संदेश

दिसंबर 14, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पिछोला सुर सितारे टीम विजेता तो जग मंदिर जुगलबंदी टीम उपविजेता

चित्र
 पिछोला सुर सितारे टीम विजेता तो जग मंदिर जुगलबंदी टीम उपविजेता उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। सुरों की मंडली के तत्वावधान में एक ऐतिहासिक अंताक्षरी कार्यक्रम का भव्य आयोजन आज संपन्न हुआ। शहरभर में इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और दर्शकों की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।   सुरों की मंडली के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर साढ़े तीन बजे हुआ और फाइनल राउंड व पुरस्कार वितरण के साथ रात्रि साढ़े आठ बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कुल 10 टीमों के बीच कड़ी और रोमांचक प्रतिस्पर्धा हुई। उन्होंने बताया कि कठिन मुकाबले के बाद पिछोला सुर सितारे टीम विजेता रही, जबकि जग मंदिर जुगलबंदी टीम उपविजेता घोषित हुई। विजेता टीम के सदस्य सूर्या वैष्णव, खुशबू सिंहावी, नेहा वैष्णव, नीलम जी कौशल एवं क्षितिज चुलेट रहे।   उन्होंने बताया कि उपविजेता टीम के सदस्य सूर्य प्रकाश सुहालका, दिलीप गभ्रानी, सुधा कोठारी, डॉ. राजगोपाल एवं रतन सिंह रहे। विजेताओं को उपरणा और आकर्षक पुरस...

राजपूत महासभा संस्थान द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन 10 फरवरी को

चित्र
 राजपूत महासभा संस्थान द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन 10 फरवरी को   उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। राजपूत महासभा संस्थान द्वारा आगामी 10 फरवरी 2026 को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समाज में उत्साह और हर्ष का माहौल है। राजपूत महासभा संस्थान एक संभाग स्तरीय संगठन है और इस बार संभाग स्तर पर वर-वधू के पंजीकरण किए जा रहे हैं। संस्थान का लक्ष्य 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न करवाना है। संस्थान के अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने बताया कि इस बार आयोजित किया जा रहा अब तक 26 जोड़ों का पंजीकरण किया जा चुका है। सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में वधू पक्ष से मात्र 1 रूपसें में पंजीकरण किया जा रहा है। सामूहिक विवाह सह प्रभारी राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि यह आयोजन समाज में एकता, समरसता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देगा तथा अधिक से अधिक परिवारों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संस्थान के महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं और विवाह पंजीकरण प्रक्रिय...

एम पोद्दार प्रदेश युवाध्यक्ष एवं हर्षित अग्रवाल प्रदेश युवा महामंत्री बनें

चित्र
 एम पोद्दार प्रदेश युवाध्यक्ष एवं हर्षित अग्रवाल प्रदेश युवा महामंत्री बनें उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के प्रदेश युवा अध्यक्ष के रूप में एम पोद्दार एवं प्रदेश महामंत्री के रूप में हर्षित अग्रवाल का मनोनयन किया गया। पश्चिमी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में युवा टीम का गठन करने के लिए आज सीकर के एम.पोद्दार को प्रदेश का युवा अध्यक्ष बनाया गया है, साथ ही हर्षित अग्रवाल को प्रदेश युवा महामंत्री बनाया गया है। दोनों के समर्पण एवं त्याग को देखते हुवे आज दोनों को पुनः प्रदेश युवा की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हो कर समाज सेवा के निरंतर कार्यंकर रहे है। दोनों ने तन मन एवं धन से समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल की अनुशंसा पर दोनों की नियुक्ति की गई है।

बाल अधिकार परियोजना के अंतर्गत वार्षिक खेल उत्सव का भव्य समापन*

चित्र
 *बाल अधिकार परियोजना के अंतर्गत वार्षिक खेल उत्सव का भव्य समापन* ---------------------------------------------------------  बच्चे देश के कर्णधार हैं - क्षेत्राधिकारीपट्टी सुभाष तिवारी लखनऊ पट्टी प्रतापगढ़  बाल अधिकार परियोजना के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज बहुता में आयोजित वार्षिक खेल उत्सव का आज भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर बच्चों की प्रतिभा, खेल भावना और उत्साह देखने योग्य रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार रघुवंशी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश के कर्णधार हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना भी विकसित करने में मदद करता हैं उन्होंने बाल अधिकार परियोजना के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी ने बताया कि विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों क...

उदयपुर में दिगंबर जैन दशा हुमड़ समाज का सप्तम अंतर्राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न,578 युवक-युवतियों का हुआ परिचय

चित्र
 उदयपुर में दिगंबर जैन दशा हुमड़ समाज का सप्तम अंतर्राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न,578 युवक-युवतियों का हुआ परिचय संस्कार और समझदारी से जीवन साथी चुनने का मंच प्रदान करना मुख्य उद्देश्यःदिनेश खोडनिया 2000 से अधिक समाजजनों की रही भागीदारी उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। श्री दिगंबर जैन दशा हुमड समाज संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में सप्तम अंतरराष्ट्रीय सकल दिगंबर जैन दशा हुमड युवक-युवती परिचय सम्मेलन-2025 का आयोजन आज सोलिटेयर गार्डन में सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश-विदेश से आए 578 युवक-युवतियों के साथ उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन में 2000 से अधिक समाजजन उपस्थित रहे, जिससे आयोजन स्थल पूर्णतः खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन और भारत वर्षीय 18,000 दशा हुमड़ दिगंबर जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खोडनिया थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में बारामती (पुणे) से किशोर कुमार जिनदत्त शाह और मुंबई से सुरेश कुमार हीसावत ने शिरकत की। समारोह के मुख्य अतिथि दिनेश खोड़निया ने समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि ...

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को सुर संगम ग्रुप द्वारा गीतों भरी स्वरांजली दी... हर उम्र के संगीत प्रेमियों ने गाए मनभावन गीत

चित्र
 बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को सुर संगम ग्रुप द्वारा गीतों भरी स्वरांजली दी... हर उम्र के संगीत प्रेमियों ने गाए मनभावन गीत उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। शहर के उभरते सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता, निर्माता और राजनेता धरम जी(धर्मेंद्र सिंह देओल) को "ट्रिब्यूट टू धर्मेंद्र जी" कार्यक्रम आयोजित कर उन पर फिल्माएं गए नायब गीत गाकर उन्हें स्वरांजली दी गई। ग्रुप की संयोजिका वीनू वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़ौदा के फेमस गायक शिव सिंह गुरंग थे । जिनकी उपस्थिति में धरम जी के हिन्दी सिनेमा में अविस्मरणीय योगदान को ध्यान में रखते हुए "ट्रिब्यूट टू धर्मेंद्र जी" थीम पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया । कार्यक्रम संयोजक चन्द्र प्रकाश गन्धर्व ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में 29 सुरीले गायकों द्वारा धरम जी पर फिल्माएं गए बेहतरीन गीत प्रस्तुत कर संगीतमय श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में आराध्या वैष्णव ने पल पल दिल के पास...ये दिल तुम बिन... सी.पी.गन्धर्व ने में निगाहें तेरे चेहरे से... और वीनू वैष्णव के साथ साथिया ...

हिन्दुस्तान जिं़क ने की वित्त वर्ष 2025 में 1 लाख गीगाजूल से अधिक एनर्जी की बचत, जो सालाना लगभग 19,000 घरों को बिजली देने के लिए पर्याप्त

चित्र
 हिन्दुस्तान जिं़क ने की वित्त वर्ष 2025 में 1 लाख गीगाजूल से अधिक एनर्जी की बचत, जो सालाना लगभग 19,000 घरों को बिजली देने के लिए पर्याप्त टारगेटेड एफिशिएंसी प्रोजेक्ट्स के जरिए वित्त वर्ष 25 में 1 लाख गीगाजूल से अधिक एनर्जी की बचत उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। भारत की एकमात्र और विश्व की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड जिंक प्रोड्यूसर, हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड, ने क्लाइमेट एक्शन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए वित्त वर्ष 25 में 1 लाख गीगाजूल से अधिक एनर्जी की बचत की। नेशनल एनर्जी कंर्जवेशन डे के अवसर पर राजस्थान में सचंालित आॅपरेशंस में कंपनी के ग्रीनहाउस गैस एमिशन में 20,000 टन कार्बन एमिशन से अधिक की कमी की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कंपनी लगातार एनर्जी-एफिशिएंसी और डीकार्बोनाइजेशन प्रयासों पर बल दे रही है। हिन्दुस्तान जिं़क ने वित्त वर्ष 25 में 1 लाख गीगाजूल से अधिक ऊर्जा की बचत की है, जो लगभग 19,000 भारतीय घरों के सालाना बिजली खपत के बराबर है। यह तुलना मिनिस्ट्री ऑफ पावर के अनुमान पर आधारित है कि एक औसत भारतीय घर हर साल लगभग 1,538 किलोवाॅट बिजली की खपत करता है। यह तुल...

सीकर जिले में गैंगवार से जुड़े व्यक्तियों की अब नहीं है खैर

चित्र
 रिपोर्टर :::वॉइस ऑफ़ मीडिया::: राजस्थान शिंभू सिंह शेखावत  सीकर जिले में गैंगवार से जुड़े व्यक्तियों की अब नहीं है खैर । सीकर पुलिस का गैंगवार पर शुरू हुआ कड़ा प्रहार। पुलिस की 15 टीमों में 150 अधिकारियों और जवानों द्वारा गैंगवार से जुड़े व्यक्तियों के यहां ताबड़तोड़ दबिश दी गई । कई बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों को पुलिस की टीमों ने किया राउंडअप ,विभिन्न प्रकार की लग्जरी गाड़ियों सहित कई वाहनों को किया जप्त एसएसपी ,सीकर  प्रवीण नायक नुनावत के निर्देश पर छापेमारी । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर तेजपाल सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी की कार्रवाई ।

नीमकाथाना के राजकीय कपिल चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए सामूहिक समस्त स्टाफ

चित्र
 *नीमकाथाना के राजकीय कपिल चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए सामूहिक समस्त स्टाफ***** नीमकाथाना के राजकीय कपिल चिकित्सालय में *स्वच्छता अभियान* के तहत चिकित्सालय के पीएमओ कमल सिंह शेखावत सहित समस्त स्टाफ राजकीय कपिल चिकित्सालय स्टाफ ने सामूहिक रूप से परिसर की साफ सफाई की । और पोस्टर और बेनर और डस्टबिन द्वारा आमजन को स्वच्छता के प्रति सु संदेश दिया । रिपोर्टर :: वॉइस ऑफ़ मीडिया:: राजस्थान  शिंभू सिंह शेखावत

भारत विकास परिषद प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नीमकाथाना का नाम किया रोशन,अनुपम उपलब्धि

चित्र
 *भारत विकास परिषद प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नीमकाथाना का नाम किया रोशन,अनुपम उपलब्धि ******* रिपोर्टर :: वी ओ एम शिंभू  सिंह शेखावत     नीमकाथाना भारत विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय प्रांत स्तरीय *युवा प्रखर* प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर में किया गया । इसके अंतर्गत वाद विवाद एवं आशु भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित हुई ।  वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय,,, एआई का बढ़ता प्रयोग समाज और राष्ट्र के हित में नहीं है,,,, रखा गया था !! प्रतियोगिता में अरावली पीजी कॉलेज नीमकाथाना की छात्राओं ने उत्कर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।  विषय के विपक्ष में प्रीति चौधरी नेतृत्व स्थान तथा पक्ष में कृष्णा भारद्वाज ने प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत कर सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया था । वही आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रिया कुमावत ने  प्रशंसनीय प्रदर्शन कर नीमकाथाना का नाम  गौरांवित किया।  भारत विकास  परिषद (उत्तर पूर्व )शाखा नीम का थाना महासचिव दिनेश गोयल और पूजा जांगिड़ के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने जयपुर जाकर प्रतियोगिता मे...

निशुल्क कंप्यूटर कोर्स का शुभारंभ

चित्र
 निशुल्क कंप्यूटर कोर्स का शुभारंभ उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क कंप्यूटर पाठ्यक्रम आरएससीआईटी का शुभारंभ किया गया। सुमन रावत ने बताया कि निवर्तमान पार्षद डॉ. शिल्पा पामेचा ने शहर के रावत कंप्यूटर पर निशुल्क कंप्यूटर कोर्स का शुभारंभ किया। जिसमें 20 चुनिंदा बच्चों को राज्य सरकार की ओर से निशुल्क 3 महीने का कंप्यूटर बेसिक कार्यक्रम प्रशिक्षण दिया जाएगा । प्रशिक्षण में सहयोगी दिलीप रावत एवं अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे। डॉ शिल्पा पामेचा द्वारा सभी को पुस्तक  भेंट की गई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं करी गई तथा सरकार के इस कार्यक्रम की सराहना कर आगे भी महिलाओं के प्रोत्साहन हेतु नई योजनाओं को विस्तार से बताया गया।

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा मलमास में जरूरतमंदों को कंबल वितरण सेवा ही मानव जीवन का सर्वोच्च धर्म : डॉ. नगेंद्र सिंह नाथावत

चित्र
 लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा मलमास में जरूरतमंदों को कंबल वितरण सेवा ही मानव जीवन का सर्वोच्च धर्म : डॉ. नगेंद्र सिंह नाथावत लक्ष्मणगढ़। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, लक्ष्मणगढ़ के तत्वावधान में रविवार 14 दिसंबर 2025 को मलमास के अवसर पर सर्दी से बचाव हेतु जरूरतमंद एवं बेसहारा आमजन के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को राहत पहुँचाकर उसे मुख्यधारा से जोड़ना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर विधिवत रूप से की गई। इस अवसर पर तोदी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नगेंद्र सिंह नाथावत, ट्रस्ट अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, ट्रस्ट संरक्षक सुभाष जोशी, दीनदयाल जोशी, विश्व हिंदू परिषद से रत्न सिंह बगड़ी, वार्ड पार्षद चांद खां, पुलिस थाना लक्ष्मणगढ़ से सहायक उप निरीक्षक महेश स्वामी, रणवीर सिंह, न्यू टैगोर पब्लिक स्कूल के निदेशक महेंद्र घासोलिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सबसे पहले ट्रस्ट के संरक्षक सुभाष जोशी ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे विविध सेवा कार्यों एवं जनक...

पनिहारिन’ के तहत मांडना, कुकिंग एवं सोलो सॉन्ग प्रतियोगिताएं

चित्र
 ‘पनिहारिन’ के तहत मांडना, कुकिंग एवं सोलो सॉन्ग प्रतियोगिताएं  उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव ‘पनिहारिन’ के अंतर्गत मांडना, कुकिंग तथा सोलो सॉन्ग प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ. सिम्मी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था अध्यक्ष  चिरंजीवी सिंह ग्रेवाल रहे, जिन्होंने छात्राओं के रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि सरदार सतनाम सिंह जी ढिल्लों ने छात्राओं को निरंतर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था सचिव  अमरपाल सिंह पाहवा ने की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कोठारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. विनीता वर्मा ने बताया कि सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता में महिमा स्वर्णकार ने प्रथम, रामी भट्ट ने द्वितीय तथा अनिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कीर्ति चौहान को प्रदान किया गया। कुकिंग प्रतियोगिता में निशाद अतारी एवं राणा करिश्मा खान ने प्रथम, शिरीन क...

एकलिंग नाथ सेवा संगठन अब नायरा गृह उद्योग के माध्यम से हजारों महिलाओं को सीधे जोडेगा रोजगार से

चित्र
 एकलिंग नाथ सेवा संगठन अब नायरा गृह उद्योग के माध्यम से हजारों महिलाओं को सीधे जोडेगा रोजगार से -महिलाओं का आत्मनिर्भर बनाने के लिए संगठन की ओर से नई पहल उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से महिलाओं को रोजगार से जोडने के लिए नायरा गृह उद्योग नाम से नया प्रकल्प शीघ्र ही शुरु किया जाएगा। इस प्रकल्प में एक हजार से ज्यादा महिलाओं को सीधे रोजगार से जोडा जाएगा ताकि वे आत्मनिर्भर बन कर परिवार को सहयोग कर सके। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि संगठन की ओर से नारी वैभव मुहिम के तहत महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर व मेहंदी प्रशिक्षण शिविर चलाया गया जिसमें सैंकडों की संख्या में महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। संगठन ने अब एक कदम और आगे बढाते हुए नायरा गृह उद्योग नाम से नया प्रकल्प शुरु किया है। इसके तहत जरुरतमंद महिलाओं को रोजगार से जोडनेे के लिए उन्हें अगरबत्ती, पापड, मसाला, अचार व अन्य घरेलू सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें घर पर ही काम दिया ज...

राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने एवं माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर सुशासन पखवाड़ा के तहत कई कार्यक्रम होंगे

चित्र
 राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने एवं माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर सुशासन पखवाड़ा के तहत कई कार्यक्रम होंगे उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। राज्य सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने एवं माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला  द्वारा 15 दिसंबर 2025 सोमवार को शहर के सभी मंडलों व मोर्चा की ओर से विविध सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि इस अवसर पर वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान,रक्तदान शिविर,निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर जरूरतमंदों को फल व वस्त्र वितरण,पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिको के लिए स्वास्थ्य शिविर गौसेवाअन्न वितरण,स्वदेशी उत्पाद निर्माताओं का सम्मान सहित अनेक सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के साथ साथ सेवा सुशासन और समर्पण के भाव को सशक्त किया जाएगा शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले इन...

मिजोरम को रेलगाड़ी से चलने वाली पहली रेलगाड़ी मिली, जो इस क्षेत्र के परिवहन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

चित्र
 मिजोरम को रेलगाड़ी से चलने वाली पहली रेलगाड़ी मिली, जो इस क्षेत्र के परिवहन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 119 रेलगाड़ी के डिब्बे साइरंग पहुंचे, यह ऐतिहासिक रेल गतिविधि मिजोरम के बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी। सैरांग रेलवे स्टेशन ने पहली बार गुवाहाटी के पास चांगसारी से 119 मारुति कारों को लेकर सीधी आवक वाली ऑटोमोबाइल रैक को संभाला। यह ऐतिहासिक आवागमन आइजोल में वाहनों की उपलब्धता बढ़ाएगा, लंबी सड़क परिवहन पर निर्भरता कम करेगा और डीलरों, सेवा प्रदाताओं और ग्राहकों सहित मिजोरम के ऑटोमोबाइल क्षेत्र को लाभ पहुंचाएगा, जो राज्य के बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उपलब्धि कनेक्टिविटी बढ़ाने, क्षेत्रीय विकास का समर्थन करने और पूरे देश में समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन मिजोरम के लिए एक महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक उपलब्धि है। चुनौतीपूर्ण भूभाग से सावधानीपूर्वक निर्मित यह लाइन 51.38 किलोमीटर लंबी है और 45 सुरंगों से होकर गुजरती है। यह रेलवे लाइन क्षेत्र के रणनीतिक एकीकरण में महत्वपू...

धाकड़ परिवार की ओर से कल से तीन दिन 25000 वस्त्रों का होगा निःशुल्क वितरण

चित्र
 धाकड़ परिवार की ओर से कल से तीन दिन 25000 वस्त्रों का होगा निःशुल्क वितरण उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी धाकड़़ परिवार की ओर से सर्दी के प्रकोप से निर्धन लोगों को बचानें हेतु 15 से 17 दिसम्बर तक 25 हजार विभिन्न प्रकार के बस्त्रों का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। डी.पी.धाकड़़ ने बताया कि आने वाले समय में ’शीत लहर’ होने की संभावना है। इस हाड़ कंपाने वाली सर्दी में गरीब और बीमार लोगों को बिना ऊनी वस्त्रों के बहुत ही तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। महाराणा भूपाल चिकित्सालय में उदयपुर के आस-पास के गांवों के हजारों जरूरतमंद लोग इलाज के लिए आते हैं। उनकी इस तकलीफ को देखते हुए हमने इस वर्ष ’25000 वस्त्रों को जरूरतमंद लोगों में निःशुल्क बांटने का लक्ष्य रखा है’। इन वस्त्रों में पुरुष, महिला,बच्चों के लिए कोट, स्वेटर, जैकेट, टी शर्ट, पेंट, शर्ट इत्यादि शामिल है। ये वस़् तीनेां दिन प्रातः 11 से शाम 4  बजे तक महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय, उदयपुर के बहिरंग विभाग (व्च्क्)’ के बाहर वितरीत किये जायेंगे। यह महा वस्त्रदान अभियान धाकड़ गार्डन’ के डायरेक्टर ...

लफ्जो की महफिल की मासिक काव्य गोष्ठी और डिजिटल पत्रिका विमोचन का विमोचन

चित्र
 लफ्जो की महफिल की मासिक काव्य गोष्ठी और डिजिटल पत्रिका विमोचन का विमोचन उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। लफ्जों की महफिल की दिसंबर माह की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन 14 दिसंबर रविवार को 2बजे अशोका पैलेस, मधुश्री हॉल, शोभागपुरा रोड, जुडियो शोरूम के ऊपर, उदयपुर में किया जाएगा। इस साहित्यिक आयोजन में लफ्जों की महफिल की डिजिटल पत्रिका के दूसरे अंक (दिसंबर माह) के पोस्टर का विमोचन वरिष्ठ साहित्यप्रेमी मुकेश माधवानी द्वारा किया जाएगा, साथ ही इस अवसर पर डिजिटल पत्रिका के दूसरे अंक का औपचारिक लोकार्पण (लॉन्च) भी किया जाएगा। पत्रिका के संपादक शाद उदयपुरी ने बताया कि यह डिजिटल पत्रिका का दूसरा माह है और कम समय में इसे साहित्य प्रेमियों का भरपूर स्नेह मिला है। संस्थापक संयोजक प.पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय प्रेमी ने बताया की कार्यक्रम के दौरान नवंबर माह में आयोजित काव्य प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर के पाँच वरिष्ठ साहित्यकारों को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान के लिए विश...

उदयपुर की बेटी हेमाश्री चैहान का नेशनल लेवल स्कूल गेम्स में चयन

चित्र
 उदयपुर की बेटी हेमाश्री चैहान का नेशनल लेवल स्कूल गेम्स में चयन उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। शहर की कराटे खिलाड़ी हेमाश्री चैहान ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। हेमाश्री का अन्डर-14,अन्डर-30 किलोग्राम भार वर्ग में द डेली कॉलेज इंदौर आयोजित होने वाले 69वें नेशनल लेवल स्कूल कराते गेम्स 2025 के लिए चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता इंदौर में आयोजित होगी, जहां देशभर के चुनिंदा खिलाड़ी भाग लेंगे।   द रे मार्शल आर्ट्स इंडिया के संस्थापक सेंसेई रवि प्रजापति ने बताया कि हेमाश्री पिछले 2 वर्षों से कोच सेंसेई ललित वैरागी द रे मार्शल आर्ट्स फिटनेस प्वाइंट एकेडमी में सुव्यवस्थित प्रशिक्षण ले रही हैं। मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जिससे उनके परिवार, कोच और उदयपुर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।   स्थानीय जिला संघ के संरक्षक सेंसेई किशन सोनवाल जिला संघ महासचिव संजू सिंह व सेंसेई पंकज जी चैधरी सेंसेई देवेंद्र सिंह व हेमंत लोहार ने हेमाश्री चैहान को नेशनल लेवल पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं ...

मोहित गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष और शिल्पी गुप्ता जिला संगठन मंत्री मनोनीत

चित्र
 मोहित गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष और शिल्पी गुप्ता जिला संगठन मंत्री मनोनीत   उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने मोहित गुप्ता उदयपुर को प्रदेश का उपाध्यक्ष ओर शिल्पी गुप्ता को महिला प्रकोष्ठ की जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में मोहित गुप्ता एवं शिल्पी गुप्ता अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के संरक्षक सदस्य बने हैं। उन्हेांने कहा कि इनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा मिलेगी। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि जिला इकाई का विस्तार करते हुए श्रीमति शिल्पी मोहित जी गुप्ता को जिला संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है साथ ही जिला महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी में शीला अग्रवाल एवं लतिका अग्रवाल को शामिल किया गया। सभी को जिला महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल एवं जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुष्प लता तायल की अनुशंसा पर मनोनीत किया गया है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार ने पाकिस्तान उच्च आयोग में कार्मिकों की संख्या घटाई, तीन पाकिस्तानी राजनयिकों को निष्कासित किया

चित्र
 पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार ने पाकिस्तान उच्च आयोग में कार्मिकों की संख्या घटाई, तीन पाकिस्तानी राजनयिकों को निष्कासित किया संसद में सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर विदेश राज्य मंत्री ने दी जानकारी उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। पहलगाम आतंकवादी हमले के भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए थे। इनमें भारत और पाकिस्तान के उच्चायोगों की समग्र कर्मचारियों की संख्या को कम कर दिया गया और पाकिस्तान उच्चायोग के तीन राजनयिकों और अधिकारियों को परसोना नॉन-ग्राटा (अस्वीकार्य व्यक्ति) घोषित कर उन्हें भारत से निष्कासित कर दिया गया था। सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा संसद में पूछे गए प्रश्न पर विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने यह जानकारी दी। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत संसद में यह प्रश्न किया था कि वर्तमान में भारत में स्थित उच्चायागों और दूतावासों की देश-वार संख्या कितनी है, इन सभी उच्चायोगों और दूतावासों में कितने कर्मचारी कार्यरत हैं और भारतीय तथा विदेशी नागरिकों की संख्या कितनी है। इसके अलावा क्या सरकार को किसी भी देश के उच्चायोग या दूतावास में कार्यरत कर्मचारियों की संख्...

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला परिवार संग सिटी पैलेस म्यूज़ियम पहुंचे

चित्र
 ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला परिवार संग सिटी पैलेस म्यूज़ियम पहुंचे उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज  विवेक अग्रवाल। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला परिवार संग सिटी पैलेस म्यूज़ियम, उदयपुर का भ्रमण किया। भारतीय वायुसेना के टेस्ट पायलट, इसरो गगनयान के अंतरिक्ष यात्री तथा एक्सिओम मिशन-4 (जुलाई 2025) के अंतर्गत  अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुँचने वाले इसरो के प्रथम अंतरिक्ष यात्री।  सिटी पैलेस म्यूज़ियम, उदयपुर द्वारा हर्षोल्लास से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत किया गया।

रोलबाॅल वर्ल्ड कप2025 राजस्थान विक्रम सिंह होंगे तकनीकि अधिकारी

चित्र
 *रोलबाॅल वर्ल्ड कप2025 राजस्थान विक्रम सिंह होंगे तकनीकि अधिकारी * उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। 7 वें रोलबाॅल वर्ल्ड कप 2025 विक्रम सिंह को तकनीकी अधिकारी के रूप में चुना गया 14 से 18 दिसम्बर अल अहली इंटरनेशनल स्टेडियम दुबई वर्ल्ड कप में भारत की ओर से तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाईगे और इससे पहले भी वे अंतरराष्ट्रीय पर अपनी जिम्मेदारिया निभाई हैं और इससे पहले वे 2023 मे भारतीय रोलबाॅल पूरुष वर्ग टीम के कोच के रूप अपनी भुमिका निभाई और भारतीय टीम को रजत पदक दिलाया इस अवसर पर राजस्थान रोलबाॅल संघ चेयरमैन मनोहर कान्त जी व अध्यक्ष करण सिंह शेखावत व महासचिव पुष्पेन्द्र कुमार मित्तल और उदयपुर टीम से एन आई एस कोच घनश्याम सिंह, भूपेंद्र सिंह ने उनको बहुत बधाई दी ।

पतंजलि योग परिवार के योगाचार्यों ने योगाभ्यास करवाया

चित्र
 पतंजलि योग परिवार के योगाचार्यों ने योगाभ्यास करवाया   उदयपुर सोमवार का जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। "आओ योग करें सबके साथ " सबके स्वास्थ्य हेतु अभियान अनुष्ठान में  छठे रविवार 14 दिसंबर 2025 को ज्ञान मंदिर स्कूल   सेक्टर  4 उदयपुर  पर पतंजलि योग परिवार उदयपुर के सभी मुख्य योग शिक्षक व पदाधिकारीयों ने  स्थानीय लोगों को योगाभ्यास  करवाया।  संचालन  गणपत लाल  चितारा ने किया। प्राणायाम डॉ नारायण सिंह चावड़ा  एवं शीर्षासन, मयूरासन, उष्ट्रासन ,चक्रासन , कठिन आसन  सुनील कोठारी व पृथ्वी सिंह और चक्रासन ललीता  द्वारा योगाभ्यास  करवाया।   नरेश पूर्बिया बताया कि  अगला योग शिविर  रविवार 21 दिसंबर 2025 को प्रातः 6:00 बजे से 7:30 तक झूलेलाल भवन  सेक्टर नंबर 4 उदयपुर में आयोजित किया जाएगा।

रविवार को राजस्थान पुजारी महासंघ का एकदिवसीय चिंतन शिविर हुआ आयोजन।

चित्र
 रविवार को राजस्थान पुजारी महासंघ का एकदिवसीय चिंतन शिविर हुआ आयोजन। *नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*   (माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर पुजारी महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने बताया कि दिनांक 14 दिसंबर 2025 रविवार को पुजारी महासंघ का एकदिवसीय चिंतन शिविर मौनी बाबा की गौशाला में किया गया। शिविर के प्रथम चरण में भगवान श्री परशुराम जी की पूजा एवं आरती की गई। बैठक की अध्यक्षता आचार्य राजेंद्र पंडित ने की एवं गौशाला के संचालक कमलकांत शर्मा आज के चिंतन शिविर के संयोजक थे। आज के चिंतन शिविर में संगठन को मजबूत एवं संगठन के विस्तार पर चर्चा की जिससे कि मंदिरों की संस्कृति एवं सनातन को मजबूत किया जा सके। संगठन को पूरे जिले में विस्तार करने का निर्णय लिया गया और आगामी कुछ दिनों में पुजारी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा और जनेऊ संस्कार का भी आयोजन किया जाएगा प्रशासन से भी मांग रखी की आए दिन मंदिरों में हो रही चोरियों पर रोक लगे तथा मंदिरों माफी जमीनों को मंदिरों के नाम वापस करवाई जाए एवं दोषियों  पर सख्त कार्यवाही की जावे मंदिरों पर कब्जा किया जा रहा है। पुजारी भाइयों को कई प्रकार क...

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण: पालिका ने आयोजित किए स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम

चित्र
 राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण: पालिका ने आयोजित किए स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम पीपाड सिटी ।​राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार  को नगर पालिका द्वारा विभिन्न जन-कल्याणकारी और स्वच्छता-आधारित कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। अधिषासी अधिकारी ने बताया कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य न केवल सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करना था बल्कि स्वच्छ शहर और प्लास्टिक मुक्त शहर के संकल्प को मजबूत करना भी था।​जन-जागरूकता अभियान  में पालिका परिसर में रंगोली का आयोजन ,ऐतिहासिक स्मारकों की विशेष साफ-सफाई , स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और  जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।पालिका कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक श्रमदान कर नागरिक भागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार  विद्यालयों के माध्यम से सफाई हेतु एक व्यापक जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनाना था। ​...

अनाथ व निराश्रित बच्चों की सेवा कर मनाया रविवार सेवा दिवस

चित्र
 अनाथ व निराश्रित बच्चों की सेवा कर मनाया रविवार सेवा दिवस सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान सारथी यूथ फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया की रविवार सेवा दिवस उद्देश्य से आज शुभसवेरा बाल आश्रम मे अनाथ व निराश्रित बच्चों को भोजन प्रसादी कराकर व नरेश सोनी द्बारा सभी बच्चों को स्टेशनरी का सम्मान, बिस्किट, चोकलेट भेंट कर रविवार सेवा दिवस मनाया गया गहलोत ने बताया कि शुभसवेरा बाल आश्रम के रिछपाल सिंह, मानसिहं व बजरंग शर्मा ने फाउंडेशन सदस्यों का आभार प्रकट किया गहलोत ने बताया की फाउंडेशन परिवार द्वारा रविवार सेवा दिवस मिशन उद्देश्य से हर रविवार को गौसेवा, पक्षी सेवा, संतो की सेवा, वानर सेवा, वृद्धजनों की सेवा, अनाथ, नेत्रहीन, विकलांग, निराश्रित, दिव्यांग बच्चों की सेवा, वस्त्र दान, आदि अलग अलग क्षेत्र में सेवा कार्य कर रविवार सेवा दिवस मनाया जाता है रविवार सेवा दिवस मिशन के साथ फाउंडेशन सदस्यों के जन्मदिवस, वैवाहिक वर्षगांठ व परिवार जन के स्मृति पर भी सेवा कार्य किए जाते हैं सुराणा ने बताया कि फाउंडेशन परिवार द्वारा पिछले 3-4 सालों से लगातार महिने की 5-7 से...