संदेश

मई 5, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

100वाँ रान्म दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया

चित्र
 श्रीमति मोहरी देवी w/o स्व. श्री टोडाराम निवासी हमीरपुरा का 100वाँ रान्म दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर श्रीमति मोहरी देवी ने अपने स्वः पति व अपने स्व. पुत्रों रामेश्वर जी, स्व. नेमीचंद जी को याद किया। तथा अपने अन्य पुत्रों श्री मोहनलाल जी भागीरथमल जी एवं समस्त महला परिवार को तथा गांव के गणमान्य व्यक्तियों को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार बाटड़ रामेश्वर जी डोटासरा एवं महला समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलसुख जी महला, सुभाष जी महला (खण्डेला), एवं महेंद्र जी थाकन (डायरेक्टर कृष्णा कॉन्वेंट स्कूल खेड़ी ) आदि गणमान्च प्रभुत्वजन ने उपस्थित होकर मोहरी देवी से आशीवाद लिया।

आवास के लिए आवेदन प्रारंभ -

चित्र
 डा. रश्मि शर्मा ने अवगत कराया शिविर के माध्यम से मण्डल करेगा आमजन के आवास का सपना साकार, 50 प्रतिशत तक की छूट पर मिलेंगे निर्मित आवास और फ्लैट,  निकटतम शिविर में आकर आवास के लिए आवेदन प्रारंभ - - कैलाश चंद्र कौशिक                                                                                                                                                                                        जयपुर! आज 5 मई ,2025 अपने आवास का सपना देख रहे लोगों के लिए ख़ुशख़बरी है। राजस्थान आवासन मण्डल मंगलवार से 28,मई तक जयपुर, कोटा, बाड़मे...

छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत के दर्शन कराएगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन*

चित्र
 *छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत के दर्शन कराएगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन* हैरिटेज स्पेशल टूर में पर्यटकों को रायगढ़ किला, पुणे (लाल महल, कसबा गणपति और शिवसृष्टि), शिवनेरी किला, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, प्रतापगढ़ किला और कोल्हापुर (महालक्ष्मी मंदिर और पन्हाला किला) दिखाए जाएंगे। भारतीय रेल पहली बार ‘छत्रपति शिवाजी महाराज सर्किट’ पर हैरिटेज टूर का आयोजन करने जा रही है। इस टूर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों को कवर किया जाएगा। भारत गौरव ट्रेन अपनी यात्रा की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से करेगी, और कोंकण रेलवे नेटवर्क पर स्थित मनगांव रेलवे स्टेशन पहुंचेगी — जो रायगढ़ किले का सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन है। रायगढ़ वही ऐतिहासिक स्थल है, जहां शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था और बाद में उनकी राजधानी भी बना। रायगढ़ किला घूमने के बाद पर्यटक ट्रेन पर वापस आएंगे और पुणे के लिए रवाना होंगे, जहां रात के खाने और होटल में रात्रि विश्राम की व्यवस्था होगी। यात्रा के दूसरे दिन पर्यटकों को पुणे के प्रमुख स्थलों - लाल महल, कसबा गणपति ...

पुणे के समाजसेवी अश्विनी राजेंद्र पाचारणे को महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस साहब और महाराष्ट्र के माननीय उपमुख्यमंत्री एकनाथरावजी शिंदे साहब के शुभ हाथों से 'महासागर उत्कृष्टता पुरस्कार 2025' से सम्मानित किया गया*

चित्र
 *पुणे के समाजसेवी अश्विनी राजेंद्र पाचारणे को महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस साहब और महाराष्ट्र के माननीय उपमुख्यमंत्री एकनाथरावजी शिंदे साहब के शुभ हाथों से 'महासागर उत्कृष्टता पुरस्कार 2025' से सम्मानित किया गया* प्रतिनिधि: स्नेहा उत्तम मडावी, पुणे समाज सेवा, सहयोग और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में श्रीमती के उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देते हुए। अश्विनी राजेंद्र पाचारने को प्रतिष्ठित ‘महासागर उत्कृष्टता पुरस्कार 2025’ के लिए चुना गया है। इस सम्मान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रेस क्लब और आयोजकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान मुझे समाज के लिए और अधिक समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।” अश्विनी की यात्रा खेड़ तालुका के साकुर्दी गांव से शुरू होती है। सामाजिक कार्यों की विरासत और माननीय के पति। राजेंद्र पाचारणे के सहयोग से अश्विनी ने सामाजिक, व्यावसायिक और सहकारी क्षेत्रों में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने ‘अरिकेट अलॉय इंडस्ट्रीज ओम साई इंडस्ट्रीज’, ‘लीलावती जेनेरिक मेडिकल’, ‘अरिकेट ए...

फ्लैगशिप योजनाओं व बजट घोषणाओं का समुचित लाभ आमजन को मिले: जिला कलक्टर*

चित्र
 *साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित*  *फ्लैगशिप योजनाओं व बजट घोषणाओं का समुचित लाभ आमजन को मिले: जिला कलक्टर*  सलूंबर 5 मई। आवश्यक सेवाओं बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीसी कक्ष में आयोजित हुई। जिला कलक्टर अवधेश मीना ने कलेक्ट्रेट सभागार में फ्लैगशिप योजनाओं व बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। जिला कलक्टर ने सभी योजनाओं से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने बजट घोषणाओं की क्रियान्वित को लेकर भूमि आवंटन का कार्य शीघ्र पूरा करने एवं समय पर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और विभागीय अधिकारियों को पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहे। मीना ने गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए जन स्वास्थ्...

ईवफेस्ट - 2025’ आज ’छात्र-छात्राएं देंगे रंगारंग’ प्रस्तुतियां

चित्र
 ’ईवफेस्ट - 2025’ आज ’छात्र-छात्राएं देंगे रंगारंग’ प्रस्तुतियां उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर की संघटक इकाई सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय (सीसीएएस) का 59 वां वार्षिकोत्सव ’ईवफेस्ट- 2025 का आयोजन मंगलवार शाम 6.00 बजे राजस्थान कृषि महाविद्यालय के नवीन सभागार में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अजीत कुमार कर्नाटक एवं विशिष्ट अतिथि म.प्र.कृ.प्रौ.वि विश्वविद्यालय प्रबंधन मंडल (बोम) सदस्य डॉ. कविता जोशी होंगी। इस मौके पर महाविद्यालय की अधिष्ठाता प्रो. धृति सौलंकी ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विविध रंगारंग नृत्य प्रस्तुति दी जाएंगी। इसके अलावा महाविद्यालय में संचालित विविध गतिविधियों के मेधावी छात्र-छात्राओं को अवार्ड सम्मानित किया जाएगा। साथ ही खेलकूद स्पद्र्धाओं में भाग लेने वाले श्रेष्ठ खिलाड़ी छात्राओं का भी सम्मान किया जाएगा।

भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन ने वर्ल्ड लाफ्टर डे पर वृद्धाश्रम में किया एक भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन:

चित्र
- भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन ने वर्ल्ड लाफ्टर डे पर वृद्धाश्रम में किया एक भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन: वर्ल्ड लाफ्टर डे के अवसर पर भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन एवं लायंस क्लब     जयपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मिलकर आत्मनिर्भर वृद्धाश्रम - आशदीप संस्थान जयपुर में एक यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें हंसी, संगीत, नृत्य और दिल से जुड़े पलों की भरमार रही। यह आयोजन फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सीए सचिन कुमार जैन के नेतृत्व में संपन्न हुआ । सीए सचिन ने कहा, “इस आयोजन का वातावरण खुशी से सराबोर था। सभी सदस्यों ने मिलकर जो पल बनाए, वे जीवनभर याद रहेंगे।” यह कार्यक्रम हमारे उदार दानदाता और सभी प्रतिभागियों की जोशीली भागीदारी के बिना संभव नहीं हो पाता । उनकी ऊर्जा और दयालुता ने दिनभर सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।” इस कार्यक्रम की संयोजक अनुपमा मुंजाल एवं तिलक राज मुंजाल ने लायंस क्लब की रीजन सेक्रेटरी सीए स्वाती जैन और टीम PST को विशेष धन्यवाद अर्पित किया जिनकी अच्छी सोच एवं और योजनाबद्ध प्रयासों से कार्यक्रम बेहद सुंदर और व्यवस्थित रहा । वृद्धाश्रम को कूलर, ब...

जय - जय कारो के अद्भुत उद्घघोष से श्री जी विराजमान हुए नवनिर्मित वेदीयो में -

चित्र
 जय - जय कारो के  अद्भुत उद्घघोष से श्री जी विराजमान हुए नवनिर्मित वेदीयो में -- कैलाश चंद्र कौशिक जयपुर!  मुनीसुवृतनाथ दिगंबर जैन मंदिर मांग्यावास में चल रहे भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रम में  सभी जिन बिंबों को नवनिर्मित वेदीयो में विराजमान किया। मीडिया प्रभारी जिनेश  कुमार जैन ने बताया की मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद जैन सोगानी मंत्री दिनेश गंगवाल , प्रबंध समिति के समस्त पदाधिकारीगण , समस्त इंद्र- इंद्रानियो सहित पूरा मांग्यावास जैन समाज एवं समस्त श्रद्धालुओं ने पूरे विश्व में शांति के लिए प्रतिष्ठाचार्य विमल कुमार जी जैन बनेठा वालों के सानिध्य में हवन एवं महानुष्ठान किया तथा साथ ही अध्यक्ष प्रकाश चंद जैन सोगानी ने इस भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में जिन्होंने भी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आये हुए अतिथियों का मंदिर प्रबंध समिति के द्वारा स्वागत सम्मान किया तत्पश्चात सभी लोग गाजे-बाजे से श्री जी को पालकी में विराजमान करके मंदिर जी पहुंचे। मंदिर जी  में सभी जिन बिंबो को प्रतिष्ठाचार्य जी ...

कविता चौपाटी से "अमल "जी को हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया - कवि संगम त्रिपाठी

चित्र
 कविता चौपाटी से "अमल "जी को हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया - कवि संगम त्रिपाठी         बिलासपुर -  बिलासपुर छत्तीसगढ़ की चर्चित साहित्यिक संस्था कविता चौपाटी के मंच से प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के संस्थापक व प्रख्यात कवि श्री संगम त्रिपाठी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री द्वारका प्रसाद वैष्णव ने सुप्रसिद्ध कवि केदार दुबे की कविता का लोकार्पण किया।             कवि संगम त्रिपाठी ने कविता चौपाटी से लोकार्पित गीतकार केदार दुबे को शाल व सम्मान पत्र प्रदान कर परंपरा अनुसार सम्मानित किया।        इसी तारतम्य में डाॅ शिवशरण श्रीवास्तव ' अमल' जी को प्रेरणा हिंदी सम्मान से सम्मानित किया।          कवि संगम त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कविता चौपाटी से हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अभियान की जानकारी दी।         इस दिव्य और भव्य कार्यक्रम में,रामेश्वर गुप्ता, मंजू लता मेसरा, डॉ चंद्रशेखर यादव बिल्हा, केदार दुबे, केवल कृष्ण पाठक, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, राजेश सोन...

वार्ड नंबर 16 का अतिक्रमण हटाया जावे ⁉️जिससे कि नीमकाथाना में मोहल्ले में आवागमन सुचारू रूप से हो, और मोहल्ले वासियों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।।

चित्र
 नीमकाथाना खेतड़ी मोड़ से लगभग ढाई सौ मीटर दूर वार्ड नंबर 16, राजपूतों की कोटडी जिसमें प्रधानमंत्री महोदय के आम चुनाव के दौरान आचार संहिता लगी होने के बावजूद स्व, रतनलाल सेन के पुत्रों ने अपने पैतृक मकान को उत्तर दिशा से रास्ते निकालकर मोहल्ले में आने वाले मुख्य रास्ते को 6 फीट रोक लिया। अगले दिन सभी मोहल्लेवासियो ने शिकायत नीमकाथाना कलेक्टर महोदय को एवं नगर परिषद नीमकाथाना, आयुक्त श्री सूरेश कूमार मीणा को लिखित में दिया गया था ⁉️ उसके रोकने के बाद, उससे आगे के महोदय फिर उससे आगे के ,वहां से आगे के फिर उससे आगे के *निरंतर* इस लक्ष्मण रेखा पर अतिक्रमण करके पक्का निर्माण कर रहे हैं !!!जिसकी सूचना अनेकों बार नगर परिषद नीम का थाना दी गई 11 बार माननीय जिला कलेक्टर नीम का थाना को दी गई। लेकिन नीम का थाना में*** नीम का थाना के प्रशासन पर राजनीति हावी*** होने के कारण शिकायतें ठंडे बस्ते में डाल दी जाती हैं??? क्योंकि ऐसा जिला कलेक्टर नीम का थाना कार्यालय की जनसुनवाईयों के दौरान हमारे मोहल्ले की अतिक्रमण संबंधी शिकायतों पर उस दिन जिला कलेक्टर महोदय के सम्मुख नगर परिषद आयुक्त हां में हां मैं...

पैदल गुजरना ही बमुश्किल सड़क पर गंदा पानी इकट्ठा

चित्र
 नीमकाथाना के निकटवर्ती मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित*** सराय*** *गांव में जो की उदयपुरवाटी तहसील में आता है 'वहां के ग्राम पंचायत के सरपंच महोदया द्वारा गांव में सफाई व्यवस्था को संज्ञान में लेकर ठोस कार्यवाही नहीं की जाती है!!!!!और गांव में प्रवेश करते ही नालिया तो है" ही नहीं ❓मुख्य सीसी सड़क पर गंदा पानी इकट्ठा हो जाता है ।।।और आगे तो  मुख्य रास्ता है ,वहां से पैदल गुजरना ही बमुश्किल है ❓ और ***दूसरे वीडियो में जैसा कि आप देख रहे हैं कि जहां पर नालियां बनी हुई है वह इस प्रकार से कचरा से अटी हुई है ,कि जैसे बरसों" से सफाई नहीं हुई हो इससे स्पष्ट होता है। कि ग्राम पंचायत सराय सुरपुरा में *****माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता अभियान***** की धज्जियां  उड़ रही है ❓ ❓ ❓ ❓ ❓ और साफ सफाई के बजट को न जाने किस तरीके से उपयोग में लिया जा रहा है ⁉️ की धरातल पर न्यूनता ही नजर आती है।।