कविता की निर्झरणी बही

कविता की निर्झरणी बही जबलपुर - सशक्त हस्ताक्षर की 33 वीं काव्यगोष्ठी श्री जानकी रमण महाविद्यालय में सानंद सम्पन्न हुई ၊ संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा ने सभी अतिथियों, कलम के सिपाहियों का अपने शब्द सुमनों से स्वागत किया ၊ सरस्वती वंदना कुंजीलाल चक्रवर्ती निर्झर ने की ၊ मुख्य अतिथि कवि मंच संचालक,शिक्षाविद् वरिष्ठ साहित्यकार आशुतोष तिवारी, अध्यक्षता महामहो पाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे, विशिष्ट अतिथि युवा कवि विवेक शैलार, वरिष्ठ समाज सेवक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव अ. भा. कायस्थ महासभा जबलपुर, सारस्वत अतिथि राजेश पाठक प्रवीण,मंगल भाव सुरेश मिश्न विचित्र, विजय तिवारी किसलय की गरिमामय उपस्थिति रही ၊ इस मौके पर सशक्त हस्ताक्षर द्वारा आशुतोष तिवारी, विवेक शैलार,चंद्रप्रकाश श्रींवास्तव का शाल,कलमश्री, स्मृति चिन्ह,मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया ၊ गोष्ठी का शुभारम्भ कालीदास ताम्रकार काली ने किया ၊कछारगाँव कटनी से अखिलेश कुमार खरे अखिल, विजय विश्वकर्मा, विजय तिवारी किसलय, ढीमर खेड़ा से पधारे बालमुकुंद लखेरा,जय प्रकाश श्रीवास्तव, सं...