बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को सुर संगम ग्रुप द्वारा गीतों भरी स्वरांजली दी... हर उम्र के संगीत प्रेमियों ने गाए मनभावन गीत

 बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को सुर संगम ग्रुप द्वारा गीतों भरी स्वरांजली दी...


हर उम्र के संगीत प्रेमियों ने गाए मनभावन गीत



उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। शहर के उभरते सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता, निर्माता और राजनेता धरम जी(धर्मेंद्र सिंह देओल) को "ट्रिब्यूट टू धर्मेंद्र जी" कार्यक्रम आयोजित कर उन पर फिल्माएं गए नायब गीत गाकर उन्हें स्वरांजली दी गई।


ग्रुप की संयोजिका वीनू वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़ौदा के फेमस गायक शिव सिंह गुरंग थे । जिनकी उपस्थिति में धरम जी के हिन्दी सिनेमा में अविस्मरणीय योगदान को ध्यान में रखते हुए "ट्रिब्यूट टू धर्मेंद्र जी" थीम पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया ।


कार्यक्रम संयोजक चन्द्र प्रकाश गन्धर्व ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में 29 सुरीले गायकों द्वारा धरम जी पर फिल्माएं गए बेहतरीन गीत प्रस्तुत कर संगीतमय श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में आराध्या वैष्णव ने पल पल दिल के पास...ये दिल तुम बिन... सी.पी.गन्धर्व ने में निगाहें तेरे चेहरे से... और वीनू वैष्णव के साथ साथिया नहीं जाना युगल गीत पेश किया

निखिल कुमावत ने छलकाए जाम...रफ्ता रफ्ता  देखो...

वीनू वैष्णव ने शिव सिंह के साथ हम सफर में हम सफर...युगल गीत पेश किया।

दिनेश चंद्र थापा ने मैं कहीं कवि न बन जाऊं...चाहे रहो दूर....सुषमा वर्मा ने यही हैं तमन्ना...सुरेन्द्र दक ने ये दिल है मोहब्बत का...ओ जाने वाले हो सके...शिव सिंह ने मुझको इस रात की...आया है मुझे फिर याद...दिलीप वर्मा ने माझी चल...मुझे दर्दे दिल का...

कविता सांखला ने में जट यमला पगला..हम बेवफा हरगिज...मलय चक्रबर्ती ने अभी तो हाथ में...तुम्हारा इंतजार है...अरुण चौबीसा ने आजा तेरी याद... तुम्हें जिंदगी के उजाले..

विनोद कल्याणा ने दिल ने फिर याद...हुई शाम उनका..लक्ष्य गोस्वामी ने इक हंसी शाम को...ये दोस्ती हम नहीं...

प्रियंका चुंडावत ने कुछ कहता है ये सावन...राज सिंह चुंडावत ने ओ मेरी महबूबा...पवन शर्मा ने दुनिया ओ दुनिया... तुम्हें दिल में बंद कर दूं...

सुरेश थापा ने मैं गलियों का राजा...क्या नज़ारे क्या सितारे...हिम्मत सिंह राठौड़ ने में तुझे छोड़ कर...मेरी जान मेरी जान...

मनोज कुमार मीणा ने प्यार जब न दिया....दिल में किसी के प्यार का...

संजीव मखानिया ने तू कहीं आस पास है...में ये सोच कर...कल्पना व्यास ने रहे न रहे हम...देखा है तेरी आंखों में...हेमन्त सूर्यवंशी ने खुदा खेर करे...कहानियां सुनाती है...बी.एल.चौहान ने गाड़ी बुला रही है..हम बेवफा हरगिज़ न थे...मंजू मखारिया ने झिलमिल सितारों का..गीत पेश कर दर्शकों के दिलों में छा गए और खूब वाहवाही पाई।

संयोजक वीनू वैष्णव,सी.पी. गन्धर्व एवं सुरेन्द्र दक ने मुख्य अतिथि शिव सिंह को साफा, उपरना एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया । बेस्ट परफॉर्मेंस का पुरस्कार हिम्मत सिंह राठौड़ को दिया साथ ही ग्रुप में नए सदस्यों को उपरना पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में साउंड  एवं ट्रेक संचालन वीनू वैष्णव एवं कार्यक्रम संचालन सी.पी. गन्धर्व द्वारा किया गया ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी