष्ठाता पद पर डाॅ. प्रेम सिंह रावलोत ने पदभार ग्रहण किया। सह अधिष्ठाता के रूप मे डाॅ. माधवी राठौड़ ने पदभार ग्रहण किया। कला एवं मानविकी संकाय के अधिष्ठाता के रूप में डाॅ. शिल्पा राठौड़ ने व सहअधिष्ठाता डाॅ. ज्योतिरादित्य सिंह भाटी ने पदभार ग्रहण किया। परीक्षा उप नियंत्रक पद पर डाॅ. मोहन सिंह राठौड़ ने पदभार ग्रहण किया। अधिष्ठाता डाॅ. प्रेम सिंह रावलोत ने कहा कि संकाय के विकास में वे पूर्ण रूप से योगदान देते हुए इसे नई ऊॅचाइयों पर पहुंचाने का प्रयास करेंगे।